उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: दहेज के लालच में पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fatehpur News:  खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम सुरतपुर महिमापुर मजरे सैदपुर मुरुही गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी पर शव लटका मिला था।सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फरार हो रहे पति को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी राज किशोर ने बताया कि 2 फरवरी को एक महिला आँचल देवी 22 वर्ष का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला था।जिसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।मृतका के पिता राम अभिलाष सिंह निवासी पाठक का पुरवा जिला कौशाम्बी ने तहरीर दिया कि बेटी की शादी खखरेरू थाना के ग्राम सुरतपुर महिमापुर मजरे सैदपुर भुरुही के रहने वाले अनूप सिंह उर्फ अन्नू से की थी।

शादी के बाद से पति सहित बेटी के ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे,मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया।जिस पर मुकदमा दर्ज कर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पति को गिरफ्तार किया है।

मृतका महिला के पिता राम अभिलाष सिंह ने बताया कि बेटी की शादी 16 जून 2021 को अनूप सिंह उर्फ अन्नू के साथ कि थी शादी के बाद से ससुरालजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते रहे।

मांग पूरी न होने पर हत्या कर फांसी पर लटका दिया।कुछ दिनों पहले बकरी बेचकर एक मोबाइल फोन दामाद को दिया था।मृतका के पिता ने कहा बेटी ने 2 मार्च की सुबह 6,30 पर फोन कर कहा कि ससुराल में मारपीट कर रहे।जब हम आये तो बेटी फांसी पर लटकी मिला थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =