वैश्विक

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से फिर हमला

Image Result For Rockets-Hit-Near-United-States-Embassy-In-Baghdadबगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर रविवार को फिर एक बार रॉकेट दागे गए हैं। अमेरिकी सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सूत्र और एक पश्चिमी राजनयिक ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने रॉकेट दागे गए। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के मकसद से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी सेना द्वारा कई बार हमला किया जा चुका है।

एएफपी के संवाददाताओं ने उच्च सुरक्षा वाले अमेरिकी दूतावास के ग्रीन जोन के समीप मंडरा रहे विमान से धमाकों की कई आवाज सुनी। यह हमला अमेरिकी दूतावास या इराक में स्थानीय बलों के साथ तैनात लगभग 5200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया अक्टूबर 2019 से अब तक का 19वां हमला है। इन हमलों की कभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। लेकिन, अमेरिका ने ईरान समर्थित समूह हशद अल शाबी पर संदेह जताया है।

दिसंबर में उत्तरी इराक में एक रॉकेट हमले में अमेरिका का एक ठेकेदार मारा गया था। अमेरिका ने इसके कुछ दिनों बाद पश्चिमी इराक में कट्टरपंथी हशद गुट के खिलाफ हमले किए। बगदाद में अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी और उनका दाहिना हाथ माने जाने वाले हशद के उपप्रमुख अबू महदी अल-मुहांदिस मारे गए थे। हशद गुट ने इन मौतों का बदला लेने की बात कही थी। हमले से कुछ घंटों पहले हशद के ईरान समर्थित एक गुट हरकत अल-नुजबा ने कहा था कि देश से अमेरिकी सेना को खदेड़ने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इससे पहले जब जनवरी में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए थे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए दोबारा हमला न करने की हिदायत दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर फिर से हमले होते हैं तो ईरान को तबाह कर दिया जाएगा। वहीं ईरानी सेना ने पलटवार करते हुए कहा था कि अमेरिका में युद्ध करने का साहस नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से फिर हमला

  • Avatar Of Affiliatelabz AffiliateLabz

    Great content! Super high-quality! Keep it up! 🙂

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =