उत्तर प्रदेश

Raebareli News: Sakshi Maharaj ने नुक्कड़ सभा में समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

Raebareli News: Unchahar Assembly  में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा में साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj)  ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकारकी उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया।

 साक्षी (MP Sakshi Maharaj) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हमला बोलते हुए कहा कि यह गुंडों और माफियाओं के सहारे सरकार बनाने के ख्वाब देख रही है, लेकिन जनता सब समझती है। जनता को सुशासन और विकास करने वाला नेता चाहिए, जनता की अपेक्षाओं पर योगी सरकार खरी उतरी है।

सलिए उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार (Yogi Government) को ला रही है और ऊंचाहार की जनता भी भाजपा के प्रत्याशी अमरपाल (BJP candidate Amarpal) को जिताकर योगी के हाथों और मोदी के हाथों को मजबूत करेगी।

मीडिया से बात करते हुए साक्षी महाराज (Unnao MP Sakshi Maharaj) ने सपा नेता रुबीना खान (SP leader Rubina Khan) के हिजाब में हाथ डालने वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि सपा (SP) के पास कोई मुद्दा नहीं है यह अनर्गल बोला करते हैं हर चीज का ड्रेस कोड होता है, जैसे कि पुलिस का अपना ड्रेस है।

स्कूल, कॉलेज देश के संविधान के हिसाब से चलेंगे, सपा के सिसाब से और हिजाब के हिसाब से नहीं चलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कर्नाटक सरकार ने जो निर्णय लिया है देश के सभी सरकारों को ऐसा निर्णय लेना चाहिए कि स्कूल को कम से कम हिंदू मुसलमान से बचाना चाहिए।

प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विधायक मनोज पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी गुंडई अब ऊंचाहार विधानसभा में नहीं चलेगी। पूर्व में हुए अन्यायों की जांच 10 मार्च के बाद सरकार बनने पर कराएंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =