Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

6 को नकली रसायनिक उर्वरक बनाते पकडा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने नकली रसायनिक उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौेके से भारी मात्रा में विभिन्न कम्पनियों के खादी बैग, नकली रसायन व अन्य उपकरणों के साथ इन रसायनों को सप्लाई करने वाली गाडी भी बरामद की है।

फैक्ट्री का मालिक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शहर केातवाली प्रभारी अनिल कपरवान के नेतृत्व में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शामली रोड स्थित आबाद पुत्र इकबाल की फैक्ट्री में छापा मारा।

एसएसपी ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में नकली रसायनिक उर्वरक बनाये जा रहे थे। फैक्ट्री का मालिक पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने मौके से रमेश पुत्र रघुवीर निवासी बच्चन सिंह कालोनी, प्रविंद्र उर्फ नीटू पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी अवध बिहार, विशाल पुत्र विजय सिह निवासी अमलासपुर, आस मौहम्मद उर्फ आशु पुत्र अख्तरी निवासी महमूदनगर और राहुल निवासी अवध विहार को गिरफ्तार कर लिया।

पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग बाजार से सस्ती नमक की बोरियां, गेरू व बारीक बजरी लेकर उन्हे मिक्सचर प्लांट में मिलाकर नकली रसायनिक उर्वरक बनाते है और विभिन्न कम्पनियों के कट्टों में पैक करके अपनी गाड़ी में रखकर जनपद के विभिन्न कस्बों और शहर के दुकानदारों को बेच देते है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली उर्वरक व विभिन्न फैक्ट्रियों के खाली बैगों के अलावा, इलैक्ट्रानिक कांटा, म्क्सिर मशीन व अन्य उपकरणों के अलावा उक्त गाडी को भी बरामद कर लिया है जिसमें उक्त लोग नकली रसायन उर्वरक सप्लाई करते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk