News
खबरें अब तक...

समाचार

क्रीड़ा महोत्सव संपन्न8 Min 5 |
मोरना। वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर डा. उदयवीर सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीडा महोत्सव में सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नीलगिरी हाउस के छात्र आर्यन, अविराज, अग्रिम, उत्कर्ष, बसंत, शिवा, अतुल, जूनियर वॉलीबाल में अरावली हाउस के अभिषेक, वंश, शिवांक, वंश, जयंत, जीत सिंह व म्यूजिकल चेयर में सुहानी, अर्पिता, नूसरा, सोफिया, अनम, सनौली, पार्टनर रेस में जिया, कृष्टि, अंशिका, नोरा, शगुन, तानिया, बैलून रेस में दक्ष, अदीब, अयाद, विकास, यश को पुरस्कृत किया गया। छात्रा अंशिका, नंदनी, यशिका, शैली, शिवानी, खुशी, प्रिया, अंशिका, नेहा ने राजस्थान के लोक गीत पर प्रस्तुति दी। छात्रा हिमानी, नवजोत, हिमांशी, रितिका, राशि, मनु पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया। छात्र अवि, प्रिस, अमृत, लकी, आर्यन, मिनहाल ने भूतनाथ डांस किया। रेफरी की भूमिका खेल प्रशिक्षक अंकित राठी, मोहम्मद दानिश, सचिन कुमार ने निभाई। संचालन छात्रा बुशरा, उज्जवल, खुशी व महक ने किया। अर्पिता, सोफिया, सुहानी, अनम, कनु व रिमझिम स्कोरर रहे। शिक्षक मनोज बालियान, अंतरेश, राकेश कुमार, पूजा राणा, निरंकार शर्मा, रेखा शर्मा, अजय गुप्ता, वैशाली, चंद्रा आर्य, अनस, मानसी चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

गर्दन काटकर की हत्या1 Min 13 | 2 Min 12 |
मीरापुर। बीती रात थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियारों से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव आज सुबह मंदिर के पीछे पडा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला पड़ाव निवासी प्यारेलाल शर्मा का २४ वर्षीय पुत्र मोनू शर्मा कस्बे में ही एक जूते की दुकान पर नौकरी करता था। बीती रात मोनू दुकान से वापस घर लौटा। बताया जा रहा है कि देर रात उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात तक भी जब मोनू घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने मोनू की तलाश शुरू कर दी, मगर काफी तलाश करने के बाद भी मोनू का कोई पता नहीं चला। आज सुबह मोनू की लाश कस्बे में ही स्थित योग माया मंदिर के पीछे पड़ी मिली। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पैक्टर जानसठ एचएन सिंह मय फोर्स के पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। मोनू की हत्या का समाचार पाकर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई है वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

थाने का किया निरीक्षण3 Min 11 |
सिखेडा। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना सिखेडा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चौक किया एवं थाने पर पूर्व से अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा थाने पर सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी और उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हे दूर करने के लिये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही ’सभी पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण4 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने थाने पर पहुंचे नागरिको की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को प्रदेशभर मे समस्त थानो पर थाना समाधान दिवस आयोजित होता है। जिसका उददेश्य नागरिकों की पुलिस विभाग व भूमि विवाद आदि से जुडी समस्याओं का निराकरण कराना है। इसी संदर्भ मे जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। थाना समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी थाने पर पहुंचे सीओ धनंजय सिह कुशवाहा ने नागरिको की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतर्वेदी, एसएसआई संजय कुमार सहित समस्त पुलिस स्टाफ व राजस्व तहसील अधिकारी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय में मातृ पितृ दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय नई मन्डी कन्या पाठशाला में मातृ-पितृ पूजन दिवस बनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती पूजन किया। कार्यक्रम मे सभी छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिताकी चरण वंदना करके माला पहना कर पूजा की तथा मिष्ठान खिलाकर जाने अनजाने मे हुई भूल के लिए क्षमा याचना की। तथा भगवान से प्रार्थना की कि भगवान उनके माता पिता को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक श्रीमति रूचि गर्ग ने किया। कार्यक्रम मे महेश्वरी महिला मिलन की जिलाध्यक्ष श्रीमति पूनम गोदानी,नगर अध्यक्ष मंजूषा राठी, मनोरमा, आशा, एकता, भावना, अुनराधा ने योगदान दिया। विद्यालय स्टाफ श्रीमति नीरज तथा श्रीमति सोनिया आदि समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोग व अभिभावगण मौजूद रहे।

नागरिक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ लेः मुख्य चिकित्सा अधिकारी6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा अब प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिससे नागरिक सप्ताह के सातो दिन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चौपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिको के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए आवष्यक है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके समीप पहुचाया जाये तथा उपचार का बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए रोगों को उनके प्राराम्भिक अवस्था में ही चिन्हित किया जाए। इसी उद्वेष्य से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेष के निर्देषानुसार प्रदेष के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मेंं प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेंला आयोजित किये जायेगे। इसी के परिप्रेक्ष्य में कल रविवार को जनपद के समस्त 43 प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 10.00 बजे से 2.00 बजे तक मेलों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चौपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रां सुभाशनगर, सरवट, खालापार, रामपुरी, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक बद्यरा में 6, ब्लाक बुढाना में 3, ब्लाक चरथावल में 5, ब्लाक खतौली में 5, ब्लाक जानसठ में 4, ब्लाक सदर में 3 , ब्लाक मोरना में 5, पुरकाजी में 4, ब्लाक षाहपुर में 4,सहित कुल 39 केन्द्रो पर स्वास्थ्य मेंलों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ ले।

सरकार गन्ना किसानों के प्रति कर रही है अनदेखी
मुजफ्फरनगर। रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में मोदी के राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं हैं रालोद समय समय पर सरकार को चेतावनी देता रहा है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार किसानों की समस्या के प्रति गम्भीर नहीं है सरकार की किसान विरोधी सोच के कारण किसानों को काफी परेशानी उठानी पड रही है खासतौर पर गन्ना किसान आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानी में है क्योंकि बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान को सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियां निर्वाह करने में भी कठिनाई हो रही है। बकाया गन्ना भुगतान के लिए समय समय पर रालोद द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के बावजूद भी सरकार अभी पूरी तरह बकाया गन्ना भुगतान के प्रति गम्भीर नजर नही आ रही है।
वहीं रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमा नागर ने कहा कि गुजरात के एक कालेज में मासिक धर्म की जॉच के लिए ६८ छात्राओं को कथित तोर पर कपड़े उतरवाने की रालोद व एक महिला के नाते वे कालेज प्रशासन के इस कुकरतय (कारनामे) की घोर निंदा करती है छात्राओं की सुरक्षा का ढिंडोरा पीटने वाली गुजरात सरकार के राज में ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए कम हैं ।
उन्होंने गुजरात सरकार व प्रशासन से मॉग की कि अविलंब इस घटना की न्यायिक जॉच कराकर कार्यवाही करें साथ ही मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से मॉग करतीं हूँ कि अविलंब छात्राओं के बयान दर्ज करें ताकि कालेज प्रशासन छात्राओं पर बयान वापसी का दबाव न बना पाए।

चोरी से मचा हडकम्प
चरथावल। चोरो ने नलकूपों पर लगे सब्मर्सेबिल के केबिल, र्स्टाटर,कट आउट व अन्य कृषि उपयोग मे आने वाला सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो ने पुलिस से चोरी हुए सामान को बरामद कराने की मांग की।
सूत्रो के अनुसार बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्यामू व उसके आसपास के जंगल मे नलकूप पर लगे र्स्टाटर, केबिल आदि चोरी कर लिए। एक ही रात मे कई नलकूपो पर हुई चोरी से त्रस्त ग्राम न्यामू के किसानो ने पुलिस से चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

एथेलेटिक मीट का आयोजन7 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट २०१९-२० की एसडी डिग्री कॉलेज में शुरुआत हुई। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में लंबी कूद और ८०० मीटर दौड़ स्पर्धा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने किया। प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद एथलीट मीट में विभिन्न टीमों ने भाग लिया। मीट के आयोजन सचिव डा. एसएन सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद रिपोर्ट पर प्रकाश डाला। एनसीसी कैडेट मुस्कान शर्मा ने बेटियों पर जोश भरी कविता सुनाई। डा. एसएन सिंह ने बताया पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग की लंबी कूद में बीए द्वितीय वर्ष के अनिकेत प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के सचिन कश्यप द्वितीय और एमए प्रथम वर्ष के रोनित तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग की लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष की आयशा परवीन प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की शालिनी द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की निशा तृतीय रहीं। ८०० मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति, बीए प्रथम वर्ष की निशा, बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। ८०० मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीपीएड द्वितीय वर्ष के संजीव कुमार, बीए द्वितीय वर्ष के अंकित कुमार तथा बीए प्रथम वर्ष के मनीश कुमार क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान डा. निशा अग्रवाल, डा. अजय पाल सिंह, डा. अरुणिमा रानी, डा. पीके श्रीवास्तव, डा. अलका बंसल, अंजुल भूषण, दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
चरथावल। रेनबो एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश व भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
कस्बे में स्थित श्रृंगार वाटिका में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में देविका, वेदांशी, गुंजन, सदफ़ महक, वंशिका, अवनी पाल, सागर, समीर, श्रेय, शाद, हर्ष विश्वास, कृष्णा, वंश त्यागी, आरिज हमजा, आर्यन, अर्णव, अर्चित, सन्नी, शादाब, ऋतु, खुशबू, देव, परमजीत, अर्श आदित्य आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देश भक्ति नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अनपढ़ बीवी, दहेज प्रथा, ढोंगी बाबा आदि नाटकों की प्रस्तुति दी। झूठ बोले कौवा काटे, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बच्चों की पाठशाला, गब्बर सिंह के डायलॉग, शहीदों की शहादत जैसे गानों को संगीत की धुन पर गाया। भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि बच्चों में तमाम प्रतिभाएं छिपी होती हैं। प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य को समझते हुए छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार मूल मंत्र है और सच भी है कि अगर संस्कार नहीं हो तो अच्छी शिक्षा भी बेकार चली जाती है। इस अवसर पर देवेंद्र बंसल, अभिषेक बंसल, विकास शर्मा, मांगेराम, मनीष गर्ग, अनुज गर्ग, विपिन त्यागी, ऋषभ बंसल, शीलू त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

मचाया धमाल
तितावी। छात्र-छात्राओं ने श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में आयोजित विदाई समारोह में जमकर धमाल मचाया। गीत व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमाया।
प्रबंधक डा. विपिन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा ११वीं के छात्र-छात्राओं ने १२वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। अंजली, अवि, आयुषी, सागर, आशु, अभिनव तुषार, प्रतिक्षा, अनंद आदि ने नाटक, कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स दिए। प्रबंधक डा. विपिन कुमार ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता निश्चित ही मिलती है। कार्यक्रम का संचालन रीना कर्णवाल, आरजू एवं महिमा पवार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वेंद्र सिंह, राखी पाल, आशु निर्वाल आदि का सहयोग रहा।

पांच जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल कस्बे के मौहल्ला मनव्वर नगर में गुफरान के मकान में जुआ खेला जा रहा है मुखबिर की सूचना पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने पुलिस टीम के साथ उक्त मकान पर छापेमारी करते हुए ५ जुआरियो को ४१७० रुपये की नगदी व ५२ ताश के पत्ते सहित रंगेहाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को जेल भेज दिया है।

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्रों सहित दबोचा। थाना को0नगर पर उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त राशिद उर्फ बिन्दर पुत्र मौ0 शाहिद नि0 न्याजुपुरा सरकारी स्कूल वाली गली शहीद चौक के पास थाना को0नगर मु0नगर को ए टू जेड रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वहीं थाना नई मण्डी पर हे0का0 अजय कुमार द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र मांगा नि0 मखियाली थाना नई मण्डी मु0नगर को तुलसीनगर नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
वहीं थाना सिखेडा पर उ0नि0 श्री मान सिंह मय हमराहिगणों द्वारा अभियुक्त मुन्ना पुत्र जिलेदार खां नि0 ग्राम व थाना सिखेडा मु0नगर को सिखेडा रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 शिवकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त जाउल पुत्र सफी नि0 ग्राम पावटी खुर्द थाना चरथावल मु0नगर को पावटी खुर्द दहचन्द तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा अभियुक्त आशीष पुत्र घसीटू, विशाल उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द नि0गण ग्राम रेता नंगला थाना छपार मु0नगर को बरला इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र ओमवीर नि0 ग्राम ककराला थाना भोपा मु0नगर को ग्राम ककराला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

सिरफिरा बोला-चौखट पर बेटी की बरात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में कोई सिरफिरा एक ग्रामीण को लगातार फोन कर धमकी दे रहा है कि यदि उसने अपनी बेटी का विवाह किया तो दूल्हे को बरात में ही गोली मार दूंगा। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश में लग गई है। उधर, इस धमकी भरे फोन से पीड़ित परिजनों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि 25 फरवरी को उसकी पुत्री की शादी है, जिसकी बरात उत्तराखंड से आनी है। पीड़ित का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति एक मोबाइल फोन नंबर से उसके मोबाइल पर फोन करके धमकी दे रहा है अगर तूने अपनी पुत्री की शादी की तो तेरे दामाद को बरात में ही गोली मार दूंगा। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल कर रही है। सर्विलांस के जरिए आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां के भाई की संपत्ति को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां और उनके परिवार की जमीन को लेकर एसडीएम ने बड़ा निर्णय सुनाया है।
पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां और उनके परिवार की जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद पर एसडीएम दीपक कुमार ने निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने शमशाद अली खां के नाम की गई फर्जी प्रविष्टि को निरस्त कर संपत्ति को निष्क्रांत संपत्ति दर्ज करने का आदेश किया है।
शमशाद अली खां के नाम दर्ज जमीन को अब सरकारी संपत्ति माना जाएगा। एसडीएम ने अपना निर्णय हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के आदेश को आधार मानते हुए सुनाया है। जिले के मूल निवासी रहे पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां के परिवार के नाम कागजों में अभी तक संपत्ति चली आ रही थी। लियाकत अली अपने तीनों भाइयों और चाचा उमरदराज अली खां के पांचों बेटों सहित बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे। शहर के खालापार में रहने वाले स्वर्गीय जमशेद अली खां ने यह दावा किया था कि उनके पिता एजाज अली खां और चाचा शमशाद अली खां पाकिस्तान से वापस आ गए थे, उन दोनों के हिस्से की शहर में लगभग 455 बीघा जमीन उन्हें दी जाए। आजादी के बाद से ही यह मुकदमा चल रहा था और रिकॉर्ड में भी जमीन शमशाद अली खां और एजाज अली खां के नाम दर्ज कर दी गई। ये दोनों लियाकत अली खां के चाचा के लड़के थे। करनाल में इसी तरह का विवाद जमीन को लेकर चला, जिसमें चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया था कि एजाज अली खां अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान चले गए थे, जमशेद अली खां का दावा निरस्त किया जाता है। चंडीगढ़ कोर्ट के निर्णय को आधार मानते हुए एसडीएम एवं अतिरिक्त न्यायालय के न्यायाधीश दीपक कुमार ने आदेश दिया कि नामांतरण बही 1356 फसली के खेवट संख्या 1ध्1 एवं महाल उमरदराज अली खां मौजा मुजफ्फरनगर में मृतक शमशाद अली खां निवासी पाकिस्तान के स्थान पर की गई फर्जी प्रविष्टि को निरस्त करते हुए शमशाद अली खां पुत्र उमरदराज अली खां के हिस्से की भूमि का 1ध्5 भाग को निष्क्रांत सम्पत्ति दर्ज की जाती है। इस आदेश से एजाज अली खां और उनके बच्चों के नाम दर्ज की गई शमशाद अली खां के हिस्से की भूमि पर सरकार का आधिपत्य हो जाएगा। सरकार की तरफ से केस की पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण गोयल का कहना है कि शमशाद अली खां के हिस्से को गलत तरीके से रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। न्यायालय ने उसे निरस्त कर जमीन को निष्क्रांत घोषित कर दिया है।

नुमाईश से लेकर डीएम की कोठी तक शामिल-उपजिलाधिकारी के न्यायालय से जिस जमीन को लेकर आदेश किया गया है, उस जमीन पर अधिकतम सरकारी भवन बने हैं। इनमें नुमाईश मैदान, डीएम की कोठी, विकास भवन, एसएसपी आवास, रेलवे स्टेशन, केंद्रीय विद्यालय आदि प्रमुख हैं।
एसडीएम को अधिकार नहींः अजमेर सिंह-एजाज अली खां के पौत्र वाजिद अली खां के अधिवक्ता अजमेर सिंह का कहना है कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद निर्णय दिया था। एंट्री को निरस्त करने का अधिकार एसडीएम को नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =