वैश्विक

बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर छोड़ा

Header Mediaमाइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (निदेशक मंडल) छोड़ दिया है। 64 वर्षीय गेट्स अब अपना पूरा समय परोपकार संबंधी कामों में खर्च करेंगे। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वह ज्यादा काम करना चाहते हैं और इसीलिए वे जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं। 

हालांकि कंपनी ने बताया कि बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला के साथ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे। बता दें कि बिल गेट्स ने एक दशक पहले से ही कंपनी के रोजाना के कार्यों में शामिल होना बंद कर दिया था। लेकिन वह निदेशक मंडल में शामिल थे जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य और वैश्विक विकास पर अपनी इच्छा के अनुरूप समय नहीं दे पा रहे थे। 

कंपनी ने बताया, अब वे जलवायु परिवर्तन पर भी काम करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया। गेट्स के इस्तीफे के बाद माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला समेत कंपनी के बोर्ड में अब 12 सदस्य बचे हैं। उन्होंने 1975 में पॉल अलेन के साथ मिलकर यह कंपनी बनाई थी जिनके लिए बिल गेट्स ने वर्ष 2000 तक सीईओ के बतौर सेवाएं दी थीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =