Muzaffarnagar News: विधानसभा चुनाव में हो सकते थे हथियार सप्लाई, फैक्ट्री चलाते दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तितावी पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी जहां हथियारों का जखीरा बरामद किया। सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा के नेतृत्व में तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है।
तितावी पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन शातिर अपराधियों को तमंचा फैक्ट्री से ५२ तमंचे व ७० जिंदा कारतूस भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद।
विधानसभा चुनाव में हो सकते थे हथियार सप्लाई। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर किया तमंचा फैक्ट्री का खुलासा। मुखबिर की सूचना पर तितावी पुलिस ने जसोई के जंगल मे तमंचा फैक्ट्री पर छापामारी के दौरान तीन शातिर अपराधियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
चुनाव को लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र छपार के भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।
दुर्व्यवहार पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। विदित हो कि बुधवार की रात थाना सिविल लाइन की कच्ची सडक पुलिस चौकी पहुंचे सचिन प्रजापति नामक युवक ने शराब के नशे मे पुलिस के साथ अभद्रता कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी युवक सचिन प्रजापति को सीजेएम कोर्ट मे पेशा किया गया। बताया जाता है कि बीती रात शादी समारोह के दौरान डीजे बन्द कराने गए पुलिसकर्मियो के साथ दुर्व्यहार किया था। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
