समाचार
सौन्दर्यकरण का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा महापुरुषों की मूर्ति पर एलईडी लाइटों द्वारा किए गए सौंदर्यकरण का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम महावीर चैक पर उसके बाद भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति उसके बाद मेजर आशाराम त्यागी जी की मूर्ति पर किए गए सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, सभासद सचिन कुमार, प्रीति रानी, लक्ष्मण सक्सेना, मुनीश कुमार, बड़े बाबू पूरन चंद, लिपिक गोपीचंद, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू सहित अलग-अलग समाज से जुड़े हुए विभिन्न लोग मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी ने लिया राज्यपाल के आने की तैयारियों से पूर्व जायजा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के दौरे को विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं।
राज्यपाल के आगमन सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओं को पेरा किया जा रहा है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अधिकाकारीगण विभिन्न व्यवस्थाओं/तैयारियों को समय से पूर्ण कराने मे जुटे हुएह हैं। मसलन उचित साफ सफाई व्यवस्था,प्रशासनिक व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि को समय से पूर्ण कराने व उक्त सभी तैयारियो मे किसी भी प्रकार की कोर कसर नही रखी जा रही है। राज्यपाल के आगमन के मददेनजर जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन तथा एमडीए के अधिकारीगण जी जान से तैयारियो मे जूुटे हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल पहंुची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिला अस्पताल परिसर का तथा अस्पताल के विभिन्न विभागो का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गर्वनर आनंदीबेन पटेल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला महिला अस्पताल भी जाएंगी तथा विकास भवन मे आयोजित बैठक मे शिरकत करेंगी। जिसके चलते प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ उनके आगमन सम्बन्धी तैयारियों को मूर्त रूप देने मे जुटा है। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. के साथ एसएसपी अभिषेक यादव,सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल,एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट, सीओ सिटी हरीश भदौरिया,सीएमओ डा.चोपडा,एसीएमओ वी.के.सिह, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, चिकित्साधिकारी डा.गीतांजली वर्मा आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आनंदीबेन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर, टीबी अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। यहां से वह सीधे बघरा पहुंचेगी। बघरा में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करेंगी और जैविक उत्पादन करने वाले कृषकों से मुलाकात करेंगी। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखेंगी। नमामि गंगे योजना से लाभान्वित किसानों से मुलाकात करेंगी, महिला कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। मुद्रा योजना, जनधन योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरोग्य भारत आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। यहां वह ५५ मिनट रहेंगी। इसके बाद ग्राम जागाहेडी में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइमरी पाठशाला, तालाब का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद शहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। यहां से सीधे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेगी। यहां २० मिनट विश्राम के बाद विकास भवन पहुंचेगी, जहां रोटरी क्लब, रेडक्रास, लायंस क्लब के सदस्यों से बात करेगी। इसके बाद यहीं पर स्वयंसेवी संगठनों, क्षय रोग के पीड़ित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम में शामिल होगी। विकास भवन में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को समीक्षा बैठक कंरेगी। यहां से निरीक्षण भवन होते हुए शाम चार बजे पुलिस लाईन पहुंच जाएगी।
हादसे में युवक की मौत
सिखेडा। सडक हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनो को हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली शाहदरा क्षेत्र के करावलनगर निवासी करीब 32 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र विनोद बाईक द्वारा वाया मीरापुर मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी मे आ रहा था कि बाईक सवार जितेन्द्र जैसे ही सिखेडा जानसठ मार्ग पर पहंुचा कि इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर कई ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे मे युवक के घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुच गई। मय फौर्स के मौके पर पहंुचे थाना प्रभारी अजय कुमार ने घायल युवक को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहंा गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।
युवक हुआ घायल
मोरना। टिक टाॅक पर वीडियो बनाने का शौक महंगा पडता नजर आ रहा है। आज कल लगभग हर व्यक्ति टिक टाॅक पर वीडियो डालने मे मश्गूल है। गौरतलब है कि युवा पीढी टिक टाॅक से ज्यादा प्रभावित है। जबकि युवा पीढी मे दिन प्रतिदिन टिक टाॅक के प्रति बढता लगाव हादसो का सबब बन रहा है।
उल्लेखानीय है कि बीते दिन दोस्तो संग नहर पर नहाते वक्त मीरापुर निवासी युवक राज कुरैशी की टिक टाॅक बनवाने के चक्कर मे ही दुखद हादसे के तहत दर्दनाक मौत हो गई थी। दुखद हादसे से कस्बे मे शोक छा गया था। टिक टाॅक दुनिया भर मे अनगिनत जाने ले चुका है। न जाने कितनी माॅ के लाल इस टिक टाॅक की भेंट चढ चुके हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि अभी तक इस दिशा मे कोई ठोस कदम उठाया गया है। नागरिको का कहना है कि सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए तथा टिक टाॅक पर अविलम्ब बेन लगना चाहिए। आज मोरना क्षेत्र के बिहारगढ मे भी एक युवक टिक टाॅक बनाते समय एक युवक घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
रजिस्ट्रेशन कराये बीएस4 वाहन स्वामी
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एआरटीओ आफिस में तैनात एआरटीओ राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार वर्ष 2020 के 31 मार्च तक ही आॅल टाइप बीएस4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा अगर इस समय अवधि के बीच कोई भी वाहन स्वामी अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराता तो यह कानून का उल्लंघन होगा जिसके खामियाजा के रूप में 21 मार्च के बाद बीएस४ वाहन स्वामी को बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी क्रम में एआरटीओ राजीव बंसल ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि कृपया ३१ मार्च तक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वाहन रजिस्ट्रेशन हेतु वाहन कम्पनी शोरूम या एआरटीओ कार्यालय मुज़फ्फरनगर पर सम्पर्क करें।
80 लीटर शराब सहित पकडा
भोपा। क्षेत्राधिकारी भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दलाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय राणा ने सोलानी नदी खादर में कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। पुलिस ने मौके से 80 लीटर अपमिश्रित शराब को बरामद करते हुए 200 लीटर लहन को नष्ट किया तथा एक व्यक्ति रामबीर उर्फ काला निवासी गाँव अलमावाला को गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा शराब तैयार करने के उपकरण भी बरामद किये गये हैं।
गंदगी से निजात दिलाने की मांग
चरथावल। आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सीएचसी चरथावल जहां चारों तरफ जलभराव व कीचड नजर आता है। जलभराव ओर गन्दगी से वहां से मरीजों का आना जाना भी दुर्भर हो रहा है। चरथावल सरकारी अस्पताल में इन दिनो कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है। सीएचसी चरथावल के चारों तरफ जलभराव है अस्पताल में आने वाले मरीज गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आम नागरिकों की भी मांग है कि इस ओर ध्यान देकर यहां उचित साफ सफाई की जानी चाहिए।
ज्ञान का फल भगवान
मोरना। कथा व्यास स्वामी डॉ. राघवेंद्र महाराज ने कहा कि जीव अभिमान छोड़ करके भगवान की सतत भक्ति करें, तो भगवान कभी-कभी जीव को अपने से बड़ा बना देते हैं। जीव में अभिमान आए, तो भगवान उसकी उपेक्षा करते हैं। साधारण मानव को भय लगता है, तभी वह पाप को त्यागता है। भय से भक्ति उत्पन्न होती है। संसार में रहने से, संसार का चिंतन करने से मन बिगड़ता है। मन से भगवान को ध्यान करें, तो मन शुद्ध होता है। मन शुद्ध होने से शुद्ध भक्ति का उदय होता है।
गंगा तट स्थित शिवधाम में चल रही भागवत कथा के समापन पर अयोध्या से पधारे कथा व्यास स्वामी डॉ. राघवेंद्र महाराज ने कहा कि संध्या के समान श्रेष्ठ कोई धर्म नहीं होता। मन को शांत रखे, जो अपने हृदय को जलता है, उसको भगवान के मंदिर जैसा जलाने का पाप लगता है। आपके हृदय में भगवान है, कुछ भी हो हृदय को मत जलाना। जीवन में पैसा मुख्य हो गया है, तभी से पाप बढ़ गया है। जीवन में पैसा गौण के समान है, परमात्मा मुख्य है। धन साध्य नहीं, धन साधन है। पैसों से सुख मिलता है यह बात सत्य है, जिसके हाथ में पैसा है, दुख भी उसी को झेलना पड़ता है। विद्या का फल, ज्ञान का फल भोग नहीं है। ज्ञान का फल भगवान है। जो भागवत कथा सुनता है वह जीव भगवान का हो जाता है। कथा समापन पर शिवधाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में काशी से आए वेदमूर्ति पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, ५१ पुरोाहितों आचार्यों की टीम ने विशाल महागणपति एवं महालक्ष्मी महायज्ञ में पूर्ण आहुति देकर संपन्न किया। इस मौके पर मुख्य यज्ञमान मनमोहन चैधरी कलकत्ता, राजेश अग्रवाल, शिवकुमार मालनी, अशोक जोशी, राजेंद्र पंसारी, तिलकराज शर्मा, प्रवीन नेमानी, हरिप्रकाश मंगला, दर्शन गुप्ता, सोम गर्ग, घनश्याम दास, सतेंद्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं वृंदावन की प्रसिद्ध रास लीला मंडली ने श्री कृष्ण भगवान की रासलीला को सुंदर मंचन किया।
सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध मे कंागे्रेसियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उ.प्र.की प्रभारी प्रियंका गंाधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत किसान मांग पत्र एवं किसानो की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमैटी तथा जिला महिला कांगें्रस की सैकडो कार्यकत्रियो ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम एक ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी व जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति बिलकिस चैधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया गया कि सरकार आवारा पशुओं से फसलो को बचाने के लिए किसानो को रखवाली भत्ता दे एवं ग्राम पंचायत पर गौशालाओं का निर्माण करवाये। लागत पर खाद,बीच,डीजल,बिजली,कीटनाशक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी सुनिश्चित की जाए। गेहूं,धान, गन्ना एवं अन्य फसलों के मूल्य का भुगतान 15 दिन मे सरकार सुनिश्चित करें। सभी किसानो की पूर्ण कर्जमाफी सुनिश्चित की जाये। नगर पंचायत स्तर पर फल/सब्जी की फसलो को बचाने हेतू सरकारी कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए। अन्य पके अनाज के लिए गोदामों की स्थापना हो। किसानो के हित के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। रबी एवम खरीफ फसल की बुवाई के पूर्व सरकार किसान आयोग के साथ बैठक करके किसानो की समस्यायें सुने। कंाग्रेस सरकारो की तर्ज पर सभी फसलों मे बोनस की व्यवस्था हो। फसल बीमा का बजट बढाया जाना चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी,महिला कंाग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चैधरी,वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग, अनित कुमार चैधरी,इरशाद त्यागी,याकूब प्रधान,रईस अहमद, शारिक चैहान, अससिफ अख्तर, मौ.नफीस, सत्यपाल,कांग्रेस कार्यकत्रियों मे जिलाध्यक्ष बिलकिस चैधरी,जीनत, हसीना, सीमा, विनोद रानी चैहान,फरजाना,रूचि एड. आदि शामिल रहे।
जाम से वनवे द्वारा मिलेगी निजात
खतौली। पुलिस प्रशासन ने नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब जानसठ तिराहे पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। मुख्यमार्ग के कट भी बंद करा दिए गए हैं। घंटाघर और कोतवाली के सामने से वाहनों का यू टर्न होगा। इस व्यवस्था से नगर में लगने वाले वाहनों के जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी।
जीटी रोड व जानसठ रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने जानसठ तिराहे पर यातायात को वन-वे करने के लिए बैरियर लगा दिए हैं, जिससे वाहन तिराहे को पार नहीं कर सकेंगे। जीटी रोड पर डिवाइडर में जगह जगह कटों से लोग अपने दुपहिए वाहन और चालक अपनी ई-रिक्शा को निकाल लेते थे। इस कारण भी जाम लग जाता था। पुलिस प्रशासन ने इन कट को भी बंद करा दिया है, जिससे इन कट से अब कोई वाहन नहीं निकल सकता है। वाहनों को यू टर्न करने के लिए घंटाघर और कोतवाली के सामने का रास्ता छोड़ा गया है। अब अगर चालकों को अपने वाहन दूसरे तरह ले जाना होगा तो वे घंटाघर और कोतवाल के सामने से ही यू टर्न कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था से जीटी रोड पर जाम लगने की समस्या खत्म हो गई है। जीटी रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से भी नागरिकों को राहत मिली है।ण्
कीचड से निजात की मांग
मुजफ्फरनगर। बेहद खराब रास्ता हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहपुर से वाया पलड़ा से कुटबा जाने वाले मार्ग पर गांव पलड़ा में यह रास्ता पिछले दो साल से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। यह रास्ता केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के पैतृक गांव कुटबी के अलावा कुटबा, दुल्हेरा, कमालपुर, ढिढावली, सदरुद्दीन नगर माजरा आदि का मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी आते-जाते हैं। उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कल्लू कश्यप, सुनील प्रजापति, सुशील कुमार, कुलदीप, सागर, भोला, विनोद, सन्नू, जयपाल, आदि ने रास्ता ठीक कराने की मांग की है।
होली मिलन कार्यक्रम को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक विशेष मीटिंग 7 फरवरी को होली के प्रोग्राम के विषय में की गयी नई मंडी महामंत्री मुदित जैन के प्रतिष्ठान चैड़ी गली पर नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें होली पर्व के मद्देनजर 7 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक की अध्यक्षता इंद्रसेन बिंदल ने की। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य होली के प्रोग्राम को सफल बनाना रहा। इस दौरान समस्त पदाधिकारियों को उनका प्रोग्राम के लिए कार्यक्षेत्र बांटे गए।
छापामारी से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। दाल मंडी में रंगीन खाद्य सामग्री पर स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी। कई दुकानों के लिए सेम्पल दाल मंडी में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी करते हुए कई दुकानों पर रंगीन पदार्थों कचरी वगैरह के सैंपल लिए। छापेमारी आगामी होली के मद्देनजर की जा रही है क्योंकि इस समय नकली और मिलावटी सामान मार्केट में अक्सर सप्लाई किए जाते हैं और ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इंसानों की जिंदगी से खिलवाड़ करते है। उसी के चलते आज दाल मंडी में कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए रंगीन कचरी के सैंपल लिए गए। साथ ही कुछ दुकानदार छापेमारी के डर से दुकानें बंद कर फरार हो गए वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है। कि सभी की दुकानों की चेकिंग की जाएगी और सैंपल लिए जाएंगे।
नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई
खतौली। पुलिस प्रशासन ने नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब जानसठ तिराहे पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। मुख्यमार्ग के कट भी बंद करा दिए गए हैं। घंटाघर और कोतवाली के सामने से वाहनों का यू टर्न होगा। इस व्यवस्था से नगर में लगने वाले वाहनों के जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी।
जीटी रोड व जानसठ रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने जानसठ तिराहे पर यातायात को वन-वे करने के लिए बैरियर लगा दिए हैं, जिससे वाहन तिराहे को पार नहीं कर सकेंगे। जीटी रोड पर डिवाइडर में जगह जगह कटों से लोग अपने दुपहिए वाहन और चालक अपनी ई-रिक्शा को निकाल लेते थे। इस कारण भी जाम लग जाता था। पुलिस प्रशासन ने इन कट को भी बंद करा दिया है, जिससे इन कट से अब कोई वाहन नहीं निकल सकता है। वाहनों को यू टर्न करने के लिए घंटाघर और कोतवाली के सामने का रास्ता छोड़ा गया है।
अब अगर चालकों को अपने वाहन दूसरे तरह ले जाना होगा तो वे घंटाघर और कोतवाल के सामने से ही यू टर्न कर सकेंगे। पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था से जीटी रोड पर जाम लगने की समस्या खत्म हो गई है। जीटी रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से भी नागरिकों को राहत मिली है।

