फिल्मी चक्कर

फॉक्स स्टार हिंदी की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म ‘लूटकेस’ अब इस नई तारीख़ को होगी रिलीज़

कुणाल केमू अभिनीत लुटकेस एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में है जिसे एक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है। फिल्म का ट्रेलर सितंबर में रिलीज किया गया था जिसकी मज़ेदार और अनोखी कहानी ने सभी फ़िल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।

Image Result For Lootcase

हँसी के ठहाकों से भरपूर “लुटकेस” अब 10 अप्रैल 2020 में रिलीज की जाएगी।

फ़िल्म लुटकेस के मजेदार और रोमांचकारी ट्रेलर को प्रशंसकों के साथ-साथ इंडस्ट्री द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है। यही नहीं, फिल्म के निर्माताओं ने प्रचार के लिए एक अद्वितीय मार्केटिंग कंपैन अपनाया है जिसके तहत फ़िल्म के पोस्टर और यहां तक कि सभी गाने भी अन्य प्रसिद्ध फिल्म से प्रेरित हैं।

https://twitter.com/foxstarhindi/status/1199304468518432774?s=20

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। 

फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। लुटकेस 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk