उत्तर प्रदेश

Baghpat News: गन्नों से भरे ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक चालक मौके से फरार

Baghpat News:  बिनौली थाना क्षेत्र के दाहा बरनावा मार्ग पर संतनगर गांव (Sant Nagar Village) के पास गन्नो से भरे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही, सूचना पर पहुचीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है ।

 मृतक युवक टीनू बागपत के चंदायन गांव का रहने वाला था, वह बड़ौत की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता था। बताया गया है कि वह बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने घर आने के लिए निकला था, जब वह दाहा बरनावा मार्ग पर चल रहा था, तो संतनगर गांव के पास सामने से आ रहे एक गन्नो से भरे ट्रक के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर गिर गया।

इस दौरान चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बड़ौत के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

 सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान टीनू की मौत हो गयी। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उधर ग्रामीणों ने किनोनी शुगर मिल के पास ट्रक को पकड़ लिया, तो ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

फिलहाल, मृतक के पिता सीताराम ने थाने पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सड़क हादसे का ये मामला पहला नहीं है, इससे पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 11 =