वैश्विक

इराक: सैन्य अड्डे पर फिर रॉकेट हमले, दो वायुसेना कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

इराक और अमेरिकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शनिवार को बगदाद के उत्तर में इराकी सैन्य अड्डे को एक बार फिर से रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया है। यह वही सैन्य अड्डा है जहां विदेशी सैनिकों को तैनात किया गया है। यद्यपि ताजा हमलों की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अमेरिका को आशंका है कि यह कार्रवाई हमीद अल-शाबी नामक ईरान समर्थित जिहादी गुट ने की है।

इराकी व अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ताजी हवाई ठिकाने पर भी कुछ रॉकेट दागे गए हैं। इराक के ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता तहसीन अल-खाफाजी ने बताया कि प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक इन हमलों में हुए हैं। बताया गया कि ये हमले किसी हमलावर ने नहीं बल्कि लांचिंग पैड से किए गए थे। 

प्रवक्ता ने बताया कि हो सकता है ये हमले रात में किए जाने हों लेकिन जल्दबाजी में दिन के वक्त कर दिए गए। बता दें कि दो दिन पूर्व ईरान समर्थित जिहादी गुट ने इसी तरह का एक हमला किया था जिसमें दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई थी। इन हमलों के जवाब में अमेरिका ने शुक्रवार को हिजबुल्लाह शिया जिहादी गुट के पांच हथियार डिपो पर हवाई हमले किए थे जिनमें कई के मारे जाने की आशंका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =