उत्तर प्रदेश

Kannauj News: डीसीएम और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दूल्हा -दुल्हन समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Kannauj News:  छिबरामऊ नेशनल हाईवे 91 घिलोई के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक व डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर । जिसमें ओमनी कार भी टकरा गई। कार में बैठे दूल्हा -दुल्हन समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल दुल्हन समेत तीन को बेहतर इलाज हेतु सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिसमें दुल्हन की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

 छिबरामऊ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 91 घिलोई गांव के पास गाड़ी चला रहे कैलाश पुत्र नवाब सिंह बनीपुर कासगंज जैसे ही छिबरामऊ के घिलोई गांव के पास पहुंचे, डीसीएम और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने के साथ ही इनकी कार भी टकरा गई । कार में सभी 8 लोग सवार थे जिसमें सभी लोग देवरिया से शादी समारोह से महुआ थाना फरिया जिला फिरोजाबाद अपने घर जा रहे थे । कार टकरा जाने के कारण सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरिओम पुत्र बुद्धसेन गुड्डी पत्नी हरिओम ओमवीर पुत्र शिवनाथ बुद्धसेन पुत्र राजाराम कैलाश पुत्र नवाब सिंह दिवारी लाल महिपाल उदय पाल छोटू पुत्र उदय पाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोगों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि जोरदार आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए । आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस ने घायलों को नजदीकी छिबरामऊ सौ सैया अस्पताल में भर्ती करवाया।

घिलोई निवासी पिंटू ने बताया कि नेशनल हाईवे 91 का कार्य चल रहा है । जिसके बावजूद भी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं । वही एक व्यक्ति पिंटू का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आज तक कोई अभियान नहीं चलाई है। जिसकी वजह से लोग तेज रफ्तार वाहनों से फर्राटा भरते रहते हैं। जिसकी वजह से यह हादसे होते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =