खबरें अब तक...

समाचार

शातिर के पास से एक चाकू भी बरामद12 Min |

मुज़फ्फरनगर। जनपद की थाना शहर कोतवाली अंतर्गत चौकी रोहाना पुलिस के हाथ एक ऐसा शातिर लगा है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में था पकड़े गए शातिर के पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद करने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार मामला बीते दिन २६ जनवरी का है जहां एक तरफ पूरा जनपद गणतंत्र दिवस मनाने की धूम में था तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने एंव जनता को भय मुक्त वातावरण में रखने हेतु जनपद पुलिस जिले भर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में दिन रात संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों , चोर लुटेरों, आदि की धर पकड़ के लिए निरन्तर अभियान चलाए हुए है । जिसके क्रम में थाना शहर कोतवाली अंतर्गत चौकी रोहाना पुलिस संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चौकिंग एंव धर पकड़ अभियान में लगी थी । जिसमे क्षेत्र के चरथावल मोड़ पर चौकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जोकि मोके पर एक चाकू लिए घन्टो से खड़ा था तथा किसी अपराध को अंजाम देने की फ़िराक में था । पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से जब पूछ ताछ की तो उसने अपना नाम मोबिन पुत्र महरबान निवासी देवबन्द सहारनपुर हाल पता चरथावल जनपद मु० नगर बताया जिसे पुलिस ने आज जेल भेज दिया है ।।

 

गणतन्त्र दिवस जनपद मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया2 Min 9 | 1 Min 10 |

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस जनपद मे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाईन मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।
पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि तकनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभारी कपिलदेव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव द्वारा शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतरां को उडाया गया। राष्ट्रगान के पश्चात शस्त्रो से सलामी दी गई। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खुली जीप मे सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरी है हमे अपने अधिकारो के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए तथा अपने राष्ट्र व समाज के प्रति हमारे क्या कर्तव्य है इसका भी बोध होना चाहिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी तथा राष्ट्र के निर्माण मे हमारे महापुरूषों का अतुलनीय योगदान रहा है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी जनपदवासियो के सहयोग व आर्शीवाद से ही वे विधायक व मंत्री बने हैं तथा आज इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं समस्त जनपदवासियो के प्रति आभार प्रकट करता हूं। 3 Min 10 |
उन्होने कहा कि पुलिसकर्मियो द्वारा गणतन्त्र दिवस पर पुलिस लाईन में सुन्दर-सुन्दर रंगोलियां तथा अन्य तैयारियां की गई है जो बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए समस्त पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं। परेड मे शामिल पुलिस की विभिन्न टुकडियो, चीता मोबाईल, अन्य सशस्त्रदल, श्वान दल, फायर बिग्रेड आदि पुलिस बल की विभिन्न टुकडियां सम्मलित रही। इस अवसर पर जांबाज पुलिसकर्मियो ने बाईको पर हैरतंगेज प्रदर्शन किए। कार्यक्रम मे शामिल हुए विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिन्हे अतिथियो द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर जनपद को गौरवान्वित करने वाले कई पुलिस अधिकारियां व पुलिसकर्मियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथियो के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल, उद्यमी राकेश बिन्दल, प्रसिद्ध उद्यमी अभिनव स्वरूप, प्रणव स्वरूप, हरीश अहलावत, दिनेश मोहन, सुनील तायल, डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, भाजपा नेता संजय गर्ग, रोहित तायल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य स.सुखदर्शन सिंह बेदी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल सिह पाल, समाजसेवी संदीप जैन, रेणू गर्ग, पंडित ब्रहमप्रकाश शर्मा, वैभव त्यागी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, विधायक विक्रम सैनी, व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल, मनमोहन जैन, विजय जैन, श्रीमति बीना शर्मा, डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी क्राईम रामभुवन चौरसिया, एसपी टै्रफिक बी.बी.सिह,एस.पी.देहात नेपाल सिह,एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ सदर कुलदीप कुमार,सीओ भोपा/लाईन राम मोहन शर्मा, सीओ जानसठ धनंजय कुशवाहा, सीओ बुढाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी,आरआई अब्दुल रहीस खॉं, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन हरसरन शर्मा, इंस्पैक्टर महिला थाना श्रीमति मोनिका चौहान, एसओ चरथावल सूबे सिह यादव, इंस्पैक्टर फुगाना संजीव कुमार, इंस्पैक्टर भोपा एम.एस.गिल, एसओ भौराकला वीरेन्द्र कसाना, इंस्पैक्टर पुरकाजी पंकज त्यागी सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

गंगा बैराज पर तीन दिवसीय गंगा यात्रा का पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ
4 Min 11 | 5 Min 9 |रामराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा बैराज पर तीन दिवसीय गंगा यात्रा का पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया। गंगा बैराज पर पूजा अर्चना के बाद आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा के साफ सुथरा रखने और गंगा में कूडा कचरा न फेंकने की हम सब शपथ ले तभी गंगा को अविरल ओर साफ सुथरा रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा मैया हम सभी के लिए पूजनीय है हम सभी को गंगा को स्वच्छ बनाना चाहिए यह हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में गंगा को स्वच्छ रखने का बेडा उठाया था जिसके तहत जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में गंगा स्वच्छ हो गयी है। उन्होने कहा कि कानपुर में गंगा में प्रतिदिन लाखों लीटर पानी डाला जाता था लेकिन सरकार ने एक योजना बनाकर उस पानी को सीवरेज प्लांट में पहुंचाया और अब शुद्ध होकर गंगा में मिलता है। कानपुर में एक बूंद भी गंदा पानी गंगा में नहीं मिल रहा है। इसी तरह बनारस में भी गंगा पूरी तरह साफ व स्वच्छ हो गयी है पिछले दिनों इलाहाबाद में हुए कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओें ने संगत तट पर स्वच्छ जल में स्नान किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की बहुत बडी उपलब्धी है कि उन्होंने गंगा के किनारे बसे सभी शहरों में नागरिकों के प्रयास से गंगा को पूरी तरह स्वच्छ बनाया है। इससे पूर्व गगा बैराज पर योगी आदित्यनाथ का वहां पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। बाद में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रामराज के लिए रवाना हुए। रास्ते में ग्राम देवल, कैल्लापुर, सिखरेडा, मीरांपुर बाईपास पर भारी भीड ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो तीन स्थानां पर लोगो ंको सम्बोधित करते हुए उनसे संवाद भी किया। मीरांपुर से होते हुए काफिला रामराज पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। रामराज में मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को साफ रखने का दायित्व हम सभी का है इसलिए प्रत्येक नागरिक पूजनीय गंगा को स्वच्छ रखने में अपना पूर्ण योगदान दे ताकि गंगा की धारा अविरल रूप से रह सके। उन्होंने कहा कि फ्रांस के एक दार्शनिक ने भारत यात्रा के दौरान कहा था कि गंगा जीवन दायिनी सहित मोक्षदायिनी है इसमे पहाड़ों से शुद्ध औषधियां आती है जो बीमारियों को समाप्त करती है साथ ही गंगाजल कभी भी खराब नहीं होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी। भारत माता की जय से शुरू हुए मुख्यमंत्री का सम्बोधन वंदे मातरम पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं के अलावा डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल सहित भारी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रामराज के बाद योगी जी की यात्रा हस्तिनापुर के लिए कूच कर गयी।

 

अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साकिब पुत्र अख्तर बाईक द्वारा ईदगार पर जाते वक्त जीप की चपेट मे आकर घाय ल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के कसेरवा निवासी अनुज स्कूटी द्वारा बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। वहीं दूसरी और इस हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी उमेश शर्मा पुत्र शिवनारायण बाईक द्वारा खतौली जाते वक्त भैसी कट के समीप प्राईवेट जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी शुभम नामक युवक स्कूटी से जाते वक्त जानसठ तिराहे के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे समीप ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया।

जहरीले पदार्थ का सेवन

तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।ै जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसीरपुर निवासी गौरव नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उक्त युवक की हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर एसपी सिटी सतपाल अंतिल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
7 Min 8 |मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने आज किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर एसपी सिटी सतपाल अंतिल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कचहरी स्थित पुलिस ऑफिस में दर्जनों से अधिक की संख्या में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता जिन्होंने जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व किसानो एंव आमजन मानस से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम एस पी सिटी सतपाल अंतिल को सौंपा। ज्ञापन सौपते हुए बताया कि किसानों का गन्ना अभी खेत में खड़ा हुआ है इसलिए हम चाहते हैं कि गन्ना सप्लाई मिलों में समय से की जाए किसानों का गन्ना बकाया भुगतान १४ दिनों के अंदर किया जाए बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और किसानों के लिए ट्यूबवेल बिल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा की जब नहरों की तरह किसानों की खेती में इस्तेमाल होने वाली वस्तु खाद्य दवा आदि की कीमत न बढ़ाई जाए किसानों द्वारा फसलों पर लिया ऋण मय ब्याज सहित माफ किया जाए। संपूर्ण भारत में वृद्धा पेंशन ५००० प्रति माह की जाए,जिले की समस्त सड़कें गड्ढा मुक्त की जाए क्योंकि किसानों को अपने गन्ने की ट्राली व बुग्गी ले जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ उन्होंने कहा की बिजली घर संख्या नंबर ३० जो शामली बस स्टैंड मुजफ्फरनगर पर स्थित है इसके द्वारा प्रतिदिन सुबह ६रू०० से ८ः०० बजे तक और शाम ६ः०० से ८ः०० के बीच बिजली रोस्टिंग की जाती है जिसे अविलंब बंद किया जाए जब योगी सरकार के द्वारा २४ घंटे लाइट दिए जाने के आदेश पारित किए गए हैं तो फिर किदवई नगर, दक्षिण खालापार ,कृष्णपुरी ,प्रेमपुरी में यह लाइट शटडॉउन की जाती है बाकी सभी क्षेत्रों में लाइट चालू रहती है ऐसा भेद भाव जनता के साथ न किया जाये। उन्होंने विधुत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की सिर्फ एक ही समूह को प्रताड़ित किया जा रहा है इन सभी मांगों को लेकर आज हम माननीय मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे लेकिन हमारी वार्ता एसपी सिटी सतपाल अंतिल से होने के पश्चात हम लोगों ने यह ज्ञापन एस पी सिटी सतपाल अंतिल के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रेषित किया है तथा हम चाहते हैं कि हमारी इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।।

8 Min 6 |ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार घम्भीर घायल

मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे ५८ पर सन्धावली कट पर फिर बड़ा हादसा तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार घम्भीर घायल ट्रक की डीजल टँकी फ़टी हाईवे पर बहा डीजल आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना कर ट्रक के नीचे फंसे घायल को उठाकर भेजा अस्पताल सूचना के बाद भी नही पहुची दो थानो की पुलिस बताया जा रहा है की दिन भर हाईवे कट से रोंग साईड गुजरते सैंकड़ों बड़े वाहन जिनसे लगातार बढ़ रहा है ऐक्सिडेंट होने का खतरा। थाना नई मण्डी व् थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मध्य गांव संधावली कट नेशनल हाईवे ५८ की घटना।।

जेल भेजा
9 Min 7 |चरथावल। थानाध्यक्ष चरथावल सूबे सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की खास सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त पिंटू पुत्र महावीर निवासी ग्राम टांडा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को ३९ बोतल देसी शराब व ६ बोतल मिश्रित शराब १.५ किलोग्राम यूरिया /शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या ३० /२०२० धारा ६०/६२ आबकारी अधिनियम व २७२ /२७३ आईपीसी पंजीकृत कर जेल भेजा गया

 

10 Min 2 |ओपेन्दर की गोली मारकर हत्या-दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे ओपेन्दर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नई मंडी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक थाना नई मंडी प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार की बेहतरीन विवेचना के चलते दो आरोपी हुए गिरफ्तार।
थाना नई मंडी प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने भागदौड़ व महंत से दो नामजद हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा फरार की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये है।
विदित हो कि ओपेन्दर की हत्या की घटना थाना नई मंडी क्षेत्र के वसुंधरा में हर्षित के ऑफिस में हुई थी। विदित हो कि मुकदमा अपराध संख्या ३०/२० धारा ३०२ आईपीसी के अभियुक्त हिमांशु पुत्र राजकुमार निवासी नुमाइश कैंप थाना सिविल लाइन तथा अभिषेक पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ऋषभ विहार थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर थाना नई मंडी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,उपरोक्त मुकदमे में हर्षित पुत्र रविंदर बालियान निवासी संतोष विहार थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तथा विशु गोलियान पुत्र बिजेंदर गोलियान निवासी धन सैनी थाना तीतावी जनपद मुजफ्फरनगर अभी फरार हैं,उपरोक्त सभी आपस में दोस्त थे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसमें गर्मा गर्मी में आकर विशु ने ओपेन्दर को अपनी पिस्टल से गोली मार दी थी उपरोक्त चारों उपेंद्र को जिला अस्पताल भी ले गए थे ताकि किसी को शक न हो ओर ओपेन्दर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 

राजकीय इण्टर कॉलेज कम्हेड़ा में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया
11 Min 1 |मुजफ्फरनगर। दीन मोहम्मद राजकीय इण्टर कॉलेज कम्हेड़ा में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्राम प्रधानों , सम्मानित जनप्रतिनिधियों व् अभिभावकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी सुजीत बंजारा अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कम्हेड़ा मोहम्मद गुलफाम ने विद्यालय में इंटरलॉकिंग का कार्य कराने, व् लाइब्रेरी के लिए २०००० रूपये देने की घोषणा की । माननीय विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर द्वारा विद्यालय को २ कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए हैं।इसके साथ ही साथ माननीय विधायक मीरापुर अवतार भड़ाना ने भी विद्यालय में फर्नीचर हेतु आर्थिक सहायता देने का वायदा किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह द्वारा विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में हाज़ी आबाद, हाज़ी दोस्त मोहम्मद,फरागत अली,लवित्रवीर सिंह,संदीप कुमार,वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

 

सिविल बार में हुआ ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार मे 71 वां गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय पचौरी पधारे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जज एम.ए.सिटी डा.अजय कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन सिविल बार संघ के सचिव सतेन्द्र कुमार ने किया। ध्वजारोहण के उपरान्त अध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता ने सभी अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिविल बार संघ की नई कार्यकारिणी शीघ्र ही नए कार्यक्रम व नीतियां घोषित करेगी। इस अवसर पर पूर्व सचिव बिजेन्द्र सिह मलिक, कोषाध्यक्ष़्ा राधेश्याम गर्ग ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे रामबीर सिह,राजसिह रावत, अशोक कुशवाह, आदेश सैनी, अांचल अग्रवाल एड., अवध बिहारी लाल, तेगबहादुर, नेत्रपाल, बिजेन्द्र नीरज ऐरन, महिपाल सिह,जैगममिया जैदी, आजम अब्बास, मौ.दिलशाद, बोबिन्द्र पाल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ मे विचार गोष्ठी का आयोजन6 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ मे विचार गोष्ठी का आयोजन सम्पर्क विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लक्ष्मीनगर की और से जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र जी ने किया। मुख्य वक्ता विजयशंकर तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केन्द्रीय सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद और वेदपाल जी, सह प्रांत सम्पर्क प्रमुख मेरठ प्रांत तथा सुरेन्द्र जी जिला संघ चालक,अनिल धीमेजानगर संचालक मंचासीन रहे।
वेदपाल जी ने कहा कि जो हिन्दू अल्पसंख्यक दूसरे देशो मे प्रताडित हैं उन्हे भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। आज पाकिस्तान,बंगलादेश, अफगानिस्तान मे हिन्दू घटा है। बंगलादेश ने प्रस्ताव लाकर इस्लामिक देश घोषित कर दिया है। मुख्य वक्ता विजयशंकर तिवारी ने कहा कि वर्ष 2003 मे अटल जी द्वारा भी इस तरह का कानून लाया गया था। व 2005 मे मनमोहन सिह द्वारा भी एक एक साल के लिए नागरिकता दी गई थी। लोकसभा नागरिकता अधिनियम के पक्ष मे 311 वोट थे विपक्ष मे 80 वोट थे। राज्य सभा मे 125 लोगो ने समर्थन किया व 105 लोगो ने विरोध किया। कौन से देश के पक्ष मे भारत का विपक्षी दल सी.ए.ए. का विरोध कर रहा है। अफगानिस्तान मे हिन्दू 7000 से 3000 रह गए हैं। बैठक मे प्रतिष्ठित डाक्टर्स,प्रोफेसर,अध्यापक, बिजनेसमैत तथा ब्रजेश कुमार, संजय लखान, विकास भार्गव, अनिल धमेजा, डा.तेजवीर, नितिन, कुलदीप गोयल, अरूण कुमार, राजीव गौतम,आनन्द,प्रदीप,सुमित भंवर आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =