कंगना रनौत की आने वाली फिल्म पंगा
सुपरस्टार कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘पंगा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही कंगना की फिल्म का ये पोस्टर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. कंगान इस पोस्ट में काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं.कंगना इंडियन लुक में हंसती नजर आ रही हैं.
माना जा रहा है कि इस फिल्म में कंगना एक मां के किरदार में दिखाई देने वाली हैं. पिछले दिनों फिल्म की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि पंगा 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.
हालांकि कंगना का ये लुक काफी अलग तो नहीं. पहली झलक देखने के बाद ‘क्वीन’ का सादगी और ‘तनु वेड्स मनु’ का सेरेटोरिल लुक ध्यान में आ जाता है. हालांकि इस फिल्म के जरिए कंगना एक बार फिर से यूनिक कैरेक्टर को परदे पर लेकर आने वाली हैं. इस फिल्म का टैगलाइन ‘जो सपने देखने हैं वो पंगा लेते हैं’ है.
फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और पंकज त्रिपाठी भी हैं. फिल्म का क्लैश वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही स्टारर स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ होगा. दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है.
https://www.instagram.com/p/B6M8xcMlss2/?utm_source=ig_embed
वहीं कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो पंगा के अलावा थलाइवी भी जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी. इस फिल्म में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल अदा किया है. यह फिल्म जयललिता की बायोपिक है. फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी.
