समाचार (Muzaffarnagar News)
पकड़े पांच शातिर पशु चोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्द रात में पशुओं को चोरी करने की वारदात में शामिल गिरोह का पुलिस ने आखिरकार भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने एक सप्ताह में पशु चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गुडवर्क में पांच शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ०४ पशु और गाड़ी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार और नकदी भी इन चोरों से बरामद की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में पशु चोरी की वारदात होने पर पुलिस बैकफुट पर नजर आई थी, लेकिन आज पुलिस ने चोरी की इन दोनों वारदातों का खुलासा करते हुए जनता में विश्वास लौटाने का काम किया है। आज मीरापुर थाने में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि थाना मीरापुर क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा १० जनवरी २०२२ एवं १८ध्१९ जनवरी २०२२ को पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में पुलिस टीम को लगा दिया गया था। २४ जनवरी २०२२ की रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा एसएचओ के निर्देशन में पशु चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम रात्रि में क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी बीच कुतुबपुर झाल के पास नहर पटरी से जा रहे कुछ लोगों को रोका गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पशु चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में पुलिस टीम ने ०५ चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हैदर पुत्र मकसूद निवासी मौहल्ला कोटला थाना देहली गेट जनपद मेरठ, रिजवान पुत्र यूनुस निवासी मौहल्ला नई बस्ती लावड थाना इंचौली जनपद मेरठ, असलम पुत्र इस्लाम निवासी मौ० इकमिनारा मस्जिद लावड थाना इंचौली जनपद मेरठ, सद्दाम पुत्र सलीम निवासी बनीसराय थाना कोतवाली नगर जनपद मेरठ और शानू पुत्र बाबू निवासी माधवपूरम थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ शामिल हैं। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पकड़े गये पांचों अभियुक्त शातिर चोर हैं और अन्य मामलों की भी जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने ०३ तमन्चा मय ०८ जिन्दा व ०४ खोखा कारतूस ३१५ बोर। ०१ मसकट ३१५ बोर। ०१ नाजायज चाकू। ५७,००० रुपये, जो दोनों चोरियों से सम्बंधित रकम है। ०१ पिकअप बुलेरो गाड़ी नम्बर यूपी ३७ एटी २३६८ तथा ०४ भेड़ बरामद की गई है। ये भेड़ चोरी की गई थी और पिकअप गाड़ी इन वारदात में प्रयोग की जाती रही है।
चाकू के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान दो को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी आबकारी उ०नि० देवपाल सिहं द्वारा अभि० कुलदीप कश्यप पुत्र रामकिशोर नि० झुग्गी साई मन्दिर के सामने थाना सिविल लाइन मु०नगर व मूल पता मुरलीपुर गुलाब रोहटा रोड थाना कंकरखेडा मेरठ व अजय कश्यप पुत्र प्रमोद नि० कच्ची सडक गाजे वाली पुलिया थाना सिविल लाइन मु०नगर को मय एक-एक अदद नाजायज चाकू के साथ शनि मन्दिर के पास बकरा मार्किट के पास से गिरफ्तार किया गया ।
मुठभेड के दौरान शातिर के किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली ने मुठभेड के दौरान शातिर अभियक्त को तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे विधान सभा समान्य निर्वाचन वर्ष २०२२ के दृष्टिगत अपारधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एटूजेड रोड़ मछली बाजार के पास से अभियुक्त बाबर पुत्र इस्तखार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खालापार, हाल किरायेदार सलीम का मकान दीनी मस्जिद के पास जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर को मुठभेड के दौरान नाजायज असलाह के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त बाबर का साथी कलीम मौके से फरार हो गया। अभियुक्त थाना मीरापुर मु०नगर से असलाह बनाने की फैक्ट्री के अभियोग में करीब एक वर्ष से वाँछित चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बाबर पुत्र इस्तखार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खालापार, हाल किरायेदार सलीम का मकान दीनी मस्जिद के पास जामियानगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर बताया जिस पर कई मुकदमे दर्ज है। शातिर के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा ३१५ बोर एक जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनि० रविन्द्र सिंह, का० रविन्द्र सिह, का० आदेश कुमार, का० अरूण कुमार शामिल रहे।
अवतरण दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) परम् पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के १०३वें अवतार दिवस पर वेक्सीनेशन केम्प लगा कर दी कोरोना से बचने की प्रेरणा। डेरा सच्चा सौदा के दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार दिवस के दिन १३७ मानवता भलाई कार्यों के क्रम में फूड बैंक के तहत जरूरत मन्दो को एक माह का राशन व कम्बल व निशुल्क मास्क वितरण किया। आज एक वेक्सीनेशन केम्प लगा कर वेक्सीन से वंचितों को वेक्सीन लगाई व कोरोना से बचने हेतु सबको प्रेरित किया। ऐसे ही अनेकों मानवता भलाई के कार्य ये सेवादार सन्त गुरमीत राम रहीम सिंह जी इस कि पवन प्रेरणा से करते रहते है अभी पिछले दिनों अनाथ व गरीब बच्चो को गर्म कपड़े जूते जुराब गर्म टोपे व खाने का सामान व खिलौने आदि वितरित किया था। जिसमें मुख्य सेवादार सोनू इंसा,मोनू इंसां इंसा,महिपाल इंसा, बलराम इंसां, रविकान्त इंसां बबलू इंसा, नीरज इंसां, विजय इंसा ,इंसा,जोगिंदर इंसा ,उषा इंसां, इंसा ,बिमला इंसा, देवीन्द्रा इन्सा, सन्जू इन्सा, रविन्द्र इंसां, जगपाल इंसां, प्रमोद इंसां आदि का विशेष सहयोग रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमें कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अशासकीय विद्यालयों के कर्मचारियों तथा राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के उप प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।।
मतदान की मतदाता दिवस पर शपथ ली
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) विकास खंड पुरकाजी के खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक पुरकाजी में मतदाता दिवस के अन्तर्गत मतदान शपथ ली गयी। शासन के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड पुरकाजी के खंड विकास अधिकारी श्री रंजीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय ब्लॉक पुरकाजी में मतदाता दिवस के अन्तर्गत कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा मतदान शपथ ली गयी।
एंटी लारवा का कराया छिडकाव
मुज़फ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। वर्तमान में चल रही शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायतमीरापुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा सराई गडी में मैनहोल की सफाई एवं शीत लहर से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत नगर पंचायत भोकर हेडी के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवाए गए। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के नगर पंचायत बुढाना में कांधला रोड एवं बड़ौत रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एन्टी लार्वा छिड़काव किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सर्दी से बचाव हेतु नगर पंचायत पुरकाजी में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाये गए। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत सिसौली में अलाव जलाए गए।
वर्चुअल बैठक आयोजित
मुज़फ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोविड-१९ के संबंध में वर्चुअल बैठक मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा टीकाकरण पूर्ण कराने के संबंध में समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारीगण के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक आहूत की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के द्वारा कोविड-१९ के बचाव हेतु किए गए प्रयास एवं कोविड-१९ टीकाकरण में तेजी लाने हेतु समस्त जनपदों के जिलाधिकारी एवं जनपदीय उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक अपने नियमित क्रम में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव महोदय द्वारा समस्त जनपदों में कोविड-१९ के बचाव हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी ली गई। मुख्य सचिव महोदय द्वारा अपने निर्धारित क्रम में निर्देशित किया गया की प्रत्येक जनपद के टीकाकरण के संबंध में जनसंख्या का १००प्रतिशत फर्स्ट डोज एवं ६० से ६५ त्न जनसंख्या के दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाए ।
जनपद में आज वैक्सीनेशन लक्ष्य के सापेक्ष प्रथम डोज १०१.९प्रतिशत एवं द्वितीय डोज लक्ष्य के सापेक्ष ६६.७१प्रतिशत लगाई गई। जबकि १५ से १८ वर्ष की आयु के लक्ष्य के सापेक्ष ७९प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण कराया गया।
उपरोक्त बैठक में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अजय कुमार तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार उपस्थित रहे।
प्रशासन हुआ अलर्टःचला चैकिंग व तलाशी अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते सामान्य निर्वाचन-2022 के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। उक्त सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखने एवं समय से पूर्व कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अधिनस्थो के साथ आयोजित बैठकों के दौर के बीच सभी कार्यो को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिह द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे एक और जहां प्रशासनिक अमला मतदान,मतगणना तथा चुनाव सम्बन्धी अन्य सभी व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण करने मे मश्गूलल है।
वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जनपद मे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल के बीच चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओ को सुदृढ करने के उददेश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगो की तलाशी,वाहन चैकिंग के साथ-साथ गश्त भी बढा दी गई है। पुलिस तथा केन्द्रीय रिजर्व फोर्स के जवान चुनाव को लेकर आमजन मे सुरक्षा भावना जागृत करने के उददेश्य से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस बल द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन,रोजवेज बस स्टेशन,नगर के विभिन्न चौराहों,बाजारो तथा भीडभाड वाले क्षेत्रो,होटल,रेस्टोरेन्ट एवं शॉपिंग माल आदि मे डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस तथा एलआईयू की टीम द्वारा डॉक स्कवायड के साथ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गिय,एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार,एसपी टै्रफिक कुलदीप सिह,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत,इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा,इंस्पैक्टर महिला थाना श्रीमति संध्या वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई मन्डी पंकज पन्त आदि अधिकारियों द्वारा स्टाफ मिटिंग कर चुनाव के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाओ,सुरक्षा व्यवस्था,मतदान केन्द्रो व उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,रात्रि गश्त तथा फ्लैग मार्च तथा क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिको से लगातार सम्पर्क करने आदि समस्त विषयो पर बिन्दुवार समीक्षा कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार तिवारी तथा नगर मजिस्टै्रट अनूप कुमार सहित समस्त एसडीएम चुनाव सम्बन्धी बैठकां के बीच अधिनस्थो के साथ आयोजित चुनाव सम्बन्धी समीक्षा बैठको के साथ उक्त सभी कार्यो को समय से निष्पादित कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त जिशान पुत्र तकी कुरैशी निवासी मौहल्ला कस्साबान कस्बा व थाना पुरकाजी को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा विद्युत अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त राजकुमार पुत्र अतरसिंह निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र रामलाल निवासी देवल थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहा मीरापुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण नौशाद पुत्र वकील, वकील पुत्र मिट्टन निवासीगण हरी इन्क्लेव गली नं0 06 थाना अमन विहार दिल्ली को रामछैल तिराहा से गिरफ्तार किया। वहीं इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 लाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शाहरुख पुत्र वासद निवासी हच्छोया थाना झिंझाना जनपद शामली को शामली रोड भौराकलां से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 सोहनपाल सिंह द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त कप्तान पुत्र सहेन्द्र पाल निवासी गढी नौआबाद थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया।
बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार त्यागी द्वारा 01 अभियुक्त राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम थामना मजरा रनखण्डी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को पिमोडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की काले रंग की स्पेलण्डर बरामद की।
बढने लगी चुनावी सरगर्मी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनावी तारीख निर्धारित और पार्टियों से प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के बाद गली-गली में चाय की दुकानों से लेकर सड़क किनारे के लोग एक जुट होकर चुनावी चर्चा में मशगूल दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव में शहर की सीट का अधिकारी कौन होगा, लोगों ने सरकार के कार्यों के आधार पर गणित लगाना शुरू कर दिया है।
चुनावी माहौल मे पल-पल बनते-बिगडते समीकरण से प्रत्याशी समर्थक असमंजस की स्थिती मे है। एक और जहां चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। वहीं दूसरी और मौसम के बिगडते मिजाज एवं चुनाव को लेकर मतदाताओ की खामोशी से पार्टी प्रत्याशी एवं प्रत्याशी समर्थको मे बेचैनी है। हालाकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र मे जन सम्पर्क मे लगे हैं परन्तु चुनाव मे मशक्कत के बाद भी अभी तक राजनीति के जानकार मतदाताओ की नब्ज टटोलने मे कहीं ना कहीं नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं। जिससे चुनाव की तस्वीर अभी धुंधली है। प्रत्याशी पार्टी घोषणा पत्र के आधार पर मतदाताओं की अपने दल की मंशा से अवगत कराना चाहते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि चुनावी समर मे विभिन्न दलो द्वारा की जारी घोषणा पत्र पर जनता कहां तक सहमति बनाती है तथा किनके पक्ष मे मतदान करने का मन बनाती है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। फिलहाल सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ पूरी मशक्कत से दिन रात एक कर जुटे हुए हैं। बैठकों के दौर के बीच क्षेत्र मे भ्रमण तथा मतदाताओ का मन टटोलने का प्रयास जारी है।
तमंचा, कारतूस सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शातिर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 वरुण कुमार तेवतिया द्वारा 01 अभियुक्त रवी पुत्र साहब सिंह निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को सिसौली गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
काव्य स्वरांजलि व रंगोली आयोजन 26 को
मुजफ्फरनगर। काव्य स्वरांजली संयोजक प्रतिभा त्रिपाठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव, गणतंत्र दिवस तथा भारत माता पूजन के उपलक्ष्य पर संस्कार भारती मुजफ्फरनगर द्वारा काव्य स्वरांजलि व रंगोली आयोजन किया जाएगा। आयोजन २६ जनवरी २०२२ बुधवार को दोपहर २ बजे से आरम्भ होकर ४ बजे तक सम्पन्न होगा। काव्य स्वरांजलि के लिए इच्छुक प्रतिभागी अपनी एक प्रतिनिधि रचना अधिकतम समय ३ मिनट तक की प्रस्तुति तैयार रखेंगे। रचना के पहले कविता संबंधी रूपरेखा अथवा संवाद नहीं रखेंगे। रचना का विषय व पंक्तियां पहले से संयोजक को नोट करा दी जाएं। प्रतिभागी काव्य पाठ हेतु कार्यक्रम संयोजक प्रतिभा त्रिपाठी के नंबर ९६३४७९६७६० पर अपना नाम व फोन नंबर लिखवाकर २४ जनवरी तक नामंकन करवा लें। कार्यक्रम में संस्कार व अनुशासन का पालन करते हुए कृपया कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर अपनी व जनपद की सुरक्षा में सहयोग करें।कार्यक्रम में ठीक 1.45 तक उपस्थिति दर्ज कराए जिससे कार्यक्रम तथा दायित्वों का सही समय पर निर्वहन हो सके।
जिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारीद्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


