entertainment

सुपरस्टार महेश बाबू का 81 फीट का विशाल कटआउट किया गया स्थापित

सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “सरिलरु नीकेवरु” अब अपनी रिलीज से 50 दिनों की दूरी पर है और इसी खुशी में सुदर्शन 35एमएम थिएटर में अभिनेता का 81 फीट का एक कटआउट लगाया गया है। माना जाता है कि हैदराबाद के आरटीसी क्रॉसरोड पर स्थित सुदर्शन 35एमएम थिएटर में अभिनेता की सभी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में, धुंआधार कमाई करने में सफ़ल रही है।

Image Result For Sarileru Neekevvaru

महेश बाबू का यह बड़ा कटआउट, यही साबित करता है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सरिलरु नीकेवरु’ महेश बाबू के दुनियाभर में मौजूद सभी प्रशंसकों के बीच सुपरहिट साबित होने के लिए तैयार है।

Ba1D84A7 Cafa 4De6 Aa51 B699299F73Ac |महेश बाबू के प्रति प्यार जाया करता यह कटआउट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है जिसने प्रशंसकों को फ़िल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। वही, महेश बाबू की फिल्म सरिलरु नीकेवरु का टीज़र अब तक 20 मिलियन बार देखा जा चुका है।

फ़िल्म के टीज़र ने सभी मौजूदा रिकॉर्डो तोड़ दिए है और टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। यही वजह है कि महेश बाबू के इस आकर्षक अवतार को देखकर प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। इस साल की शुरुआत में, महेश बाबू ने अपनी नवीनतम फिल्म महर्षि के साथ एक और ब्लॉकबस्टर हिट दी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में एक प्रमुख पत्रिका के कवर पर अपने डैशिंग लुक के साथ प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

सुपरस्टार महेश बाबू अपनी आगामी फिल्म सरिलरु नीकेवरु में आर्मी मेजर अजय कृष्णा की भूमिका में नज़र आएंगे जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी द्वारा किया गया है। यह फिल्म साल 2020 की संक्रांति पर रिलीज़ के लिए तैयार है। “सरिलरु नीकेवेरु” अनिल सनकारा, दिल राजू और महेश बाबू के बैनर एके एंटरटेनमेंट्स और साथ ही जीएमबी एंटरटेनमेंट के तहत संयुक्त रूप से निर्मित है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk