उत्तर प्रदेश

Mahoba News: गोविंदनगर इलाके में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां से मारपीट

Mahoba News: दबंगों की छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वहीं बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मां के साथ भी मारपीट की और नाक काट दी. ये घटना होली के दिन की है जब दबंग जबरन युवती को रंग लगाने के लिए घर में घुस आए. मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की. मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीनों आरोपी फरार हैं.

ये घटना महोबा जनपद में कुलपहाड़ कोतवाली के गोविंदनगर इलाके की है. जहां पर मोहल्ले में ही रहने वाले तीन दबंग युवती के साथ छेड़खानी कर रहे थे. हद तो तब हो गई जब तीनों दबंग युवती के घर में घुसकर रंग लगाने लगे और छेड़खानी करने लगे. युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

मां ने जब बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने बेटी के सामने ही मां के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी. इस घटना से सदमे में आई युवती ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की. 

इस घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले एक सप्ताह से उसे लगातार परेशान कर रहे थे.

इनमें से एक युवक जबरन उससे शादी का दबाव भी बना रहा था जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई और मां को भी पीटा गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. 

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पुलिस को तीन लोगों द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मुकदमा लिखा गया था. उसी में दोबारा पीड़िता से छेड़खानी करने की बात सामने आई है

जिसके आधार पर मुकदमें में धाराएं बढ़ाई जा रही है. आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =