समाचार
मुजफ्फरनगर में इंटरनेट सेवा हुई बहाल,पिछले दिनों हुए बवाल के कारण थी बंद!
मुजफ्फरनगर। जिले में सीएए को लेकर हुए बवाल के बाद बंद की गयी इंटरनेट सेवा आज देर रात बहाल कर दी गयी। पिछले दिनों प्रदेश के साथ ही जिले में भी बवाल होने के बाद अन्य 21 जिलों के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी जो आज देर रात से बहाल कर दी गयी है।
आपसी कहासुनी व मारपीट में एक युवती घायल
मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद व आपसी कहासुनी व मारपीट में एक युवती घायल हो गई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की सरकूलर रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी रजनी पुत्री स्व.चरतसैन का अपने पडौसी से विवाद हो गया। बताया जाता है कि आपसी विवाद मे हुई मारपीट मे घायल युवती को मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तथा उक्त मामले मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
आपसी विवाद व मारपीट
मुजफ्फरनगर। मौहल्ले के कुछ युवको ने आपसी विवाद मे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी युवक अंकुमर पुत्र अजबसिह निवासी मौहल्ला कुंगरपटटी का अपने पडौसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आपसी विवाद व मारपीट मे युवक अंकुर घायल हो गया। आरोप है कि पडौसी युवक ने अंकुर के साथ मारपीट कर उसे घायल दिया। पुलिस ने इस मामले मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
बैंक अधिकारी बन 25 हजार रूपये निकाल लिए
मुजफ्फरनगर। बैंक अधिकारी बन एक व्यक्ति ने महिला के एटीएम से 25 हजार रूपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड मौहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी ममता पत्नि कृष्णपाल का आरोप है कि आज दोपहर उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उसके बैंक खाते व एटीएम की जानकारी तथा पासवर्ड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर उसके खाते से दो बार मे 25 हजार रूपये निकाल लिये। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर का अनिश्चित कालीन धरना
मुजफ्फनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर का अनिश्चित कालीन धरना प्रदेश स्तरीय 8 सूत्रीय मांगो के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।
धरने की अध्यक्षता संजीव त्यागी व संचालन सियानन्द ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि लेखपाल संवर्ग की मांगो के सम्बन्ध मे बार बार प्रदेश नेतृत्व को शासनादेश जारी करने का झूठा आश्वासन देती रही। जिससे लेखपाल संवर्ग मे भारी रोष व्याप्त है। संवर्ग की सभी 8 मांगे जायज हैं। जिसमें ए.सी.पी.विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रीव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तन,राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाना, प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि में लेखपालेेेेेेेेेेेेो को 18 रूपये प्रति लाभार्थी भुगतान किया जाना सम्मलित हे। सरकार द्वारा बार बार प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता करने के उपरान्त शासनादेश जारी करने मे कोई रूचि न नही दिखा रही है।
धरने मे संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद मुजफ्फनगर के जिलामंत्री कुलदीप शर्मा धरने सभा पर उपस्थित हुए और अपने सभी घटक संगठनो के साथ समर्थन देने की घोषणा की एवं आवश्यक्ता पडने पर सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया तथा संघ की समस्त 8 मांगो को जायज बताते हुए मांगो को पूरी होने तक धरने को मजबूती के साथ चलाने का आहवान किय एवं उत्साहवर्धन किया।
धरना सभा पर जिलाध्यक्ष खचेडू खां राणा, जिला मंत्री अनिल कुमार वर्मा, जिला उपमंत्री विनोद कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, एनुल हसन, सियानन्द, जगदेश कुमार, रविन्द्र वारिस अली, प्रदीप सैनी, प्रमोद शर्मा, अनिल गौतम, ललित शर्मा आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
गुरू गोबिन्द सिँह महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरी निकाली गई

मुजफ्फरनगर। गुरू गोबिन्द सिँह महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पितसुबह ६बजे प्रभातफेरी गुरूद्वारा बाबा बुढ्ढा साहिब घास मंदी सरवट गेट मुजफ्फरनगर से निकाली गई ! जो नगर के मुख्य मार्ग अंसारी रोड़ , साकेत कालोनी , गाँधी कालोनी फाटक होते हुये गली नम्बर २३ मे सरदार सतनाम सिँह हँसपाल के निवास हँसपाल हाऊस पर पहुँची !
जहाँ जथ्थेदार देविन्दर सिँह कालू जी ने शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया ओर गुरू गोबिन्द सिँह महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि गुरू साहब ने देश ओर धर्म की रक्षा के लिये पिता ओर चारो पुत्र ओर माता गुजरी जी को शहीद कराया अरदास उपरान्त दूध ओर पकौड़ा का लंगर संगतों को छकाया ! प्रभातफेरी का जगह जगह संगतों ने फूलों की वर्षा एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया !
प्रभातफेरी में मुख्य रूप से सश रणजीत सिँह , सश सतनाम सिँह हंसपाल , सश गुरूजीत सिँह साहनी , सश हरमिन्दर सिँह रूपराय , सश गगनदीप सिंह , सश गुरूमीत सिंह , सश शरनजीत सिंह गम्भीर , सुभाष साहनी ,सुरेन्द्र वर्मा, तिलकराज , सश प्रिंस कथूरिया , शालू मलिक , सश गुरिंदर सिंह कोहली , रामनिवास पाल , डाश दामोदर त्यागी , डाश शेलेन्दर गौतम , जय कुमार अरोरा , सश जयइन्द्र सिंह हँसपल , सश कुलदीप सिंह भट्टी , सश संता सिंह हँसपाल , पवन मिनोचा , नीरज खन्ना , मनीष मखीजा , आदि शामिल रहे ! प्रभातफेरी की समाप्ति वापस गुरूद्वारा साहिब घास मंडी पर हुई ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मौसम में बढ़ती ठंड के साथ नववर्ष के आगमन की आहट भी सुनाई देने लगी है। इसी क्रम को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, ब्रांच मुजफ्फरनगर द्वारा नववर्ष के स्वागत में अपने सदस्य चिकित्सकों के लिए स्थानीय मूलचन्द रिसोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें सभी मुख्य चिकित्सक सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डा0 रविन्द्र जैन व व्यवस्था सचिव डा0 यश अग्रवाल ने की। सभा का सुन्दर संचालन डा0 रोहित गोयल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर डा0 पी0एस0 मिश्रा थे।
वरिष्ठ चिकित्सक डा0 एम0आर0एस0 गोयल ने बुके देकर उनका स्वागत किया। डा0 पी0एस0 मिश्रा, जो कि एक कुशल प्रशासक, एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के सज्जन व सरल स्वभाव, मिलनसार व लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अधिकारी हैं। आगामी कुछ दिनों में एक सफल व यादगार सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा उनको स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कैट वॉक‘ था जिसमें चिकित्सकों ने अपनी जीवनसाथी के साथ रैम्प पर कैट वॉक किया जिसका सुन्दर एवं सटीक संचालन डा0 रोहित गोयल द्वारा बड़े ही मनोहर ढंग से किया गया। सभा में मुख्य रूप से सभी प्रमुख चिकित्सक परिवार सहित उपस्थित थे। आगामी नववर्ष 2020 के शुभागमन के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, ब्रांच मुजफ्फरनगर के सभी सदस्य, सभी जनपदवासियों को अग्रिम बधाईयाँ व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन -सर्वेक्षण के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वेक्षण २०२० के लिए स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय लखनऊ से आए निदेशक वैभव पांडे ने कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया तथा दिशा निर्देश दिए।
स्वच्छता सर्वेक्षण २०२० को लेकर नगर पंचायत सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए निदेशक वैभव पांडे ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई नायक व सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उससे पहले उन्होंने नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र व कूड़े से बनने वाली आर्गेनिक खाद और गली, मोहल्लों, घरों में डस्टबिन व शौचालयों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत के प्रयासों एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा ही मॉडल अन्य नगर निकायों मे भी लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों ने प्रण लिया कि उनकी नगर पंचायत प्रदेश ही नही देश मे नंबर एक बनेगी। इस अवसर पर ईओ ओमगिरी को उनके प्रयासों के लिए व ३१ दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सफाई कर्मचारी पाले राम को स्वच्छ सर्वेक्षण शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलजीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, अजय चौधरी जिला समन्वयक, डॉ राजीव कुमार ब्रांड एंबेसडर, सतीश, सचिन गोयल समेत नगर पंचायत का स्टाफ व सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत निरमाना मे दलित बस्ती एवं पिछडा वर्ग बस्ती मे खम्बे लगवानेेेेेेेेेे, मीटर लगवाने तथा लाईन मे रबड लगवाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया।
ग्राम निरमाना के प्रधान भूपेन्द्र आर्य के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ग्राम निरमाना मे जो दलित बस्ती है, उस बस्ती मे रबड की लाईन बनाई जा रही है।
जो लाईन मैन सर्विस पर बनाई गई है। लेकिन रास्ते मे रबड की लाईन नही बनाई जा रही है। जो कनेक्शन धारक है। उनके मीटर की तार की लम्बाई 60-70 मीटर तक लम्बे केबल डालकर बिजली चल रही है
लेकिन अब जब से रबड की लाईन दलित बस्ती मे बनाई जा रही है। उसमे अब दलित बस्ती मे मीटर कनैक्शन धारकों के लिए लाईन नही बनाई जा रही है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से जन समस्याओ के निस्तारण की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान भूपेन्द्र आर्य सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
निराश्रितां व असहायों को बिस्कुट,नमकीन आदि वितरीत किए
मुजफ्फरनगर। पहाडों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत शीतलहर व सर्दी का प्रकोप जारी है। हॉड कंपकपाने वाली सर्दी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बढती सर्दी तथि शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सर्दी के दृष्टिगत निराश्रित व असहायों को कम्बल वितरीत किए।
बीती देर शाम भी डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण के दौरान निराश्रितां व असहायों को बिस्कुट,नमकीन आदि वितरीत किए थे। इसी संदर्भ मे आज जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानो पर निराश्रितों को कम्बल वितरीत किए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एसएसपी अभिषेक यादव,एडीएम प्रशासन अमित सिह,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,एएसपी डा.दीक्षा शर्मा,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीओ हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान, सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन -मुख्य सचिव
मुजफ्फरनगर। अगले वर्ष फरवरी माह से जनपद में प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों में हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने यह आदेश सूबे सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में स्वास्थ्य मेले आयोजित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीएस मिश्रा ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को दिया है।
प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से २४ दिसम्बर को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य सुविधाओ को उनके समीप पहुंचाया जाए। रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा उपचार का बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए रोगों को उनकी प्रारंभिक अवस्था में ही चिह्नित किया जाए। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। यह मेले २ फरवरी २०२० से आयोजित किये जाएंगे। यह मेले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किये जाएंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग इसका नोडल विभाग होगा। मेले में गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण परामर्श एवं सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चों में डायरिया एवं निमोनियां की रोकथाम-बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं दी जाएंगी। मेले में तम्बाकू सेवन को रोकने के लिए जागरूकता, तम्बाकू छोड़ने में सहायता के उपाय बताए जाएंगे। इसके अलावा सभी जांच जो इन केन्द्रों पर संभव होंगी, की जाएंगी। जिन जांचों को पीएचसी स्तर पर करना संभव नहीं है उन्हें उच्चस्तरीय इकाइयों में भेजा जाएगा।
