खबरें अब तक...

समाचार

निरीक्षण से मचा हड़कम्प3 8 |
मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी उपेन्द्र अग्रवाल डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद दौरे पर आए नोडल अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारपुर परिक्षेत्र उपेन्द्र अग्रवाल ने आज दोपहर पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने विभिन्न शाखाओं को चेक किया। डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित बच्चों के पार्क का निरीक्षण कर आर आई अब्दुल रहीस खॉ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके पश्चात उन्होने सब्सिडियरी केन्टीन का निरीक्षण किया तथा केन्टीन में पुलिस परिवार की रोजमर्रा की चीजों को बनाये रखने को कहा। इस दौरान उन्होने पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। उपमहानिरीक्षक श्री अग्रवाल ने पुलिस लाइन आवासीय कालोनियों का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

 

गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर भाकियू का प्रदर्शन1 8 |
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य वृद्धि तथा किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के विरोध मे भाकियू ने हाईवे सहित देहात व कस्बो मे जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो मे प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया।
सरकार द्वारा गन्ना मूल्य ना बढाये जाने के विरोध मे भाकियू ने एन.एच.58 सहित मीरापुर बाईपास पानीपत खटीमा, लालूखेडी पानीपत खटीमा, बिरालसी चौकी चरथावल रोड, बॉयवाला बिटावदा मेरठ करनाल मार्ग, शाहपुर,फुगाना सहित भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने से लदी टै्रक्टर-ट्राली,पुराल पत्ती सहित गन्ना मुल्य बढाये जाने की मांग को लेकर तथा पुराली जलाये जाने पर प्रतिबन्ध के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानो ने विभिन्न मार्गो, चौराहों तथा हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा पिछले दो वर्षो से गन्ना मूल्य नही बढाया गया है। जबकि मंहगाई के चलते खेती कार्य पर पहले से अधिक खर्च आने लगा है। डीजल पैट्रोल के दाम बढने तथा खाद व बीज आदि के दामो मे बढोतरी, बकाया गन्ना भुगतान आदि विभिन्न कारणो से खेती करना दुष्वार हो गया है। ऐसे मे गन्ना मूल्य मे वृद्धि न ा किये जाने किसान आहत है। भाकियू की सरकार से मांग है कि गन्ना किसानो की समस्याओं के प्रति गम्भीरता से विचार किया जाना चाहिए तथा गन्ना मुल्य मे बढोतरी होनी चाहिए ताकि किसान को राहत मिल सके।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एनएच 58 पर जाम लगा दिया। जिस कारण हाईवे पर दूर तक वाहनो की लम्बी कतार लग गई। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर प्रदर्शन कर किसानो ने कब्जा कर लिया। किसानो के प्रदर्शन के दौरान कई थानो की फोर्स मौके पर मुस्तैद रही। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसानो ने गन्ना समर्थन मूल्य बढाने एनरजीटी मे 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टरो पर रोक और पराली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। नगर के रामपुर तिराहे पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान व विकास शर्मा ने धरने की कमान सम्भाली। इस दौरान सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एनएच 58 हाईवे रामपुर तिराहे पर किसानो ने गन्ने व पुराली की होली जलाकर विरोध व्यक्त किया। नेशलन हाईवे और किसानो के जाम के कारण यात्रियों को कुछ असुविधा भी हुई। भाकियू कार्यकर्ताओ ने मोरना मे पुलिस चौकी के सामने जाम लगाया। इसी संदर्भ मे रोहाना बिजली घर के समीप किसानो ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे रोहना चौकी प्रभारी संजय कुमार ने संभाली कानून व्यवस्था की कमान तथा रोहाना से छपार रूट डायवर्ट किया। रोहाना चौकी प्रभारी संजय कुमार त्यागी व सब इंस्पैक्टर हर स्वरूप गौतम अपनी पूरी टीम के साथ रोहाना छपार चौराहे पर खुद मोर्चा संभाले रहे। भाकियू के पदाधिकारियो के निर्देशो के चलते भाकियू कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से पहले नावला कोठी,रामपुर तिराहा, भूराहेडी चेक पोस्ट, मोरना, मीरापुर बाईपास खटीमा मार्ग, लालूखेडी पानीपत खटीमा, बिरालसी चौकी, बॉयवाला बिटावदा मेरठ करनाल मार्ग, शाहपुर,फुगाना आदि चिन्हित 10 स्थानो पर गन्ना मूल्य मे बढौतरी व किसानो की अन्य समस्याओ के विरोध मे प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने किसानो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद हाईवे सहित विभिन्न मार्गो की आवाजाही बहाल हो सकी।

 

 

अभियुक्त इमरान पुत्र नाजिर निवासी ग्राम छपार की सम्पत्ति की गई कुर्क —–जिला मजिस्ट्रेट
उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत की गई कार्यवाही
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि अभियुक्त इमरान पुत्र नाजिर निवासी ग्राम छपार, थाना छपार, मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में नामजद उक्त अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर समाज विरोध क्रियाकलापों से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी साजिदा के नाम एवं अपने नाम क्रमशः कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर के खसरा नम्बर 1417 रकबा 0.1500, आवासीय प्लाट ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 86.996 वर्गमीटर, आवासीय मकान स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 77.09 वर्गमीटर, आवासीय प्लाट स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 44.035 वर्गमीटर, आवासीय प्लाट स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 42.96 वर्गमीटर, कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर खसरा नम्बर 587 रकबा 0.0239हे0, कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर खसरा नम्बर 587 रकबा 0.1370हे0, कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार खसरा नम्बर 638/1 रकबा 0.5070हे0 में से 0.1690हे0 व इमरान पुत्र नाजिर व श्रीमती साजिदा पत्नी इमरान के ज्वाइंट खाता स्टेट बैंक आफॅ इण्डिया ग्राम छपार में बैक खाता जिसमें नकद धनराषि 2,27,174.20 (दो लाख सत्ताईस हजार एक सौ चौहत्तर रूपये बीस पैसे) जमा है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) में प्रदत्त शाक्तियों का प्रयोग करते हुए अभियुक्त इमरान पुत्र नाजिर निवासी ग्राम छपार थाना छपार द्वारा स्वयं अपने एवं अपनी पत्नी के नाम क्रय की गई निम्नलिखित चल/अचल सम्पत्ति को दं0प्र0सं0 1973 के उपबन्धों के अनुसार कुर्क कर लिया गया है।
अभियुक्त इमरान पुत्र नाजिर निवासी ग्राम छपार थाना छपार जिला मु0नगर एक शातिर किस्म का अपराधी है तथा थाना छपार पर हिस्ट्रीशीटर के रूप में हिस्ट्रीशीट सख्ंया 04/ए पर सूचीबद्व है, जिसके द्वारा अवैध तरीके से गौकशी की तस्करी करने जैसें अन्य संगीन अभियोग पंजीकृत है।
1- खसरा नम्बर 587 में 0.0239हे0 भूमि का बैनामा दिनांक 19.10.2015 को इमरान ने अपने नाम किया है। इमरान उक्त द्वारा अवैध धन अर्जित करक अपनी पत्नी श्रीमती साजिदा के नाम भी खसरा नम्बर 1417 में 0.1500हे0 खेती की जमीन दिनांक 27.07.2015 को रशीद पुत्र ईस्माईल निवासी ग्राम छपार मु0नगर से खरीद कर रजिस्ट्री की है जिसकी वर्तमान दर 9,00,000/- रूपये है तथा खाता सख्ंया 1105 खसरा नम्बर 638/1 रकबा 0.5070हे0 में से 0.1690हे0 दिनांक 07.05.2015 को श्री गययूर पुत्र स्वं0 हमीद निवासी ग्राम छपार से खरीद कर रजिस्ट्री की है जिसकी वर्तमान दर 10,14,000/- रूपये है।
2- खसरा नम्बर 587 में 0.1370हे0 भूमि का बैनामा दिनांक 19.10.2015 को अपने नाम किया है।
3- एक प्लाट का बैनामा ग्राम छपार में 86.996 वर्गमीटर साजिदा के नाम दिनांक 04.07.2011 को कराया है।
4- एक प्लाट का बैनामा ग्राम छपार में 77.09 वर्गमीटर साजिदा के नाम दिनांक 20.05.2010 को कराया है।
5- एक प्लाट का बैनामा ग्राम छपार में 44.035 वर्गमीटर साजिदा के नाम दिनांक 11.03.2013 को कराया है।
6- एक प्लाट का बैनामा ग्राम छपार में 42.96 वर्गमीटर साजिदा के नाम में दिनांक 11.03.2013 को कराया है।
इसके अतिरिक्त इमरान व साजिदा के ज्वाइंट खाता स्टेट बैंक आफॅ इण्डिया ग्राम छपार में दिनांक 30.09.2019 तक 2,27,174.20/- रूपये नकद जमा है जो अवैध तरीके से गौकशी की तस्करी व विक्रय कर, अर्जित धन से जमीन का बैनामा व धन जमा किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इमरान द्वारा एक सुसंगठित गिरोह बनाकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की परिधि में आने वाले अपराध कारित करके अनुचित रूप से धन अर्जित किया तथा इनके द्वारा इस प्रकार अर्जित किये गये धन से उपरोक्त चल/अचल सम्पत्ति सुनियोजित ढंग से अर्जित की गई है, जिसको कुर्क कर लिया गया है।
कुर्क की गई चल/अचल सम्पत्ति का विवरण
1- कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर के खसरा नम्बर 1417 रकबा 0.1500, (श्रीमती साजिदा पत्नी इमरान के नाम)
2- आवासीय प्लाट ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 86.996 वर्गमीटर (श्रीमती साजिदा पत्नी इमरान के नाम)
3- आवासीय मकान स्थित ग्राम छपार परगना पुछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 77.09 वर्गमीटर ( इमरान व साजिदा के नाम)
4- आवासीय प्लाट स्थित ग्राम छपार परगना पुछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 44.035 वर्गमीटर (श्रीमती साजिदा पत्नी इमरान के नाम)
5- आवासीय प्लाट स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर रकबा 42.96 वर्गमीटर (साजिदा पत्नी इमरान के नाम)
6- कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर खसरा नम्बर 587 रकबा 0.0239हे0 (इमरान पुत्र नाजिर के नाम)
7- कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर खसरा नम्बर 587 रकबा 0.1370हे0 (इमरान पुत्र नाजिर के नाम)
8- कृषि भूमि स्थित ग्राम छपार परगना पुरछपार तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर खसरा नम्बर 638/1 रकबा 0.5070हे0 में से 0.1690हे0 (साजिदा पत्नी इमरान के नाम)
9- इमरान पुत्र नाजिर व श्रीमती साजिदा पत्नी इमरान के ज्वाइंट खाता स्टेट बैंक आफॅ इण्डिया ग्राम छपार जिसमें नकद धनराषि 2,27,174.20 (दो लाख सत्ताईस हजार एक सौ चौहत्तर रूपये बीस पैसे) जमा है। उक्त खाते को सीज करते हुए इस खाते से किसी भी प्रकार से आहरण/वितरण को प्रतिबन्धित किया जाता है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(3) के अर्न्तगत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार सदर जनपद मुजफ्फरनगर को उपरोक्त कुर्क की गई चल/अचल सम्पत्ति का प्रशासक नियुक्त किया जाता है। प्रशासक को उपरोक्त सम्पत्ति के सर्वोत्तम हित में उसका प्रबन्ध करने की सभी शक्तियां प्राप्त होगी।

ई रिक्शा से लगने वाले जाम से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। नगर मे जाम के झाम से आमजन नागरिको को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। अक्सर नगर के मुख्य चौराहों तथा विभिन्न बाजारो मे जाम के कारण दर्जनो वाहन जाम मे फंस जाते हैं। नगर मे चल रही ई रिक्शा व बेतरतीब से चलने वाले दुपहिया वाहन भी जाम लगने का एक अहम कारण हैं, क्योंकि ई रिक्शाओं के अपने रूट पर ठीक प्रकार से ना चलने तथा यातायात नियमो की अनदेखी कर दौडते दुपहिया वाहन जाम लगने का एक अहम कारण हैं। बेतरतीब चलने वाली ई-रिक्शा व कुछ अन्य वाहनो के कारण अस्पताल चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

जनपद में चलेगा एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान
 मुजफ्फरनगर जनपद में एनीमिया (खून में हीमोग्लोबिन की कमी) एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रही है। खासकर बच्चे और महिलाएं इस समस्या की शिकार हैं। इसीलिए एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चार माह तक वृहदस्तर पर आईईसी (जानकारी, शिक्षा और संचार) अभियान चलाया जाएगा और विभाग की ओर से हर माध्यम से एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए बचाव एवं उपचार की सेवा दी जाएगी। जिला चिकित्सालय के रेड क्रॉस भवन में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. पीएस मिश्रा ने बताया एनीमिया मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एनीमिया में सालाना ३ प्रतिशत की दर से कमी लाना है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।  महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अमिता गर्ग ने बताया इस अभियान में मुख्य रूप से शून्य से १९ वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती व धात्री माताओं को शामिल किया गया है। पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है और प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है। किशोरियों में एनीमिया आगे जाकर गर्भावस्था को भी प्रभावित करता है। इस कमी को दूर करने के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम कर एनीमिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैंप आयोजित कर उन्हें जागरूक करेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में बच्चों को आयरन की गुलाबी या नीली गोली शिक्षकों की निगरानी में दी जाएंगी।  उन्होंने बताया एनीमिया से सम्बंधित आंकड़ों (राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे- ४) के अनुसार जनपद में १५ से ४९ वर्ष की लगभग ६६ प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। ६ से ५९ माह के लगभग ५३ प्रतिशत बच्चे और १५ से ४९ वर्ष के लगभग २२ प्रतिशत पुरुष खून की कमी से जूझ रहे हैं।
लक्षण- थकान या कमजोरी अनुभव करना। त्वचा, होठ, मसूड़ों, आंखों, नाखून और हथेलियों का पीला होना। स्पष्ट सोचने में परेशानी या भ्रम अनुभव करना। चक्कर आना या बेहोशी छाना। हांफना या सीने में दर्द। दिल की धड़कनों का तेज होना। शिशुओं और बच्चों का धीमा विकास।

पुलिस ने चलाया चैकिग अभियान4 9 |
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में मनचलों /रोमियों व आवारा किस्म के लड़के/व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे एन्टी रोमियों अभियान ने अनुपालन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में ’एन्टी रोमियों टीम व थाना पुलिस बल द्वारा दिन के समय जनपद के स्कूलों/कॉलिजों के आस पास मिलने वाले सभी नवयुवकों से आने व जाने का कारण पूछा गया तथा उनकों सख्त हिदायत गयी ।
पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलिज जा रही छात्राओं से भी वार्ता करते हुए रास्ते में आने जाने पर होने वाली किसी भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने के लिए कहा गया है तथा उनको बताया गया कि पुलिस आपकी सहायता हेतु हर समय तत्पर है।

ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त
मुजफ्फरनगर। दिसम्बर का माह जैसे जैसे बीतता जा रहा है वैसे वैसे ठंड भी बढ़ती जा रही है इसी के साथ साथ कोहरे व ठिठुरन से लोग सुबह व शाम के समय घरों में कैद हो रहे है देपहरी के समय ही जरूरी कामकाजो के लिए निकल रहे है।
इस समय ठंड से पूरा जिला ठिठुरा हुआ है। शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। बीते दस दिन से यहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। तीन दिनों से तो पूरे प्रदेश में जिले में तापमान सबसे कम रिकार्ड किया गया है। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ही इतनी ठंड शुरू हो गई है। ठंड के चलते सुबह और शाम में बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। रात्रि में ठंड अधिक पड़ रही है। इसके चलते बाजारों में मेवा, मूंगफली आदि की बिक्री बढ़ी है। चाय की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है
हालांकि नगर पालिका ने चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी नहीं की है लेकिन रात्रि में सड़क पर सोने वाले लोगों के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। उधर, बढ़ती सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूलों में बच्चों की आवाजाही कम हो रही है। बाजार पर भी सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। सर्दी के कारण सर्दी, जुकाम और वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

प्रशिक्षण शिविर का हुअ आयोजन7 10 |
बिरालसी। चरथावल विकास खण्ड प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक दिवसीय प्रक्षिक्षण दिया गया, जिसमे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। विकास खण्ड चरथावल के प्रांगण में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नाबार्ड के जिलाध्यक्ष शैलेश पाण्डे व सारा वेलफेयर सोसायटी मुजफ्फरनगर की सचिव अजमी रानी एवं जनपद शामली से एनआरएलएम के जिला कॉर्डिनेटर एवं परियोजना निदेशक जय सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए सभी अथितियों ने समूहों को अनेक प्रकार की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे जनपद के तीन ब्लॉक इंसेटिव हो गए हैं जिसमें सभी समूहों को बहुत ज्यादा लाभ होने वाले हैं बस हमे पांच सूत्रों का ईमानदारी से पालन करना है मीटिंग में बताया गया कि अगर सभी महिलाएं ईमानदारी से कार्य करती हैं और इस योजना के साथ जुड़ी रहती हैं तो वह दिन दूर नहीं जब सभी महिला एक अच्छे मुकाम पर न पहुंचे सभी महिलाओं ने इसका स्वागत किया परियोजना निदेशक जय सिंह यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण बेरोजगारों को समाप्त करने का उपाय है। इस मौके बीडीओ प्रभारी राजेंद्र सिंह,गय्यूर बाबू ,पंकज राणा सहायक सचिव एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने रात्रि में बघरा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और यहां रहने वाले विभिन्न कक्षाओं के बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। सदर की उपजिलाधिकारी अनुज मलिक को साथ लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. अचानक रात्रि में बघरा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गई। जिलाधिकारी के यहां पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उस समय बच्चों को रात्रि का डिनर परोसा जा रहा था। जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन की जांच की और इसकी गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने बच्चों से उनकी समसया के बारे में जानकारी ली और नवोदय विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार जैन के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि वह हैडक्वार्टर पर किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हुए हैं। जिलाधिकारी करीब बीस मिनट तक बच्चों के बीच रही और कुछ सुधार के निर्देश देकर वापस लौट गई। वर्षा वाद किसी डीएम ने नवोदय विद्यालय का इस तरह से औचक निरीक्षण किया है।

कलाम से बांधा समा
मुजफ्फरनगर। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी, उ०प्र० के सौजन्य से एक अदबी महफ़िल एक शाम जिया बागपती के नाम मुशायरे का आयोजन उर्दू हाउस अम्बा विहार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमीर आज़म एडवोकेट व संचालन डॉ०तनवीर गोहर ने की। मुशायरे में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी, उ०प्र० की जानिब से जिया बागपती का शाल व मोमिन्टो देकर सम्मान किया गया। मुशायरे के कन्वीनर प्रसिद्ध समाज सेवी असद फ़ारूक़ी महासचिव प्रयत्न संस्था ने बताया कि हिंदी-उर्दू भाषा गंगा-जमुनी तहजीब की तर्जुमानी करती हैं जो समाज मे मोहब्बत बांटने का काम इस दौर में भी कर रही है इसीलिए उर्दू हाउस की जानिब से मुज़फ्फरनगर की दीगर तंज़ीमो के साथ मिलकर समय-समय पर इस तरह की महफ़िलो का आयोजन होता रहेगा। मुशायरे में जिया बागपती, मोहम्मद अहमद, अरशद जिया, तहसीन अली असारवी कमर,अल्ताफ़ मशअल आदि शोअरा ने अपने कलाम से समां बांधा। कार्येक्रम में आवाज़ ए हक़ से शादाब खान, हाजी वसीम,नदीम खां, शोबी खां, अरशद सिद्दीकी, हाजी कमर, हिन्द वेलफेयर सोसाइटी से साजिद खान की पूरी टीम, ब्राइट फ्यूचर सोसाइटी से फैसल काज़मी की पूरी टीम, रोशनी वेलफेयर सोसाइटी से मो०तारिक़,उर्दू डेवलोपमेन्ट से बदर खान,सम्राट कॉलेज से अरशद सम्राट के साथ साथ ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ०एस०एन०एच०ज़ैदी, उपाध्यक्ष फैजुर रहमान, सहसचिव डॉ० अब्दुल ख़ालिक़ , कोषाध्यक्ष शाह आलम आदि का सहयोग रहा।

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिग का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेंद्र काटी के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां विदेशी कंपनियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिग कर रही कंपनियों का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार फुटकर व्यापारियों की व्यथा पर भी ध्यान दें। आनलाइन ट्रेडिग से देश के फुटकर व्यापारियों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। मांग की गई कि जिस प्रकार दवाइयों की आनलाइन बिक्री पर रोक लगाई गई है। उसी प्रकार आनलाइन ट्रेडिग पर भी नियामक आयोग बनाया जाए। वहीं ऑनलाइन ट्रेडिग पर राजस्व की चोरी रोकी जाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, महेश चौहान, राजेंद्र काटी, इंद्रसैन बिदल, प्रमोद त्यागी, मुदित जैन, अमित अग्रवाल, अनुराग सिघल, अजय गोयल, उज्जवल, राजीव, विवेक गर्ग, मदन बंसल आदि शामिल रहे।

सात दिवसीय शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना तीनों इकाइयों का रात दिन का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन एआरटीओ विनीत मिश्रा द्वारा रिबन काट कर किया गया. इस अवसर पर श्री मुकुल दुआ राष्ट्र सेवक श्री सोमनाथ भाटिया जी ने बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, डॉक्टर कुलदीप सिंह व श्री घनश्याम ढींगरा पवन छाबड़ा जी व अन्य उपस्थित रहे. श्री सोमनाथ भाटिया जी ने देश भक्ति गीत गाया. श्री मुकुल ने राष्ट्रीय निर्माण के बारे में अपने विचार रखें। श्री कुलदीप सिंह ने मौलिक कर्तव्य पर अपने विचार रखें एवं स्वरचित कविता प्रस्तुत की. अंत में मुख्य अतिथि श्री विनीत मिश्रा जी एआरटीओ ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी. सड़क पर नियमो का पालन अवश्य करें. कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, योगेश जी कुलदीप जी, मुकुल द्वारा श्री विनीत मिश्रा जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. अंत में डॉ कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. छात्र छात्राओं सेवा योजना की शपथ ली.

चीनी मिलों पर किसानों का 76.47 करोड़ बकाया
मुजफ्फरनगर। जिले की दो चीनी मिलों पर किसानों का बीते सत्र का 76.47 करोड़ बकाया है। बीते वर्ष का 97 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, केवल तीन प्रतिशत बकाया है।
चीनी मिल के पेराई सत्र 2018-19 में जिले की चीनी मिलों ने किसानों से 29 अरब 38 करोड़ 94 लाख 47 हजार का गन्ना खरीदा था। आठ में से छह चीनी मिलें खतौली, मंसूरपुर, मोरना, टिकौला, तितावी, रोहाना किसानों का समस्त भुगतान कर चुकी है। दो चीनी मिलों भैसाना और खाईखेड़ी पर ही बकाया है। चीनी मिल भैसाना पर गत वर्ष का चार अरब 57 करोड़ 27 लाख 95 हजार बकाया था। चीनी मिल, इसमें से तीन अरब 87 करोड़ 18 लाख 79 हजार का भुगतान कर चुकी है। चीनी मिल पर इस वक्त 70 करोड़ नौ लाख 16 हजार बकाया है। खाईखेडी चीनी मिल पर छह करोड़ 38 लाख बकाया है। किसानों का कुल 76 करोड़ 47 लाख 38 हजार बकाया है। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि खाईखेड़ी दो-तीन दिन में समस्त भुगतान कर देगी और भैसाना का इसी माह के अंत तक होने की संभावना है। भैसाना प्रतिदिन चीनी की बिक्री के हिसाब से भुगतान कर रही है। उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य घोषित होते ही नए सत्र का भुगतान प्रारंभ हो चुका है। दो दिन में नए सत्र का भुगतान 200 करोड़ से ऊपर हो सकता है।
चीनी मिलों को रिकवरी से भारी लाभ-गन्ने से इस बार चीनी की रिकवरी जिले में अन्य सालों से अधिक चल रही है। बीते वर्ष नौ दिसंबर तक चीनी मिलों की रिकवरी का कुल औसत 10.43 प्रतिशत था, जो इस बार 10.79 प्रतिशत पहुंच गया है। नौ दिसंबर को एक दिन का औसत बीते वर्ष 10.96 प्रतिशत चल रहा था, इस बार यह 11.33 पर चल रहा है। इस बार दिसंबर माह में ही कुल औसत 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंचने की संभावना है। प्रतिदिन का औसत 12 प्रतिशत तक जा सकता है। बीते वर्ष पूरे सत्र का औसत 11.71 प्रतिशत रहा था। इस बार यह 12 प्रतिशत से काफी ऊपर होने की संभावना है। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि इस बार रिकवरी पुराने सभी रिकार्ड तोड़ सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk