खबरें अब तक...

समाचार

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक घायल
छपार। थाना क्षेत्र के गांव छपरा प्रधान शहजाद का भाई दिलशाद सोमवार रात बाइक से कस्बे से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर छपरा मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिलशाद घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। युवक को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

शिवचौक पर जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ 2 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बुधवार की दोपहर शिवचौक पर जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ शिवचौक पहुंचे तथा भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना कर नागरिक संशोधन विधेयक जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नागरिक संशेधन विधेयक के संबंध में लोगों में भ्रम की स्थिति फैलायी जा रही है जबकि वास्तविकता यह है कि भारत के किसी भी जाति व धर्म के नागरिक को इससे केई परेशानी नहीं है। यह विधेयक पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से आने वाले अल्पसंख्यक जैन, सिख, बौ़द्ध, पारसी, हिंदू नागरिकों के लिए है। दूसरे देश में प्रताडना का शिकार होने वाले शरणार्थियों को भारत देश में नागरिकता देने के लिए ये विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी जाति धर्म के लोगों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है उन्होंने कहा कि उनका यह जागरूकता अभियान प्रदेश भर में 15 जनवरी तक चलाया जायेगा। इसके लिए जगह जगह गोष्ठियां भी आयोजित की जायेगी। इस दौरान योगेश मित्तल, विशाल गर्ग, नरेंद्र चौधरी, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, प्रवीनशर्मा ट्रांसपोर्ट, रमेश खुराना, सुनील तायल, महेशो चौधरी, रोशनी पांचाल, सुषमा पुंडीर सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

 

हादसे में तीन घायल3 |
मुजफ्फरनगर। बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक युवक के मृत घोषित कर दिया तथा घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मीरांपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी सादात पुत्र फारूख अपने पिता व एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर रोड पर किसी गांव में मजदूरी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव बलीपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सडक पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर भर्ती कराया। जहां पुलिस ने सादाब को मृतक घोषित कर दिया तथा मृतक के पिता फारूख व उसके एक अन्य साथी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

श्रद्धालुओं ने किया ताहरी का वितरण 4 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नववर्ष के आगमन की प्रथम बेला पर तुलसी पार्क में श्रद्धालुओं का ताहरी का वितरण किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि व्यापार संगठन सभी के जीवन में यश वृद्धि की कामना करता है। यह वर्ष व्यापारियों के लिए अच्छा रहे तथा जनता में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने नगर की रक्षा करे तथा आपस में भाईचारे और प्रेम के साथ रहे। इस दौरान राकेश त्यागी, स. बलविंद्र सिंह सल, संजीव संगम, ज्ञानी गुरवचन सिंह, पवन वर्मा, सुशील गोयल, कार्तिक, नितिन मित्तल, प्रदीप मित्तल, अनिल सिंघल, प्रवीन जैन सहित काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी नसीमा पत्नी नसीम ने सदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के कार्यालय शिवपुरी पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें राहुल गोयल मंडल अध्यक्ष, विजय वर्मा जिलाध्यक्ष, जोगेंद्र गोयल सचिव, अमित महेंद्रु उपाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को संबोधित किया व प्रधानमंत्री जी की चल रही सभी योजनाओं के बारे में उनको अवगत कराया। इस टीम ने पिछले महीने अनेकों गांव में जाकर लोगों को प्रधानमंत्री जी की योजनाओं के बारे में बताया और उनको प्रोत्साहित किया की सभी लोग प्रधानमंत्री जी द्वारा दी गई योजना को यदि ग्रहण करेंगे तो इससे गरीबी का स्तर कम होगा और भविष्य में जब हर व्यक्ति के पास अपना घर, फ्री की बिजली, गैस, शौचालय और सभी सामान जो कि एक घर को चलाने के लिए होता है, होगा तो निश्चित तौर पर देश का गरीब तबका ऊपर उठेगा और देश तरक्की की ओर तेजी से अग्रसर होगा क्योंकि यदि भारत को विकसित देश की श्रेणी में आना है तो मध्यमवर्ग और गरीब वर्ग को विकसित करना अति आवश्यक है यह दोनों वर्ग जितनी तेजी से तरक्की करेंगे उतनी ही तेजी से हमारे देश का विकास होगा और हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में जल्द ही आ जाएगा इसके साथ साथ राहुल गोयल, विजय वर्मा ने बताया कि हम बहुत जल्द अपनी टीम का विस्तार करने वाले हैं जिसमें हम सभी विधानसभाओं की टीमों का गठन करेंगे वे उसके बाद ब्लॉक की टीमों का भी गठन करेंगे जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से जुड़ सकें और यदि किसी को इन योजनाओं को लेने में कोई कठिनाई होती है तो उस पर भी युद्ध स्तर पर काम कर उसको लाभ दिलवाया जाएगा। आपको बताते चलें की २ दिन पहले भी प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की एक पुस्तक का विमोचन भाजपा कार्यालय दिल्ली मैं ३त्रक्च राम श्री जे पी नड्डा जी द्वारा किया गया जिसमें सभी गणमान्य नेतागण व आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी को निर्देश दिया गया कि हिंदुस्तान में जल्द से जल्द हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।
जोगेंद्र गोयल व अमित महेंद्रू ने सभी सदस्यों को निर्देश दिए की सीएए के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिस तरह से नेगेटिव एनर्जी धरना देकर अपना प्रदर्शन कर रही है ठीक उसी तरह हमें भी पॉजिटिव एनर्जी के साथ सीएए के बारे में लोगों को समझाना है और उनको बताना है कि यह कानून किसी का विरोध नहीं करता इस कानून के तहत नागरिकता मिलती है न की किसी की नागरिकता ली जाती है यह विपक्ष की चाल है विपक्ष अपने वोट बैंक के लिए देश के कुछ लोगों को गुमराह कर रहा है जोकि भविष्य के लिए ठीक नहीं है तो इसलिए हम सब लोग इस कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं यह कानून उनके अच्छे के लिए है न की बुरे के लिए इस मीटिंग में मुख्य रूप से श्रवण कुमार, विकास आहूजा, विक्की चावला, तरुण सौदा, अनुज शर्मा, सुनील वर्मा, राजीव सक्सेना, विजय अरोरा, संजय सिंह, मुनेश त्यागी, शिवकुमार त्यागी, विपिन कुमार पाल, सुरेश कुमार पाल, विशाल सैनी, अंकुर जैन, अनुज गुप्ता, शुभांशु मुद् गल, दिवप्रीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

धूप से लोगों के चेहरे खिले5 |
मुजफ्फरनगर। रातभर कोहरे के बाद बुधवार सुबह धूप खिली। दोपहर में धूप चटक हो गई थी, लेकिन शीतलहर के चलते बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ाती रही। दोपहर बाद धूप फीकी पड़ गई तो ठिठुरन भी बढ़ गई। रात में ही घना कोहरा छा गया था। मंगलवार को भी सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिन चढ़ने के साथ धूप तो चटक हुई, लेकिन शीतलहर परेशान करनी वाली थी। दोपहर में तीन बजे ही धूप हल्की पड़ गई थी और इससे ठिठुरन में वृद्धि हुई। शाम होते ही सुन्न कर देने वाली ठंड पड़ने लगी और लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।बुधवार को सुबह मौसम एकदम साफ हो गया। दिन निकलते ही सुबह के समय धूप निकली। दोपहर होते होते धूप तेज हो गई और लोगों को सर्दी से राहत मिली। पूरे दिन धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा, लेकिन शीत लहर चलने से ठिठुरन भी जारी रही। मौसम साफ रहने से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रही। वहीं बाजारों में भी खासी चहल पहल रही। ग्राहकों के आने से व्यापारी भी खुश नजर आए।
मंगलवार की तरह बुधवार को मौसम में सुधार बरकरार रहा लेकिन फिलहाल सर्दी से निजात नहीं मिलने वाली हैं। पूरे सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 

जहीर फारूखी ने दिव्यांगों का मनोबल बढाया6 |
पुरकाजी। पिछले साल की तरह इस बार भी साल के पहले दिन पुरकाजी चेयरमैन ने दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिता कराकर अच्छे काम से नये साल की शुरुआत की एस डी कोलिज के मैदान में बेहतरीन खेल कराये गए ट्राइसाइकिल रेस और बैसाखी रेस में फूल सिंह कुतबपुर, नींबू चम्मच रेस में मुरसलीन, सुईं धागा में परवेज़, गुब्बारा निशाने में मुरसलीन, अव्वल रहे पहले दूसरे ओर तीसरे स्थान वालो को रोजमर्रा इस्तेमाल के लंच बॉक्स और अन्य पुरुस्कार दिए गए खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ५०० रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया दर्जनों दिव्यांगों ने खेल में भाग लिया सबके लिए खाने की व्यवस्था की गई थी पुरकाजी के सैकड़ों लोगों ने खेल प्रतियोगिता में आकर दिव्यांगों का मनोबल बढाया सभी दिव्यांग खुश होकर पुरकाजी चेयरमैन को दुआ देते हुए पुरकाजी से गए खेलो का संचालन स्वयं चेयरमैन पुरकाजी ने किया अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, सुलेमान सभासद, इनाम फरीदी सभासद, नोशाद सभासद रियासत खलीफा, शाहनवाज़ हारून फरीदी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। सबसे अलग कार्यशैली के चलते ही पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फ़ारूक़ी बिना किसी राजनीतिक पार्टी का सहारा लिए सर्वसमाज मे अपनी अलग पकड़ रखते हैं उनकी सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है उन जैसा कोई नही पुरकाजी में नया साल इसी तरह मनाया जाता है सबसे अलग।

 

चेकिंग के दौरान अवैध देशी मस्कट के साथ गिरफ्तार7 |
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम निर्धना मोड़ पर चौकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मस्कट के साथ गिरफ्तार किया है इसके अलावा हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से तेल व सामान चुराने वाले 4 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की है। नववर्ष के अवसर पर एसएसपी के आदेशानुसार सीओ सदर कुलदीप कुमार के निर्देशन थानाध्यक्ष सुबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल पुलिस ने हाईवो पर खड़ी गाड़ियों से तेल व सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही तथा एक व्यक्ति को देशी मस्कट के साथ गिरफ्तार किया है दरअसल चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चोकी इंचार्ज राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ निर्धना मोड़ पर की चौकिंग कर है थे चौकिंग के दौरान पुलिस ने इंद्रपाल पुत्र भवँर सिंह निवासी रोनी हरजीपुर को एक देशी मस्कट 315 बोर व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है इसके अलावा हाईवो पर खड़ी गाड़ियों से तेल व सामान चोरी करने वाले 4 आरोपियों नसरत पुत्र इलियास निवासी तिलबेगमपुर थाना सिकन्दराबाद बुलन्दशहर, सद्दाम उर्फ छोटा पुत्र फकरु निवासी देहरा थाना धौलाना जिला हापुड़,नन्नाह व अनवर आदि के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की है।चारो आरोपी इस समय जेल में बंद है।

 

पीएम कौशल केंद्र में धूमधाम के साथ मनाया गया नववर्ष8 |
चरथावल। कस्बे के कसियारा मार्ग पर स्थित एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर नव वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे स्टाफ ने जमकर मस्ती की। चरथावल कस्बे के कसियारा मार्ग पर स्थित एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर नव वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया नव वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे स्टाफ ने जमकर मस्ती की। जिसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नववर्ष को धूमधाम से मनाया सेंटर मैनेजर नीरज शर्मा ने समस्त कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई दी तथा नए वर्ष के लिए सभी कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस अवसर पर गगन बालियान,अंकुर, अंशुल, सौरव, गौरव, प्रशांत,मेहरा मोहम्मद, आफताब, पिंकी, अंकुश पुंडीर जितेंद्र शर्मा अरविंद आदि मौजूद रहे।

 

नए साल 2020 का किया स्वागत, जश्न में झूमे युवा
मुजफ्फरनगर। नए साल का स्वागत उमंग, उल्लास के साथ खुशियां मनाकर किया गया। देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जश्न का माहौल रहा। नेशनल हाईवे के होटलों और रेस्टोरेंट को रंगबिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी।
नव वर्ष के स्वागत में लोगों में जश्न का माहौल रहा। नई मंडी और शहर के बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नेशनल हाईवे और नई मंडी क्षेत्र के होटल और रेस्टारेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नमस्ते द्वार में नए साल की पूर्व संध्या पर कार्निवाल का आयोजन किया। देर रात तक वहां जश्न चलता रहा। नई मंडी, गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी, टाउन रोड पर दिन में गहमा गहमी रही। गिफ्ट के साथ मिठाई, रेवडी, गजक और मूंगफली दोस्तों को भेंट कर नए साल की बधाई दी।
नई मंडी के भोपा रोड पर एक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा था। रेडियो एसडी एफएम पर भी रंगारंग कार्यक्रम हुआ। सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं देने का क्रेज रहा। महिलाओं और युवाओं ने सेल्फी शेयर की। नई मंडी क्षेत्र में रंगारंग कार्यक्रमों में गीतों पर डांस किया गया। नए साल पर शहर के फूल बाजार में गुलाब के फूलों और बुके की बिक्री हुई। उधर, दस दिन पहले शहर में हुए बवाल का असर शहरी क्षेत्र में देखने को मिला। शिव चौक इलाके में नए साल की पूर्व संध्या में होने वाली भीड़ और धूम धड़ाका इस बार नजर नहीं आया। बाईकर्स और हुड़दंग रोकने को पुलिस ने सख्ती बरती। रात में भी पुलिस गश्त पर रही। संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। कुछ तेज बाइक चलाने वाले मिले तो उन्हें रोक कर चेतावनी देकर छोड़ा गया।

वहलना से युवती संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव से युवती चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने युवक व उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 26 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद युवती का सुराग नहीं लगा। तलाश के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक अपने परिजनों के सहयोग से युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

बुलेट सवारों ने दूसरे वर्ग के युवक का सिर फोड़ा, आक्रोश व्याप्त
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव शेखपुरा में बुलेट सवार तीन युवकों ने दूसरे वर्ग के युवक को ईंट मारकर सिर फोड़ दिया, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने युवकों पर पथराव कर दिया। युवक बुलेट मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव फहीमपुर खुर्द के रहने वाले तीन युवक बुलेट पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव शेखपुरा में करबला के पास इनकी बुलेट में कार की साइड लग गई। इन युवकों ने कार सवार को नीचे उतारकर मारना पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अब्दुल्ला पुत्र नियाज ने बीच बचाव किया तो आरोपी युवकों ने ईंट मारकर अब्दुल्ला का सिर फोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने युवकों पर पथराव कर दिया। युवक बुलेट को मौके पर छोड़कर वहां से भाग निकले। पथराव की सूचना पर पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवकों की बुलेट को कब्जे में ले ली है।

आरटीआई में सामने आया जिला पंचायत का होर्डिंग्स घोटाला
आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाया गुमराह करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में होर्डिंग्स लगाने के मामले में एक आरटीआई में लाखों का घोटाला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता को दी गयी जानकारी में उसे गुमराह करने का प्रयास किया गया। धरातल पर मौजूद जिले में अनेक मार्ग पर लगे होर्डिंग्स दी गयी आरटीआई की जानकारी में गायब नजर आये। जब जिला पंचायत के अनुसार उसके अधीन कोई होर्डिंग्स नहीं लगा है, तो फिर 47 हजार कैसे होर्डिंग्स की मद में जमा हो गये, यह सवाल आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आने वाले गांव पीनना निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने आरटीआई के तहत कार्यालय जिला पंचायत मुजफ्फरनगर से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत। इस मामले में सुमित मलिक का कहना था कि उन्हें दी गयी जानकारी में गुमराह करने का प्रयास किया गया। जिले के कई प्रमुख मार्गों पर जिला पंचायत के अंतर्गत हजारों होर्डिंग्स लगाये गये हैं। इनकी जिला पंचायत के अधिकारियोंध्कर्मचारियों के द्वारा चोरी छिपे रसीद काटी जाती है। जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी गुमराह करके लाखों के राजस्व का चूना सरकार को लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहला सवाल पूछा था कि जिला पंचायत के अंडर जिले में कितने होर्डिंग्स लगे हुए हैं। जिस पर उन्हें जवाब दिया गया कि जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के अधीन जिले में कोई भी होर्डिंग्स नहीं लगा है। दूसरा सवाल था कि पिछले पांच सालों में कितना राजस्व का पैसा होर्डिंग्स के द्वारा सरकार के पास जमा हुआ। जिस पर बताया गया कि पांच सालों में होर्डिंग्स मद में केवल 47000 रूपये जिला निधि में जमा हुए हैं। सुमित मलिक का कहना था कि जब जिला पंचायत के अनुसार जिले में एक भी होर्डिंग्स उसके अधीन नहीं लगा, तो फिर ये 47000 रूपये कहां से आ गये। तीसरा सवाल यह किया गया था कि जिले के अंदर जिला पंचायत के द्वारा कितनी बार किसके नेतृत्व में फर्जी होर्डिंग्स को लेकर छापेमारी की गयी। यदि नहीं, तो क्यों नहीं। यदि की गयी, तो कितने होर्डिंग्स मालिकां के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। इसके उत्तर में जिला पंचायत की ओर से कहा गया कि जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 (संशोधित 2015) के नियम चार (2) (ख) (चार) में किये गये प्राविधान के अनुसार सूचना दिया जाना संभव नहीं है। चौथा सवाल यह किया गया था कि जनपद में होर्डिंग्स लगाने के लिए क्या शासन की गाइड लाइन है। शासन का जीओ उपलब्ध कराये। इस पर जिला पंचायत की ओर से कहा गया कि होर्डिंग्स लगाने के लिए शासन की कोई भी गाइड लाइन नहीं है। न ही कोई इस संबंध में शासनादेश है। इस पर सुमित मलिक का कहना था कि जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी होर्डिंग्स लगाने के मामले में सरकार को प्रतिवर्ष लाखों के राजस्व का गलत तरीक से रसीद काटकर चूना लगा रहे हैं।

नटवरलाल पिता-पुत्र ने भोले-भाले लोगों से ठगी करोड़ों की रकम
शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का दिया था झांसा 1 |
मुजफ्फरनगर। शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक नटवरलाल शहर के सैंकड़ों भोले-भाले लोगों के करोड़ों रुपये ठगकर फरार हो गया। पीडित लोगों ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनकी रकम वापिस कराई जाये।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला साऊथ सिविल लाईन, सांईधम मन्दिर के बराबर वाली गली में रहने वाले युवक प्रियांक शर्मा पुत्र आदेश शर्मा ने अपनी जान-पहचान के सैंकड़ों लोगों झांसे में लेकर बताया कि वह उसके पिता आदेश शर्मा ट्रेडिंग का कार्य करते है और शेयर मार्किट का काम बहुत अच्छी तरह से जानते है। प्रियांक शर्मा व उसके पिता ने लोगों को सब्जबाग दिखाते हुए बताया कि यदि वह भी थोडी-थोडी रकम उन्हें देंगे, तो वे उस पैसे को शेयर बाजार में लगा देंगे और मोटा मुनाफा भी दिया जायेगा। प्रियांक शर्मा ने उक्त लोगों का विश्वास जीतने के लिए यह भी कह दिया कि तुम्हे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने देंगे तथा हर प्रकार के नुकसान की जिम्मेदारी हमारी होगी। अगर कल किसी को नुकसान होता है, तो हम अपनी चल व अचल सम्पत्ति से उक्त नुकसान की भरपाई करेंगे। सभी जान-पहचान वालों को भरोसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठ लिया तथा दो महीने तक उन्हें मुनाफे के पैसे भी वापिस दिये गये, जिससे प्रियांक शर्मा पर सभी का विश्वास भी बन गया, लेकिन उसके बाद पैसे नहीं दिये गये और एक दिन प्रियांक शर्मा घर से फरार हो गया, जब उसके परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी गयी, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
ठग प्रियांक शर्मा ने अंकित मित्तल से तीन लाख रुपये, अजय ठाकुर से पांच लाख पचास हजार रुपये, हेमंत शर्मा से तीन लाख पच्चीस हजार रुपये, कप्तान सिंह से चार लाख पचास हजार रुपये, रमन ग्रोवर से छह लाख रुपये, मोनू गुप्ता से पचास हजार रुपये, अनुराग सिंघल से पांच लाख पचास हजार रुपये, प्रतीक अरोरा से पचास हजार रुपये, विजय कुमार, टिंकू कुमार, अमित कुमार, राजीव कर्णवाल से दो लाख तीस हजार रुपये, रूपक कुमार शर्मा से तीन लाख रुपये, हरीश कुमार शर्मा से तीन लाख रुपये, उदित विशाल से चार लाख रुपये, राहुल यादव से चार लाख साठ हजार रुपये, श्रीमती मंजू रानी से तीन लाख रुपये ठग लिये। सभी से यह रकम नकद, एनएफटी व चौक द्वारा ली गयी है।
पीडित लोगों ने उसके घर पर जाकर अपनी रकम मांगी, तो परिवार वाले मना कर रहे है और प्रियांक शर्मा ने फोन भी स्वीचऑफ कर लिया है। पीडितों ने बताया कि रकम हड़पने के बाद प्रियांक शर्मा कहीं छुप गया है और अब उसकी तलाश की जा रही है। पीडित लोगों ने यह भी बताया कि प्रियांक शर्मा व उसके पिता आदेश शर्मा ने उनसे आधर कार्ड, पैन कार्ड व चौक भी ले रखे है, जिसका यह लोग दुरूपयोग कर सकते हैं।
पीडिघ्त लोगों ने एसएसपी अभिषेक यादव से मांग की है कि क्राइम ब्रांच के माध्यम से प्रियांक शर्मा व उसके पिता आदेश शर्मा के विरूद्ध मामला दर्ज कर कानून कार्यवाही करते हुए उनकी रकम वापिस दिलाई जाये और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये, ताकि वे किसी को भी झूठी साजिश में न फंसा सकें। एसएसपी को शिकायती पत्र देने वालों में अंकित मित्तल, अजय ठाकुर, हेमंत शर्मा, कप्तान सिंह, रमन ग्रोवर, मोनू गुप्ता, अनुराग सिंघल, प्रतीक अरोरा, विजय कुमार, टिंकू कुमार, अमित कुमार, राजीव कर्णवाल, रूपक कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, उदित विशाल, राहुल यादव व श्रीमती मंजू रानी आदि पीडिघ्त शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कई ऐसे पीडिघ्त भी है, जो अभीतक सामने नहीं आये है। लगभग एक करोड ठगी का मामला चर्चाओं में बना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − ten =