वैश्विक

Hijab पर प्रतिबंध: कई देशों में जुर्माने का भी प्रावधान, सुरक्षा कारणों की वजह से बैन

हिजाब Hijab का विवाद काफी बढ़ गया है. सरकार की ओर से भी साफ तौर से कहा गया है कि स्कूल और कॉलेज कैंपस में हिजाब पहनकर (Hijab Ban in Schools And Colleges) नहीं जाया जा सकता है. इस बीच दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां हिजाब पर प्रतिबंध हैं. कई देशों में इसे सुरक्षा कारणों की वजह से बैन किया गया है.

कई यूरोपीय देशों में Hijab पहनना या फिर किसी तरह से चेहरे को ढकने पर पाबंदियां हैं. कुछ देशों में तो चेहरा ढकने या फिर हिजाब पहनने (Wearing Hijab) के खिलाफ जुर्माने का भी प्रावधान हैं. जिन देशों में हिजाब को लेकर प्रतिबंध हैं उनमें फ्रांस, बुल्गारिया, नीदरलैंड, रूस के अलावा कई और देश भी शामिल हैं.

दुनिया के कई देशों की सरकार Hijab पहनने के खिलाफ है और वहां इसके पालन के लिए नियम भी बनाए गए हैं. रूस (Russia) के कुछ शहरों में साल 2012 में स्कूलों या कॉलेजों में हिजाब को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था. जिसके बाद ये मामला वहां की सुप्रीम अदालत में पहुंच गया था. जिस पर अदालत ने भी फैसले को सही ठहराते हुए हिजाब पहनने पर रोक को बरकरार रखा था.

फ्रांस (France) में भी साल 2004 में स्कूलों और कॉलेजों में धर्म से जुड़े कपड़ों के पहनने पर रोक लगाई गई थी. फ्रांस की सरकार (French Government) ने साल 2011 में पब्लिक प्लेस (Public Place) पर हिजाब पहनने या फिर चेहरे को ढकने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था. यहां हिजाब लगाने पर 13 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान बनाया गया है. वही चेहरा ढकने को लेकर किसी को बाध्य करने वालों पर भी कार्रवाई करने का प्रावधान है.

बुल्गारिया (Bulgaria) में भी चेहरा ढकने को लेकर सरकार ने कानून बनाए हैं. यहां हिजाब पहनना (Wearing Hijab) या फिर चेहरा ढकना गैरकानूनी है. आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के ख्याल से सरकार ने चेहरा ढकने पर पूरी तरह से रोक दी है. वहीं डेनमार्क में भी चेहरा ढकने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. यहां हिजाब पहनने या फिर चेहरे को ढकने पर 12 हजार का जुर्माना भरना पड़ता है.

सीरिया में साल 2010 से ही कॉलेजों में हिजाब (Hijab Ban) पहनने पर रोक लगा दी गई थी. इसके अलावा बेल्जियम और नीदरलैंड में भी हिजाब पर प्रतिबंध है. नीदरलैंड (Netherlands) में स्कूलों, अस्पतालों और कुछ सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर रोक लगा दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 10 =