Religious

वास्तु : यह 12 बातें जरूर पढ़ें नया मकान बनवाने से पहले

मकान, दुकान या प्लॉट खरीदने से पहले उसके चारों ओर की बनावट, वातावरण और मूलभूत ढांचे की समीक्षा कर लेनी चाहिए। भूमि का चयन करना इतना आसान नहीं है जितना कि लोग समझते हैं। जिस जगह वास्तु कार्य होना है, उस जगह के वातावरण के साथ पानी की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

1. किसी भी गली या आवास स्थल की कतार में अंतिम मकान कभी नहीं खरीदना चाहिए। सड़क के किनारे बना हुआ मकान भी शुभ नहीं होता है।

2. वास्तु के स्थान पर गंदा नाला, वर्कशॉप आदि नहीं होना चाहिए।

3. ढलान वाले स्थान, डूब वाले स्थान में मकान नहीं बनाना चाहिए।

4. हवा, पानी, प्रकाश, चौड़ी गली तथा अपने नाम राशि के अनुकूल नगर एवं कॉलोनी में ही बसना चाहिए।

 

5. तीन कोणों से युक्त तिकोनी भूमि कभी नहीं खरीदना चाहिए। एक तरफ अधिक चौड़ा एवं एक तरफ कम चौड़ा भी अशुभ होता है।

6. किचन, गार्डन, फव्वारा आदि मुख्य द्वार के सामने नहीं बनाना चाहिए।

7. मुख्य द्वार के सामने बाउंड्री वॉल नहीं होना चाहिए।

8. सार्वजनिक टंकी की छाया घर पर पड़े तो वह मकान निवास करने योग्य नहीं होता।

9. दो बड़े मकानों के बीच में एक छोटा मकान हो तो छोटा मकान रहने वालों के लिए हानिकारक होता है।

10. मकान से 1,800 फुट के अंदर मंदिर, मस्जिद, धर्मशाला, स्कूल, कॉलेज नहीं होना चाहिए। मकान के मुख्य द्वार के सामने शिव, विष्णु, दुर्गा का मंदिर भी नहीं होना चाहिए।

11. भवन निर्माण के सभी कार्य एवं लेन-देन जहां तक हो सके शुभ महीने, शुभ वार, शुभ तिथि को ही करना चाहिए एवं योग्य ज्योतिषी की सलाह से ही कार्य करें।

12. मकान के आसपास मंदिर, मस्जिद, मीनार या नाला शुभ नहीं है।.

 

घड़ी को कहां रखना आपके लिए सौभाग्यशाली?

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk