वैश्विक

आसिफ गफूर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता पद से हटा

जनरल आसिफ गफूर को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अब वह इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के नए महानिदेशक होंगे। 

मेजर जनरल गफूर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा स्थित पाक सेना की 40वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के पद पर तैनात किया गया है। पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद की प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल गफूर 1988 में सेना में नियुक्त हुए थे। इसके बाद दिसंबर, 2016 में उन्हें आईएसपीआर का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। मेजर जनरल गफूर ने ट्वीट करके लोगों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ‘मीडिया को मेरा खास शुक्रिया। पाकिस्तानियों की मोहब्बत और साथ के लिए शुक्रिया भी कम पड़ जाएगा।’आसिफ गफूर अक्सर अपने गलत या भ्रामक ट्वीट को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं

। हाल ही में दीपिका के जेएनयू कैंपस पर जाने को लेकर किए अपने ट्वीट में उन्होंने दीपिका की स्पेलिंग गलत लिखी थी। ट्रोल होने के बाद उन्हें अपना ट्वीट हटाना पड़ा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nineteen =