खेल जगत

Lucknow: 80 रनों की शानदार पारी खेली डिकॉक ने..

Lucknow  सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ की जीत में क्विंटन डिकॉक और स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई की अहम भूमिका रही. डिकॉक ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि रवि ने 2 बड़े विकेट झटके. उन्होंने डेविड वॉर्नर को महज 4 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. वॉर्नर के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए. इस दौरान 9वां ओवर रवि बिश्नोई कर रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद को वॉर्नर समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में उछली.

यह देख आयुष बडोनी गेंद की ओर लपके और कैच ले लिया. इस तरह वॉर्नर 12 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए. रवि ने वॉर्नर को आउट करने के बाद रोवमैन पॉवेल का भी विकेट लिया. 

दिल्ली ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 149 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ ने 19.4 ओवरों में मैच जीत लिया. लखनऊ के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक ने शानदार प्रदर्शन किया.

उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए. उनकी यह पारी लखनऊ की जीत में अहम रही. अंत में आयुष बडोनी ने छोटी और खतरनाक पारी खेली. उन्होंने महज 3 गेंदों में 10 रन बना डाले. आयुष ने एक चौका और एक छक्का लगाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =