वैश्विक

ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकानों पर कई रॉकेट दागे

अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के बाद बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के तीन सैन्य ठिकाने, इरबिर अल-असद और ताजी एयरबेस पर कई रॉकेट दागे।   ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया गया हमला सफल रहा और पिछली रात हमने अमेरिका के घमंड पर तमाचा जड़ा है।

उन्होंने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को शहादत बताते हुए कहा कि ईरान कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सुलेमानी को आतंकी घोषित करने की कोशिश की। यह अन्यायपूर्ण है, अमेरिकी झूठे हैं।

ईरान ने दावा किया है कि इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बुधवार को किए गए मिसाइल हमलों में 80 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  इस हमले ने एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।

इसी बीच ईरान में आज यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 180 यात्री सवार थे जिनकी मौत हो गई है। वहीं ईरान में आज भूकंप के दो झटके भी महसूस किए गए हैं।

भारत ने भी ईरान और इराक के ऊपर से विमानों को उड़ान न भरने को कहा है।

 

इराक के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उसे ईरान से एक आधिकारिक मौखिक संदेश’’ मिला था जिसमें इराक में मौजूद अमेरिकी बलों पर मिसाइल हमले की सूचना दी गई थी। कार्यालय ने कहा कि हमें ईरान इस्लामी गणराज्य से एक आधिकारिक मौखिक संदेश मिला कि कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में कार्रवाई शुरू हो गई है या थोड़ी देर में शुरू हो सकती है, और ठिकानों का ब्योरा दिए बिना कहा गया कि हमला इराक स्थित अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों तक सीमित रहेगा।

इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य नेटवर्क के एक शीर्ष कमांडर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी हमले में उसके बल के उप प्रमुख के मारे जाने के बाद अब ‘इराक की ओर से जवाब देने का समय है। कट्टरपंथी हशद के कमांडर कैश अल खजाली ने एक ट्वीट में कहा, यह जवाब ईरानी जवाब से कुछ कम नहीं होगा। इसका वादा है। तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। 

ईरानी मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुआ है। यूक्रेनी विमान ने इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ है। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कदम उठाया है। जिसमें  हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण सशस्त्र हमला किया गया। हम युद्ध की संभावनाओं को नहीं बढ़ा रहे हैं।  लेकिन, हम किसी भी आक्रमण के खिलाफ खुद का बचाव करेंगे।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =