खबरें अब तक...

समाचार

विवाहिता के साथ मारपीट

मोरना। दहेज में पांच लाख रुपये व कार न देने पर ससुरालवालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी सात सितंबर २०१७ को बिजनौर के थाना नजीबाबाद के गांव नागलसोती निवासी युवक के साथ हुई थी।

 

यूपी टीईटी की परीक्षा सम्पन्न
2 6 |मुजफ्फरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी टीईटी की परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान आला अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर के 14 परीक्षा केंदों राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, एडीवी इंटर कॉलेज ब्लाक ए, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लाक बी, एसडी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कालौनी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी को यूपी टीईटी की परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसके चलते टीईटी परीक्षा परीक्षा में कुल 16008 परीक्षार्थी पंजीकृत है। सुबह की पाली में १० बजे से साढ़े १२ बजे तक परीक्षा हुई जिसमें प्राथमिक स्तर के 9552 परीक्षार्थी शामिल होने थे जिनमे से प्रथम पारी में 8790 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। प्रथम पाली की परीक्षा में 762 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 92 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम पाली में शामिल रहे। विदित हो कि द्वितीय पाली के लिए 6456 परीक्षार्थी पंजीकृत है। यह परीक्षा कैमरों की निगरानी में ढाई बजे से पांच बजे तक आयोजित हुई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यूपी टीईटी परीक्षा के मद्देनजर शहर को दो जोन, पांच सेक्टर में बांटा गया था जिसमें शिक्षा विभाग का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया था पांच सचल दल भी सक्रिय रहे। यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान एक एएसपी के साथ ही दो सीओ, तीन थाना प्रभारी, २४ दरोगा, ६५ कांस्टेबल और छह ट्रैफिक पुलिस के जवान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी टै्रफिक बीबी सिंह, डीआईओएस गजेंद्र सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा सबंधित व्यवसथाओं का जायजा लिया।

 

किसानो को मुआवजे के चैक वितरित
3 6 |खतौली। डीएम व एसएसपी ने किसानो को मुआवजे के चैक वितरित किए। इस दौरान आला अधिकारियो ने ग्रामीणो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया व शेष समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने तहसील सभागार मे क्षेत्र के ग्रामीणो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया। डीएम व एसएसपी ने इस दौरान खेत खलिहान मे अग्निकांड के पीडित 10 किसानो को 1 लाख 32 हजार रूपये के चैक वितरित किए। मुख्यमंत्री खेत दुर्घटना सहायता के अर्न्तगत किसान लाभान्वित हुए। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव,एसडीएम खतौली अजय अम्बष्ट,तहसीलदार, सीओ आशीष प्रताप सिह,इंस्पैक्टर सन्तोष कुमार त्यागी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर

मुजफ्फरनगर। मारपीट व फायरिंग के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पचैण्डा कला निवासी शिवम का अपने ही गांव के निवासी प्रिंस नामक युवक से किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि पहले भी इन दोनो के बीच आपसी कहासुनी व मारपीट हो चुकी है। आज फिर से शिवम और पिं्रस के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शिवम का आरोप है कि प्रिंस जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शिवम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

एक्टिवा चोरी

मुजफ्फरनगर। घर के बाहर खडी एक्टिवा को अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए। एक्टिवा स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के जानसठ रोड स्थित गीता एन्कलेव निवासी शिक्षक दर्शन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोई अज्ञात वाहन चोर उसके घर के बाहर खडी एक्टिवा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए जांच पडताल शुरू की।

नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान दो युवको को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली मे तैनात सब इंस्पैक्टर नरेन्द्र सिह ने गश्त के दौरान माल गोदाम रोड से शहजाद निवासी मौहम्मदपुर राई थाना कैराना व उसके साथी गययूर पुत्र सफरूददीन निवासी मलकपुरा को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तीन लोग छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन लोग छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गयां
सूत्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी 27 वर्षीय बिट्टू व उसका 24 वर्षीय भाई टिवकल छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा लद्दावाला निवासी सोनिया पुत्री इंतजार भी छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। एक युवती ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपार के गांव सिसौना निवासी 16 वर्षीय युवती ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। एक युवती ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सूत्रों नेजानकारी देते हुए बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर तिलौरा निवासी 17 वर्षीय मानसी पुत्र लक्ष्मीचंद खतौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

खतौली। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पुल पर पडी मिल की मैली पर बाइकें स्लिप हुई। सुबह से ही बूंदाबांदी के चलते कई जगह पर सडक हादसे हुए। जानसठ रोड पुल पर पडी मिल की चिकनी मैली पर दो बाइकें स्लिप हुई। जिसमे चार लोग घायल हुए। घायल इस्लामाबाद निवासी आबाद व निसार व दूसरी बाइक सवार भूड निवासी रमेश व आबिद है। दोनों की बाइकें मैली पर स्लिप हुई। दूसरी घटना फलावदा रोड पर हुई। शेखपुरा निवासी विकास मंगलवार को बाइक से फलावदा रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय शाहपुर बाग के समीप आगे निकालने के प्रयास में कार से बाइक टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विश्व शक्ति संगठन की एक बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। विश्व शक्ति संगठन की एक बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर निवास कृष्णापुरी पर हुई जिसमें कुछ कार्यकर्ता में पदाधिकारी जोड़े गए साथ ही २६ जनवरी के प्रोग्राम के बारे में भी विचार विमर्श किया गया जिसमें कुछ नए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें पंकज कुमार जी को सम्मानित कार्यकर्ता नियुक्त किया गया साथ ही और भी पद नियुक्त किए गए बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु तोमर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अश्वनी तोमर, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव गोपाल सिंह, जिला अध्यक्ष अजय गर्ग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, सागर प्रजापति, पियूष गुप्ता, नीटू, सौरभ, कर्मठ जैन, राम अवतार, अजय तोमर जिला प्रभारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

एक दिवसीय राष्ट्र व्यापी हडताल- बैंको पर लटके ताले

मुजफ्फरनगर। एक दिवसीय राष्ट्र व्यापी हडताल के कारण आज बैंको पर ताले लटके रहे। बैंककर्मियो से जुडी विभिन्न मांगो को लेकर बैंक यूनियन ने हडताल रख सरकार को बैंक कर्मियो की समस्या से अवगत कराया।
कामरेड रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के 25 करोड मजदूरों के साथ बैंक कर्मचारी संगठन एआईबीइए,आआईबीओए, बीबीएफआई,आईएनबीईएफ व आईएनबीओसी 5 बैंक यूनियन राष्ट्र व्यापी हडताल मे शामिल रही। कामरेड आर.पी.शर्मा व रविन्द्र सिह ने बताया कि बैंक यूनियन की मांगो मे 11 वॉ वेतन समझौता तुरन्त कराने, बैंको मे रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग, बैंको की डूबत श्रण राशि् की कठोरता से वूसली की मांग, बैंको के विलय पर रोक लगाने व मजदूरों के राष्ट्रीय सम्मेलन के मांग पत्र के समर्थन आदि विभिन्न मांगे शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियो ने नई आर्थिक नीतियों के विरोध मे नई मंडी पीएनबी मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। बैंक कर्मियो का आरोप है कि सरकार की नीति कामगार विरोधी है। श्रम सुधारों की आवश्यक्ता है। इन सभी मांगो लेकर कामरेड आरपी शर्मा, रविन्द्र सिंह के नेतृत्व मे एकत्रित बैंककर्मियो ने प्रदर्शन किया। कामरेड आर.पी.शर्मा का आरोप है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको का विलय प्राइवेट बैंको को बढावा दे रही है। बैंको को ग्राहको की जमा राशि पर ब्याज दर लगातार घटाई जा रही है।

4 6 |एएफटीसी दिल्ली केन्ट का मुजफ्फरनगर मे प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के इतिहास मे भारतीय सेना के ब्लड बैन्क एएफटीसी दिल्ली केन्ट का मुजफ्फरनगर मे प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आयोजक बिंदल पेपर मील , मिशन वन्देमातरम दा ट्रस्ट , शहीद भगत सिंह सेवादल रहे खराब मौसम के रहते हुऐ सारा दिन बारिश होती रही फ़िर भी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदान करने से रोक नही पायी १२७यूनिट रक्तदान सेना के ब्लड बैन्क और ४०यूनिट रक्तदान जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के ब्लड बैन्क टीम को किया गया रक्तदान करने वालो मे सीमा सिंह भाभी, निधी, विकास बिंदल, शक्ति चौहान , घनश्याम अग्रवाल ,पुलकित अग्रवाल , बिट्टू पाल , अभिषेक जैन (ऐस्ट्रोलॉजिशट), इन्द्रजीत धवन ,मनीष तोमर, अनिल खुबबापुर, अमित राठी प्रमुख, सत्यव्रत बालीयान,ऋषभ भारद्वाज, अनिल कुमार शास्त्री, आशु चौहान, आशु पंवार, आशु गुप्ता खतौली ,अमित त्यागी, लोकेश तनेजा, आशीश छाबड़ा , सुनील छाबड़ा , अतुल मेरठ से , तनवीर , गुरनाम (उत्तर प्रदेश पुलिस )आदि ने अपने साथियों के साथ रक्तदान किया रक्तदान करने वालो मे दीपक कुमार पंघाल ने अपना १३०वा रक्तदान किया मुख्य अतिथि मे ह्यश्च ट्रेफिक , डॉक्टर ब्रग्रेडियर गुरदीप सिंह मन्चंदा (रक्तकोष अधिकारी ) बेगराजपुर मेडिकल , मुजफ्फरनगर , राजेंद्र काठी , नरेश अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी जी , पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा जी , सदर ब्लड प्रमुख अमित चौधरी, सत्यव्रत बालियांन जी रहे जिन्होने सभी रक्तदाताओ को प्रशस्तीपत्र और मेडेल पहना कर रक्तदाताओ को हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर मे सहयोग करने वाले विकास बिंदल ,अखिल तागडा,पम्पी कुमार धंगर ,अनिल खुबापुर , मनीष मखयाली ,हिमांशु , दीपक सक्सेना , सौरव नरुला, विकास शर्मा जी , अभिनव राजपूत , हिमांशु , इन्द्रजीत धवन , सुनील जैन अर्चना जैन ,विजय अरोड़ा ,रश्मिकान्त बत्रा, आदि मौजूद रहे मिशन वन्देमातरम दा ट्रस्ट (रजि.) संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष दीपक कुमार पंघाल जी इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन का श्रेय अपने मुजफ्फरनगर के सभी साथियों और रक्तदाताओ को दिया जिन्होने सदैव रक्तदान कर जीवन रक्षा का संकल्प लिया हुआ है

 

किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप

जानसठ। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कर्मचारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर उनके निस्तारण के लिए कैंप लगाया और सैकड़ों किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया। तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को मिलने वाली धनराशि में लगातार किसानों के सामने परेशानियां आ रही हैं। समस्याओं को लेकर किसान परेशान रहते हैं।

किशोरी विकास शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। नयी मण्डी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज राष्ट्रसेविका समिति के तत्वाधान में किशोरी विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता अक्का ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता एवं जीवन मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। शिविर में प्रधानाचार्या डा. सुनीता गौड, नगर संघ चालिका मंजु माहेश्वरी, विभाग सह कार्यवाहिका डा. अरूणा, नगर कार्य वाहिका वनिता गर्ग, प्रीति गुप्ता, नीति अग्रवाल,अन्नू अग्रवाल रहे।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को हर वर्ष मूलधन के बजाय केवल ब्याज जमा करने की सुविधा : मांग

मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को भेजे गये पत्र में मांग की है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को हर वर्ष मूलधन के बजाय केवल ब्याज जमा करने की सुविधा और पांचवे वर्ष नवीनीकरण के समय मूलधन व् ब्याज दोनों जमा करने की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।
अशोक बालियान का कहना है कि पिछले काफी समय से किसान इस मांग को करते चले आ रहे है। कुछ समय पहले अपनी किसान क्रांति यात्रा में भारतीय किसान यूनियन ने भी केंद्र सरकार व् वित्त मंत्रालय के सामने इस मांग को रखा था। और देश के किसान भी इस मांग को अनेक वर्षों से सरकार के सामने रख रहे है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लक्ष्घ्य है कि किसानों को फसल की जरूरतों के साथ फसलोत्तर गतिविधियों के लिए आवश्घ्यकतानुसार और समय पर ऋण सहायता कराना है। किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता ५ साल के लिए होती है। प्रत्घ्येक अगले वर्षों (दूसरे, तीसरे, चौथे व् पांचवें वर्ष) में ऋण सीमा १०प्रतिशतकी दर से बढ़ाने का प्रावधान है, परन्तु इस योजना में खाते से कोई भी आहरण सामान्य फसल के लिए १२ महीने और केले के फसल के मामले में १८ महीने अधिक बकाया नहीं रहना चाहिए।
भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी ३ लाख रूपये तक के सभी फसल ऋण ७त्न प्रतिवर्ष की ब्याज दर होंगीढ्ढ ऋण की वापसी समय पर करने पर ३त्न ब्याज दर छुट का भी प्रावधान भारत सरकार द्वारा किया गया जाता हैढ्ढ इस प्रकार किसान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत फसल ऋण ४त्न वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध है
किसान यदि एक वर्ष के अंदर समय से ब्याज व् मूलधन जमा नही करता तो उसे पूरा ब्याज देना होता है। किसान अनेक कारणों से ऋण समय से जमा नही कर पाता है और उसे अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है, या साहूकार से ऋण लेकर जमा करना पड़ता है। यह मूलधन एक-दो दिन के लिए ही जमा करनी पडती है ढ्ढ
किसानों को ऋण दिए जाने की व्यवस्था और सुविधाओं को और अधिक मजबूत तथा उदार बनाने की आवश्यकता है। इस लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को चार वर्ष तक केवल ब्याज जमा करने की सुविधा होनी चाहिए और पांचवे वर्ष में नवीनीकरण के समय एक बार मूलधन व् ब्याज दोनों जमा करने का प्रावधान होना चाहिए। ताकि किसान हर वर्ष दो दिन के लिए मूलधन जमा के लिए किसी साहूकार पर निर्भर ना हो और साहूकार किसान का नाजायज़ फायदा ना उठा सके।
 अनुरोध है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को हर वर्ष मूलधन के बजाय केवल ब्याज जमा करने की सुविधा और पांचवे वर्ष नवीनीकरण के समय मूलधन व् ब्याज दोनों जमा करने की सुविधा देने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करे।

 

5 6 |15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये चल रहीं 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के आठवें दिन श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध के महत्वपूर्ण बिन्दुओं एवं मुख्य संकेतकों पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने पावर पवाइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिक्षा के स्तर को उच्च से उच्चतम बनाने के लिए सरकार द्वारा महाविद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनो की उपलब्धता के साथ-साथ महाविद्यालयो द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे रोजगार के अवसरो तथा अन्य शिक्षणेत्तर सुविधाओं आदि अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओ के आधार पर नैक द्वारा संस्था का मूल्यांकन किया जाता है। नैक द्वारा प्रदत्त ग्रेड के आधार पर ही शिक्षण संस्था के स्तर का आंकलन होता है जिस कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध सरकारी, अनुदानित एवं निजी शिक्षण संस्थाओ को नैक कराना आवश्यक है। यह मूल्यांकन ही निर्धारित करता है कि कोई भी शैक्षिक संस्था या विश्वविद्यालय प्रमाणन एजेंसी के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को किस स्तर तक पूरा कर रहा है।
कार्यशाला में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय में कोई भी क्षेत्र प्रतिस्पर्धा से अछूता नहीं है, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र ही क्यों न हो। ऐसे में शिक्षण संस्थानो का यह दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षण सुविधाओ को उपलब्ध कराकर उनके तकनीकी ज्ञान को बढाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहे, जिससे विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिकता में लाकर रोजगार प्राप्त कर सकें। शासन स्तर से भी लगातार यही प्रयास किए जा रहे है कि विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए शासन स्तर से नैक मूल्यांकन को अनिवार्य किया गया है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक  मनोज धीमान, श्रीराम कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 आर0पी0 सिंह, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी, डॉ0 सम्राट सिंह तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =