खबरें अब तक...

समाचार

कक्षा 8 तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश
मुजफ्फरनगर। पड रही कडाकी की सर्दी को देखते हुए जनपद के सभी कक्षा 8 तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने आदेश जारी किये। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार जनपद के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी, समस्त बोर्ड, मदरसों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में (कक्षा 1 से लेकर 8 तक) 8 जनवरी तक अवकाश रहेगा। यदि उक्त तिथियों में कोई शिक्षण संस्था या विद्यालय खुला पाया गया तो उसके विरूद्ध कडी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

 

लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी: विशाल चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन1 3 |
मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा लायन मुकेश अरोरा,लायन मुकेश कपुर व लायन लावण्य पुरी के सौजन्य से एसडी ग्लोबल स्कूल जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर विशाल चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के चिकित्सकों द्वारा १३७ मरीजों की आंखों की व मोतियाबिंद की जांच करी गयी व ऑपरेशन योग्य ३७ मरीजों को हॉस्पिटल भेज कर निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। डॉ मयंक अरोरा व डॉ अम्बुज अरोरा द्वारा द्वारा सम्मिलित रूप से १५० मरीजों की ब्लड सुगर , ब्लडप्रेशर व दांतो की जांच की गई। डॉ विवेक अरोरा का भी सहयोग रहा। लायन मंडलाध्यक्ष लायन संजीवा अग्रवाल, लायन विनय मित्तल(चेयरमैन मल्टीपल कमेटी)लायन कुंज बिहारी अग्रवाल,नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल व लायनेस रीना अग्रवाल(रीजन चेयरमैन) की गरिमामयी उपस्थिति रही समस्त लायन क्लबो की व वरिष्ठ लायन साथियों की उपस्थिति व सहयोग रहा। समस्त लायन बन्धुओं ने ऐसे समाज सेवा के कार्यक्रमो के निरन्तर आयोजनों का संकल्प लिया।

2 4 |शराब तस्कर के घर छापा-भारी मात्रा में शराब बरामद

मुजफ्फरनगर। मसूरपुर पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से एक शराब तस्कर के घर छपा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। बरामद शराब अरूणाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए बनायी गयी थी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मंसूरपुर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त प से एक सूचना के आधार पर गांव पुरबालियान प्रवीन कुमार पुत्र कुंवर पाल के घर पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां 528 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब अरूणाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए बनायी गयी थी ंपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

 

बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ गयी

मुजफ्फरनगर। गत दिवस जहां धूप और फिर शाम को अचानक सर्दी और सोमवार को बारिश के साथ पल-पल बदल रहा मौसम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि एहतियात नहीं बरतने पर यह बीमारी का कारण बन सकता है। खासतौर से बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है।
गौरतलब है कि पिछले करीब चार दिन से दिन में अच्छी धूप निकल रही थी। रविवार को भी सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। धूप निकलने के बावजूद तापमान कम ही रहा। वहीं सोमवार को बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ गयी। मौसम का यह मिजाज स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वरिष्ठ फिजिशियन का कहना हैं कि ज्यादा सर्दी हृदय रोगियों के लिए परेशानी कर देती है। लेकिन दिन में गर्माहट और रात में तेज ठंड से भी शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। ज्यादा ठंड होने से धमनियां सिकुड़ जाती हैं और रक्त गाढ़ा हो जाता है। इसके चलते ब्रेन हैमरेज एवं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना है कि धूप निकलने के कारण लोग दिन में गर्म कपड़े उतार देते हैं लेकिन मौसम में ठंड का असर बरकरार है। इससे वह ठंड की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों को भी निमोनिया, विंटर डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। धूप को देखकर गर्म कपड़े न उतारें। मौसम थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदल रहा है।

प्रधानमंत्री को सम्बोधित  ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
3 4 |मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया मुत्ताहिदा महाज ने कचहरी डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ऑल इण्डिया मुत्ताहिदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनवाज आफताब के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया गया कि पाकिस्तान मे सिखो के पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरूद्वारे जहां गुरूनानक देव महाराज का जन्म हुआ है,वहां कुछ शराती तत्वो ने श्री गुरूद्वारे पर पत्थरबाजी की है। जिसकी मुत्ताहिदा महाज कडे शब्दो मे निन्दा करती है। यह शर्मनाक हादसा मानवता के आदर्शों तथा धार्मक मूल्यो को शर्मसार करने वाला है। किसी भी धर्म मे दूसरे धर्म का अनादर अनुचित है। इसी के साथ देश के प्रतिष्ठित जेएनयू कैम्पस मे विगत दिन अज्ञान नकाबपोशो द्वारा किए गए हंगामे का कडे शब्दो मे विरोध करते हैं। इस दौरान रा.अध्यक्ष शाहनवाज आफताब, डा.मुर्तजा सलमानी, महबूब आलम एड.,हाजी मनव्वर हसन एड,काजी नईम एड.,मोहतसिम एड.,हाजी शमशाद अली,मौ.साबिर,फुरकान ईदरीशी, सुलेमान,तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।

 

सिख समाज के सैंकडो लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
4 4 |मुजफ्फरनगर। सिख समाज के सैंकडो लोगों ने पाकिस्तान गुरूद्वारा ननकाना साहिब में असामाजिक तत्वों द्वारा गुरूद्वारे पर पत्थरबाजी व पाकिस्तान के पेशावर मे रविवार को एक सिख युवक की अज्ञात हमलावरो द्वारा की गई हत्या के विरोध मे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर असामाजिक तत्वो ने पत्थबाजी कर दी थी। वहीं दूसरी और पेशावर मे मारे गए सिख युवक रविंन्द्र सिह खैबर पब्तूनख्वां प्रांत के शांगला निवासी की मौत के विरोध मे प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा। गुरूद्वारा श्री गुरू सिह सभा, जानसठ रोड, खतौली व अन्य सिख संगठनो से जुडे पदाधिकारियों व सिख समाज के सैंकडो लोगो ने पाकिस्तान के गुरूद्वारा ननकाना साहिब मे असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी की कडे शब्दो मे निन्दा की। सिख समाज के लोगो ने काली पटटी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री गुरू सिहं सभा,गांधी कालोनी सहित समस्त गुरूद्वारो व अन्य सिह व पंजाबी समाज के संगठनो से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमे प्रमुख रूप से श्री गुरूद्वारा सिंह सभा,गांधी कालोनी के प्रधान सरदार अमरजीत सिह सिडाना, सचिव धनप्रीत सिह चन्नी बेदी,सरदार बलविन्द्र सिह सल्ल, स.हरप्रीत सिह सन्नी,बलबीर सिह, सतपाल सिह,ज्ञानी गुरूबचन सिह,स.तरणजीत सिह, गुरूदेव सिह,प्रदीप बेदी, मोहन सिह हंसपाल, सुल्खन सिह नामधारी, हरमोहन सिह नागपाल,राहुल बजाज,कुलदीप सिह भटटी,पल्विन्द्र सिह भटटी, कविस वाधवा, कमल तलवार,राजेश सिह चन्दोक, जसबीर सिह, अजीत सिह,हरमीत सिह गम्भीर,अमरदीप सिह काका सहित सिह समजा के अनेक लोग मौजूद रहे।

6 3 |मुजफ्फरनगर। सिख समाज द्वारा कचहरी मे जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन को हिंदू संघर्ष समित ने अपना समर्थन दिया। दर्जनो हिंदू संगठनो के लोगो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर सिख समाज को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि हिंदू संघर्ष समिति पूरी तरह उनके साथ है। हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु ने कहा कि वे सभी पाकिस्तान के ननकाना साहब गुरूद्वारे पर पथराव की निन्दा करते हैं। इस दौरान संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति से जुडे विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने भी सिख समाज को समर्थन की घोषणा की।

 

रहमान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। ंपुलिस ने चोरी के मामले मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न अपराधो मे संलिप्त वांछितो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला कस्सावान खालापार निवासी रहमान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

 

 युवक ने संदिग्ध हालातों में जहर खाया

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने संदिग्ध हालातों में जहर खा लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि किदवईनगर निवासी 18 वर्षीय नवैद पुत्र शकील ने संदिग्ध हालातो में जहर खा लिया। हालत बिगडने पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पोस्ट मार्टम रिर्पोट में खुलासाः सीढ़ियों से गिरकर हुई थी मौत
मंसूरपुर। सहारा सिटी के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत का पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद खुलासा हो गया।
थाना प्रभारी मनोज चालक ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने से खुलासा हुआ है कि गांव बेगराजपुर निवासी 60 वर्षीय मकसूद पुत्र हाजी बून्दु की मृत्यु सीढियो से गिरकर हुई हे सामने से माथे व मुंह पर चोट लग जने के बाद खून अधिक बह जाने से उसकी मृत्यु हुई। विदित हो कि बेगराजपुर पुलिस चौकी के समीप सहारा सिटी के समीप बन रही बिल्डिंग मे चौकीदार था। हर रोज की तरह वह शुक्रवार को अपनी डयूटी करने गया था, शनिवार को सुबह उसका शव सीढियों के पास पडा मिला था। चौकीदार के परिजनो ने उसकी हत्या करने की आशंका व्यक्त की थी। जिस पर पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने पर ही हत्या का हादसे की गुत्थी सुलझाने का आश्वासन परिजनो को दिया था। उक्त मामले मे पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद सब स्पष्ट हो गया।

सडक हादसो में पिता पुत्र सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। अलग अलग सडक हादसो में पिता पुत्र सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रूड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के समीप हुए सडक हादसे में रामपुरी निवासी राजपाल पुत्र बलजीत व उसका पुत्र नितिन गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेडी निवासी 12 वर्षीय अनस पुत्र खुर्शीद गांव में ही टै्रक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुजडू चूंगी के निकट हुए सडक हादसे में बिरालसी निवासी अनंगपाल पुत्र महेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक अन्य धटना में भरतीया कालोनी निवासी 17 वर्षीय शिवम पुत्र राजीव गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घोडा बुग्गी चालक की मौत का आरोपी कार चालक  गिरफ्तार

मीरापुर। घोडा बुग्गी चालक की मौत के मामले मे पुलिस ने भागदौड कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के दिल्ली-पौडी मार्ग पर कार व घोडा बुग्गी के बीच भिडन्त हो गई थी। इस भिडंत मे बुग्गी चालक सुरेश पुत्र शम्भू निवासी मौहल्ला नमक मण्डी,थाना मीरापुर की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना मे मृतक के पुत्र श्रवण ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। थाना प्रभारी पंकज त्यागी के निर्देश पर पुलिस ने मोन्टी तिराहे के पास से दुर्घटना करने वाले कार चालक रविन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की।

पारिवारिक विवाद मे हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। पारिवारिक विवाद मे हुई मारपीट मे घायल मां-बेटी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने घायल महिलाओं को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कूकडा निवासी गुलसफा पत्नि सलीम व उसकी मां अफसाना ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि उनकी पुत्रवधु शकीरा पत्नि फुरकान उनके कहने मे नही है। तथा आए दिन किसी ना किसी बात पर वह घर मे झगडा करती है। जिसके चलते शकिरा ने उन दोनो मां बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हे घायल कर दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए मामले की छाबबीन शुरू की।

सिख युवक की हत्या पर रोष

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैम्प कार्यालय कुंदुनपुरा पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हुए हमले एव एक सिख युवक की हत्या पर रोष प्रकट किया गया,बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम ननकाना साहिब पर हुई पत्थरबाजी एव वहाँ पर की गई एक सिख युवक की हत्या पर रोष प्रकट करते है किसी भी देश मे किसी को भी ये अधिकार नही है कि किसी के धर्म पर टिप्पणी या धार्मिक स्थल पर हमला किया जाए ये सरासर गलत है हम इसका पुरजोर विरोध करते है,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुई घटना बहुत ही शर्मनाक है और इसके विरोध में आज संगठन के समस्त व्यापारीगण आज पाकिस्तान का पुतला दहन करेंगे,प्रभारी भूरा कुरैशी एव सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह से किये हमले अनुचित है ऐसा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।बैठक में सेवाराम गर्ग,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,अनिल सिंघल,प्रवीन जैन,तरुण मित्तल,मुकेश गुप्ता,भूरा कुरैशी,जीशान आढ़ती,सुनील वर्मा,शिवकुमार सिंघल,ज्ञानी गुरवचन,रामप्रकाश साहनी,भानुप्रताप, विजय कुच्छल,अनिल जैन,आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।।

5 4 |३५० शिक्षकों को  सम्मानित किया गया

शुक्रतीर्थ। स्थित गुर्जर धर्मशाला में मंथन एक नूतन प्रयास एवं संतोष चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में १५ राज्यों के ३५० शिक्षकों को शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार विधियों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मदरहूड विश्वविद्यालय रुड़की के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि १५ राज्यों से चयनित किए ३५० शिक्षकों को शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार विधियों व उत्कृष्ट कायरें के लिए श्राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मानश् से सम्मानित किया गया। कुलपति ने समारोह में देशभर से आए शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता स्वर्ण भारत परिवार संस्था के अध्यक्ष पीयूष पंडित ने की। समारोह में संयोजक डा. रणवीर सिंह, बीइओ प्रमोद शर्मा, मंथन संस्था के संजय वत्स, संतोष चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजेंद्र उपाध्याय, संदीप राठ, मोहम्मद रजी, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, अनुराधा, अंजलि सिंह, डा. सोनिया, आजाद वीर आदि मौजूद रहे।

कंबल, ऊनी वस्त्र  वितरित

शुकतीर्थ। वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित गांधी पॉलीटेक्निक में बागड़िया लुहारों के परिवारों को कंबल, ऊनी वस्त्र भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से समाज में स्नेह, एकता और भाईचारा बढ़ता है। स्वामी ओमानंद ने कहा कि खुले आसमान के नीचे सर्दी में निर्वासित जीवन जीने वाले बागड़िया लुहार महाराणा प्रताप की फ़ौज के सिपाहियों के वंशज हैं। सड़क के किनारे बसे ये लोग मेहनत, मजदूरी कर बच्चों का लालन-पोषण करते हैं। सर्दी, गर्मी और बरसात में कठिनाई का जीवन व्यतीत करते हैं। इस समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने बागड़िया लुहारों को शिक्षा, स्वास्थ्य से जोड़कर बेहतर जीवन की योजना के संदर्भ में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समक्ष आवाज उठाई थी। शुकतीर्थ आए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर बागड़िया लुहारों को समाज की विकास योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया गया है। हरीश शर्मा, दीपक , अनवर , राजू आदि मौजूद रहे।

 

पालिका को नगर निगम बनाने का भेजा दूसरा प्रस्ताव
इस साल होने वाले जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम सभा के चुनाव के चलते मामला पड सकता है खटाई में
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की तैयारी काफी पहले से चल रही है। हाल ही में इन तैयारियों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।
नगर निगम बनाने का भेजा गया पहला प्रस्ताव निरस्त होने के बाद अब दूसरा प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव है, जो पहले शासन ने निरस्त कर दिया था। शासन के भेजे गये प्रस्ताव पर यदि स्वीकृति मिल जाती है, तो नगर पालिका वर्तमान में यथावत स्थिति में ही निगम बन सकती है।
पालिका को निगम बनाने का प्रस्ताव कपिल देव अग्रवाल के समय से जारी है। उनके कार्यकाल में कई बार शासन को पालिका को नगर निगम बनाने की प्रत्रावली भेजी गई, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी पालिका, निगम नहीं बन पाई। उस समय के चेयरमैन अब सरकार में राज्य मंत्री हैं, इसके चलते अब फिर से नगरपालिका मुजफ्फरनगर को निगम बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। पालिका को निगम बनाने के सभी मानक लगभग पूर्ण है। प्रशासन द्वारा सीमा विस्तार करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने निरस्त कर दिया था। अब पुनरू फिर प्रस्ताव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सीमा विस्तार को लेकर विरोध के स्वर तेज हो सकते हैं, इसमें 13 गांव पूर्ण रूप से व 6 गांव आंशिक रूप से शामिल हो सकते हैं।
इसी साल ग्राम पंचायत, नगर पंचायत आदि के चुनाव होने हैं। ऐसे में सीमा विस्तार किये गये अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलना असम्भव नजर आ रहा है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का भी नया परिसीमन करना पडता है। ऐसे में शासन की मंशा है कि मुजफ्फरनगर पालिका को नगर, निगम वर्तमान पालिका क्षेत्र में ही बना दिया जाये। साथ ही अगले पालिका चुनाव होने से पहले नगर निगम से प्रस्ताव लेकर सीमा विस्तार कर दिया जाये, जिसमें सरवट, कूकडा, न्याजूपुरा, मिमलाना, शाहबुद्दीनपुर आदि गांवों के रकबों में विसकित की गई कालोनियों को भी शामिल कर लिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना था कि पालिका को निगम बनाने के पहले के भेजे गये प्रस्ताव को शासन ने निरस्त कर दिया है। सीमा विस्तार करते हुए प्रस्ताव भेजा गया था, जो भी निरस्त हुआ। अब निगम बनाने के लिए दूसरा प्रस्ताव भेजा गया है, इस पर मोहर लगती है, तो पालिका यथा स्थिति में निगम बन जायेगी।

 

रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन के बीच में आने वाला पीपलेश्वर महादेव मंदिर शिफ्ट होगा
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के नए बन रहे आलीशान भवन के बीच आ रहा पीपलेश्वर महादेव मंदिर स्टेशन परिसर में ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर शिफ्ट करने के लिए स्थान की तलाश की। उन्होंने नवनिर्मित भवन के बारे में भी जानकारी ली। रेलवे स्टेशन परिसर में पीपलेश्वर महादेव मंदिर की काफी मान्यता है। इस मंदिर में स्वयंभू प्रकट शिवलिंग है। अब केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के प्रयास से रेलवे स्टेशन परिसर की महलनुमा आकार वाली विशाल बिल्डिंग बन रही है। पुराने भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। नए भवन की ड्राइंग में पीपलेश्वर महादेव मंदिर बीच में आ रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम भगत और संस्थापक कमलकांत और रेलवे स्टेशन रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष दलीप कुमार आदि मंदिर को शिफ्ट करने पर सहमत है हालांकि इसके लिए वह स्टेशन परिसर में ही मंदिर के लिए उपयुक्त भूमि पर नया भवन रेलवे द्वारा बनाकर देने की बात कह रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील सिंघल, भाजपा के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राजीव गर्ग व मंदिर समिति के पदाधिकारियो के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के ओमेगा होटल वाले तिराहे की ओर गेट पर पार्किंग के पीछे खाली पड़ी भूमि पर मंदिर को शिफ्ट किए जाने पर मंदिर समिति ने भी सहमति जताई। हालांकि रेलवे के अधिकारी नगरपालिका के शेल्टर होम के पीछे की ओर मंदिर स्थानांतरित करना चाहते हैं। जिस पर समिति के सदस्य यह कहकर आपत्ति कर रहे हैं कि मंदिर किसी यात्री को दिखाई नहीं देगा और कोने में हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी मंदिर के लिए पालिका के पार्किंग के पीछे की भूमि को ही उपयुक्त माना। उन्होंने रेलवे के स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी और इंजीनियर को बुलाकर मंदिर शिफ्ट करने के बारे में बात की। इंजीनियर ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रेलवे स्टेशन के बाहर बनी नगरपालिका की दुकानों को हटाकर पूरा स्टेशन परिसर खाली रखने के लिए दुकानदारों को अन्यत्र नई दुकानें बनाकर देने के प्रस्ताव पर विचार के लिए अधिशासी अधिकारी विनयमणि त्रिपाठी को भी बुलाकर उनसे बात की। उन्होंने कहा कि जहां पर नगरपालिका की ओमेगा होटल तिराहे पर पार्किंग है वहां पर कुल 18 दुकानों का निर्माण करा लिया जाए। उन्होंने ईओ को इस प्रस्ताव की कार्य योजना तैयार करने को कहा। जिससे नवनिर्मित रेलवे स्टेशन पूरी तरह से खुला रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =