समाचार
नागरिक बंदरों के आंतक से परेशान

मुजफ्फरनगर। बंदरों के आंतको से मोहल्ला वासी इस कदर परेशान हैं कि माँ बाप भी अपने मासूम बच्चों को हिदायत दे रहे कि बेटी अभी छत पर मत जा, वहां बंदरों के झुंड खडे़ हुए हैं। मोहल्ला प्रेमपूरी,बाग जान की दास,कृष्ण पूरी, खादर वाला आदि जगह पर बंदरों ने आतंक मचा रखा है। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक बंदरों से परेशान है जो कभी कपडों को फाडते है कभी घर में घुसकर फ्रीज आदि से सामान लेकर भाग जाते है कई बार घायल भी कर देते है। यह बंदर घरों में लगी डिश की केबल काट देते हैं। सूखते कपड़ों को फाड़ देते हैं। बिजली के तार पर झूलते रहते हैं। यह उत्पाती बंदर घर की छतों पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन तोड देते है जिस कारण छतों पर महिलाओं को कपड़े सुखाने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अधिकांश कालोनियों में बंदरों का इतना खौफ है कि मौका मिलते ही घरों में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं और फ्रिज में रखी खाने-पीने की चीजें लेकर भाग जाते हैं।शहर की प्रेमपुरी, कृष्णापुरी,खादर वाला, ईदगाह महोल्ला व बाग जानकीदास जैसी कालोनियों में रहने वाले बच्चे व महिलाएं बंदरों के आतंक का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। कॉलोनी वासी प्रशासन से मांग करते है कि इन उत्पाती बंदरों को पकड़वाकर उचित स्थान पर छुड़वाया जाए जिससे कॉलोनी वासियों को इनके आतंक से छुटकारा मिल सके।
महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक महिला ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। महिला के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड नया गांव निवासी सीमा पत्नि दीपक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई और मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे से घबराये परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। कार को सडक किनारे खडी कर किसी का पता पूछने जा रहा युवक जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार अमृत्सर पंजाब निवासी करीब 35 वर्षीय विक्की पुत्र हरनाम कार द्वारा सरवट रोड पर किसी परिचित के यहां आ रहा था कि सरवट चौक के समीप कार को सडक किनारे ,खडी कर जब वह मकान का पता पूछने लगा कि इसी बीच वह तेजगति से आ रही जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।
जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर की हनुमंत मंडल के वाल्मीकि बस्ती आबकारी मोहल्ला में जनजागरूकता अभियान के तहत मंत्री कपिलदेव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सभी भारतियों के हित में है यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील दर्शन, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, चमन वाल्मीकि , अरुण वाल्मीकि, मनु प्रिय मजदूर, सागर वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, सभासद नरेश खटीक, अखिलेश शर्मा ,राधे वर्मा, एडवोकेट नितिन गर्ग , गोपाल अग्रवाल, सौरभ टंडन ,विक्रांत, विजय कश्यप, दीपक मित्तल, सनी वर्मा, आशुतोष, संजय, मित्तल, प्रवीण पीटर, मनोज वर्मा, दुलारी मित्तल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक युवक घायल हो गया। जिसे डाक्टरो ने उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मालवीय चौक के समीप करीब 20 वर्षीय एक युवक सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे नागरिको ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।
घायल की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला आबकारी निवासी मोनू पुत्र लक्ष्मण बीते दिन सरवट फाटक के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया था। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहां उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजन बिना सिकी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गैंगस्टर मे निरूद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान गैंगस्टर मे निरूद्ध आमिर पुत्र मजबूल निवासी त्यागी चौक असजद का मकान,थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा भवन मे श्रीमद भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें श्रृ़़द्धालु महिलाऐं अपने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा मे सम्मलित रही। उल्लेखनीय है कि श्रीजी सेवा समिति,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे सनातन धर्म सभा भवन मे श्री भक्तमाल कथा का आयोजन हो रहा है। एक फरवरी से 7 फरवरी तक सांय 3 से 6 बजे तक होने वाली भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास हिमेश शास्त्री सहित कथा आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी व गणमान्य लोग सम्मलित रहे।
नकदी निकाली
मुजफ्फरनगर। एटीएम से पैसे निकालने गए युवक के खाते से 20 हजार रूपये उड जाने पर युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। नई मन्डी की गांधी कालोनी निवासी अमित अरोरा नामक युवक गांधी कालोनी स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। बताया जाता है कि इस दौरान उसका कार्ड ठीक से नही लग सका। जिस कारण युवक अमित अपने घर लौट आया। कि इसी बीच उसके मोबाईल मे एसएमएस आया कि उसके खाते से 20 हजार रूपये निकाले गए हैं। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
सपा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी व संगठन हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उक्त विचार व्यक्त किये।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने व संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि विपक्ष की अहम भूमिका होती है तथा समय समय पर विपक्ष द्वारा जनहित से जुडे मुद्दों को उठाते रहना चाहिए ताकि आमजन की समस्याओं का निदान हो सके। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, राकिब कुरैशी, निधिषराज गर्ग, शाहिद रूड़कली, शलभ गुप्ता एडवोकेट, जर्नाधन विश्वकर्मा, जिया चौधरी, गौरव जैन, राहुल वर्मा आदि अनेकों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक कर बजट की निंदा
मुजफ्फरनगर। रालोद ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी आम बजट 2020-21 मे किसान हितों की अनदेखी व लोक लुभावन वादों का बजट बताते हुए आम बजट की निन्दा की है। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जा आम बजट 2020-21 में किसानो के लिए सिर्फ और सिर्फ लोक लुभावने वादे किए गए हैं कोई भी नई सुविधा या सहुलियत किसानो के लिए ऐसी नही है। जिससे खेती लाभकारी व्यवसाय बन सके। किसानो की आय दुगुनी करने के लिए शून्य बजट फर्मिग के साथ खिलवाड किया गया है। वर्तमान समय से शून्य ।
ठंड का कहर जारी
मुजफ्फरनगर। जनपद में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह घना कोहरा छाया रहा जोकि ग्यारह बजे तक जारी रहा। धूप न निकलने से मौसम में दिनभर ठंडक बनी रही। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही पर खांसी, जुकाम, नजला, बुखार आदि बीमारी लोगों को चपेट में ले रही हैं।
शीतलहर चलने से ठंड के तेवर कम नहीं हो सके। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से कभी ठंड, कभी शीतलहर, कभी बारिश तो कभी कोहरा और कभी हल्की धूप निकलने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को खांसी, जुकाम, नजला, बुखार आदि बीमारी पीछा नहीं छोड़ पा रही हैं। सर्द हवाओं के चलते पटरी पर लौट रही दिनचर्या को बार-बार झटका लग रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन का भी कहना है कि ठंड से बुजुर्ग अपना बचाव करें। अधिक ठंड में दिल के मरीज मॉर्निग वाक न करें। ठंड के दिनों में बीपी बढ़ जाता है। इसे बढ़ने न दें। ठंड में खाने-पीने का ध्यान रखें। गर्म पानी पीएं। कोई भी परेशानी हो तो चिकित्सक की सलाह लें।
