News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरु नानक मार्ग का किया उद्घाटन

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गांधी कॉलोनी गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाहर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने थाना सिविल लाइन से लेकर बचन सिंह कॉलोनी पुलिया तक मार्ग का नाम गुरुनानक मार्ग के नाम से घोषित किया व उसका उद्घाटन किया उद्घाटन कार्यक्रम में ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने अरदास करके व कड़ा प्रसाद बांट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया यह घोषणा तो लगभग ३ साल पहले गुरु नानक देव जी के ५५० वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा रोडवेज निकट श्री गुरु सिंह सभा में श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने घोषणा कर दी थी परंतु आज इसका विधिवत उद्घाटन किया गया व गुरु नानक मार्ग का नीव पत्थर भी रखा गया और इसी के साथ आज कपिल देव अग्रवाल जी ने यह भी घोषणा की कि गांधी कॉलोनी की सभी सड़कों का नाम महापुरुषों संतों के नाम से जल्द ही रखा जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधी कॉलोनी के सभासद श्री प्रेमी छाबड़ा जी श्री विवेक चुग जी एवं हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन श्री पवन छाबड़ा जी का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपना कीमती समय देकर सारा कार्य संपन्न करवाया आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ,सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार जगदीप सिंह त्रहृक्र ट्रांसपोर्ट, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार हरप्रीत सिंह (सन्नी)सरदार जगप्रीत सिंह ,सरदार कुलबीर सिंह ग्रोवर ,सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना सरदार रविंद्र सिंह गंभीर ,सरदार जसबीर सिंह मीरापुर वाले, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार सुखबीर रावल, सरदार ज्ञानी जोगा सिंह जी ज्ञानी हरजीत सिंह,सरदार जसविंदर सिंह बग्गा, सरदार इकबाल नारंग जी सरदार महेंद्र जीत सिंह बेदी सरदार सतपाल मान, सरदार बलविंदर सिंह सल, सुनील ग्रोवर जी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, पवन छाबड़ा जी प्रेमी छाबड़ा, भोला सुनेजा, विवेक चुग, चुन्नीलाल सुनेजा, श्री अशोक छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाईटेक चैकपौस्ट भूराहेडी का किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) अंतर्राज्यीय (उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) बॉर्डर पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहनों की निगरानी तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु नई चेकपोस्ट भूराहेडी (थाना पुरकाजी) स्थापित की गयी है। भूराहेडी चेकपोस्ट का उद्धाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया। जिसके मुख्य बिंदु भूराहेडी चेकपोस्ट थानाक्षेत्र पुरकाजी में नेशलन हाईवे ३३४ पर स्थित है। अंतर्राज्यीय (उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) बॉर्डर होने के कारण भारी संख्या में वाहनों की आवागमन इस स्थान से होता है, यह चेकपोस्ट उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं वाहन की निगरानी करेगी। यह चेकपोस्ट आधुनिक उपकरणों से लेस है, यह जनपद की।छच्त् ;।नजवउंजपब छनउइमत च्संजम त्मबवहदपजपवदद्ध ब्ब्ज्ट कैमरा सिस्टम युक्त पहली चेकपोस्ट है, जिसमें आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की नंबरप्लेट कैमरा ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करके रखेगा। चेकपोस्ट व उसके आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हाई-डेफिनेशन है जिसमें जूम-इन की सुविधा उपलब्ध है। चेकपोस्ट में २४’७ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे जो वाहनों की निगरानीध्चेकिंग के साथ-साथ जरुरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। चेकपोस्ट में हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने समस्याओ से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि आज एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह तथा उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, स.बलविन्द्र सिह सल्ल, नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, विजय कुच्छल, कार्तिक गोयल, पवन वर्मा, विक्की चावला, राजेन्द्र अरोरा,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल, राजेन्द्र अरोरा, वैभव मित्तल सहित कई व्यापारियो ने शिव चौक से झांसी की रानी,आलू मन्डी,भगत सिह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, रूडकी रोड आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

युवक की मौतसे छाया शोक
भोपा।(Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रूढकली निवासी युवक जावेद टै्रक्टर-ट्राली से यमुनानगर लकडी पहुंचाने का काम करता था। बताया जाता है कि बीती रात जब वह अपनी टै्रक्टर-ट्राली मे लकडी भरकर यमुनानगर जा रहा था तो रास्ते मे किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक जावेद की मौत हो गई। हादसे पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। ंयुवक जावेद की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर यमुनानगर के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत से ग्र्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

शातिर के बाइक सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा बाल्मिकी शमशान घाट कस्वा खतौली से अभियुक्त शातिर चोर रिजवान पुत्र जुल्फुक्कार नि० ग्राम बडकली थाना दौराला जनपद मेरठ को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसके एक मोटरसाईकिल चोरी की व अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, का० मोहित सिरोही, का० कृष्ण कुमार, का० पवन कुमार शामिल रहे। इसके अलावा उ०नि० गजेन्द्र सिंह अभियुक्त अभियुक्त यासीन पुत्र मुस्लिम नि० ग्राम करहेडा थाना भोपा मु०नगर को पिकेट स्कूल ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे स चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं उ०नि० गजेन्द्र सिंह अभियुक्त आबिद उर्फ गुल्लू पुत्र आरिफ नि० चूना भट्टी भूड थाना खतौली मु०नगर को मढकरीमपुर मोड खतौली से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से १ चाकू नाजायज बरामद किया गया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

सत्संग मे समा बांधाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रसिद्ध भजन गायक गगन राठौर के भजन सत्संग में बीती रात ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए और काफी देर तक गगन राठौर की सुरीली आवाज के गाए भजनों पर नाचते गाते रहे ।बीती रात नगरपालिका के शासन से नामित सभासद इंजीनियर राजू त्यागी के साकेत कॉलोनी स्थित आवासीय परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग के डी डी सी सदस्य इंजीनियर राजू त्यागी ने भजन सत्संग संध्या का आयोजन रखा था जिसमें गायक गगन राठौर को बुलाया गया था उन्होंने शिव भजन, गणेश भजन, श्री कृष्ण भजन सहित भक्ति भाव से ओतप्रोत अनेक देवी भजन गाये गये और गायक राठौर ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया सुरीली आवाज में गाए भजनों के साथ गगन राठौर के भजन जब सत्संग में गूंजे तो सभी श्रद्धालु नाचने गाने को मजबूर हो गए इंजीनियर राजू त्यागी ने बताया कि गगन राठौर आर्ट ऑफ लिविंग ऋषिकेश आश्रम में श्री श्री रविशंकर महाराज के भजन सत्संग में आए थे और उनके बुलावे पर वह यहां पर अपनी प्रस्तुति देने आए आर्ट ऑफ लिविंग के जनपदीय कोऑर्डिनेटर संजीव जलोतरा जलोतरा मेडिकल स्टोर जिला परिषद वालों ने बताया कि करोना काल में पिछले २ साल में भक्ति संगीत संध्या के आयोजन नहीं हो रहे थे और इंजीनियर राजू त्यागी के यहां यह पहला आयोजन इस बार भौतिक रूप से हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सेवादार उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से धीरज बत्रा ,इंजीनियर राजेश छावड़ा, वीणा गोयल डॉ अंजू गर्ग पूनम शर्मा योगाचार्य अनुज शर्मा यगोपाल , डा०संजीव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

जागरूकता अभियान को लगाये पंख
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, स्कूल-कालेजों कोचिंग सेंटर के आस-पास आदि में मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

तमंचे सहित वांछित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर पुलिस ने शातिर वांछित को तमंचे सहित गिरफ्तार किया। एसएसपी के आदेश पर बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है। शाहपुर थाना प्रभारी राधे श्याम यादव का अपराधियों पर शिकंजा जारी है ३०७ में वांछित शातिर अपराधी को मच तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वांछित मुस्तफा पुत्र नवाब तावली को निरमानी रजवाहे पुल से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

चाकू के साथ पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर कोतवाली पुलिस की अपराधियों पर कार्यवाही जारी। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने नौशाद नाम के व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल। वहलना चौकी प्रभारी संजय आर्य ने सुजात नाम के व्यक्ति को धारा ०३ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत भेजा जेल।।

रात्रि गश्त अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि गश्त कर’ हाइवे, मुख्य चौराहा, जनपदीय बॉर्डर आदि स्थानों पर आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

गेहूं की फसल का खंड विकास अधिकारी सदर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा विकास खंड सदर ग्राम पंचायत माखीयाली मे गेहूं की फसल का अनुमानित उत्पादन का आकलन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसारको खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा द्वारा विकास खंड सदर ग्राम पंचायत माखीयाली मे गेहूं की फसल का अनुमानित उत्पादन का आकलन किया गया, मौके पर लेखपाल ग्राम सचिव आदि भी उपस्थित रहे।

वंदना वर्मा की जीत से भाजपाईयों में खुशी की लहरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। वंदना वर्मा राजनीति के क्षेत्र में पिछले काफी समय से भाग्य आजमा रही थी। तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन रह चुकी है। वंदना वर्मा मीरांपुर विधानसभा से टिकट की दावेदार थी लेकिन राजनीति की जोडतोड के चलते प्रशांत गुर्जर ने चुनाव लडा था। जोकि चंदन चौहान से चुनाव हार गये थे। इससे पूर्व भी वंदना वर्मा विधानसभा चुनाव के लिए कई बार प्रयासरत रही। उनके पति मुदित वर्मा सहकारिता क्षेत्र की राजनीति के जाने माने चेहरा है। वे प्रदेश व देश की अनेक सहकारी संस्थाओं में पदाधिकारी रह चुके है। अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर कई सहकारी संस्थाओं में पदाधिकारी है। मुदित वर्मा ने वंदना वर्मा को एमएलसी का टिकट दिलाकर नई शुरूआत की है। नामांकन के समय विपक्ष दावा कर रहा था कि इस सीट पर उनके प्रत्याशी की विजय होगी लेकिन चुनाव धीरे धीरे आगे बढ़ता गया और भाजपा ने ऐसी व्यूह रचना की कि विपक्ष उनके सामने कहीं ठहर नहीं पाया और वंदना वर्मा 3001 वोट से चुनाव जीत गयी। जबकि हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल की सौलह विधानसभा सीटों में से नौ विधानसभा पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी और कई प्रत्याशी बहुत ही कम मतों के अंतर से चुनाव हारे थे। ऐसे में शुरूआती दौर में लग रहा था कि गठबंधन और भाजपा के बीच कडा मुकाबला होगा लेकिन चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचने से पूर्व ही विपक्ष ताश के पत्तो ंकी तरह से बिखर गया। भाजपा के रणनीतिकारों ने मुस्लिम वोटरों को भी साधने में कोई कसर नहीं छोडी जिससे जीत का अंतर तीन हजार तक जा पहुंचा।
वंदना वर्मा को ३८४३ मत मिले। सपा प्रत्याशी आरिफ को ८४२, निर्दलीय सुशील शर्मा को ११, प्रमोद आर्य को १८ और जाहिद को ६ वोट मिले हैं। २१२ मत निरस्त हुए हैं। तीनों जनपद में हुए चुनाव में कुल ४९३२ मत पड़े थे जिनमें से ४७२० मत वैध पाए गए। चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी आरिफ को ३००१ वोट से पराजित किया है।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

शिकायतों का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण किया गया। सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी सतीश कुमार द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत ग्राम पचेन्डा मेघाखेड़ी निवासी देसराज सिंह, धीरज सिंह, नवल किशोर, भूपेंद्र सिंह आदि किसानों के गन्ना मूल्य से सम्बंधित शिकायतों का मोके पर निस्तारण कर दिया गया।

विकास खण्ड बघरा में बिजली बिल जमा करने का दिया कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकास खण्ड बघरा में स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखियों को आजीविका संवर्धन हेतु बिजली बिल जमा करने का कार्य दिया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम द्वारा विकास खण्ड बघरा में स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखियों को आजीविका संवर्धन हेतु बिजली बिल जमा करने का कार्य दिया गया। बिल जमा करने हेतु अग्रिम धनराशि के रूप में सीआईएफ की धनराशि की सहायता प्रदान की गई। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जमा किए बिल की रसीद निकालने हेतु विद्युत सखियों को ब्लूटूथ प्रिंटर वितरित किए गए।

हनुमान चालीसा का पाठ कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू शक्ति संगठन प्रदेश कार्यालय मुजफ्फरनगर पर प्रत्येक मंगलवार होने वाले हनुमान चालीसा पाठ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बोलते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बताएं विश्व हिंदू शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजसेवा हिंदू हितों के लिए कार्य करता है साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून हिंदू राष्ट्र के लक्ष्य पर कार्य करता है एवं विश्व हिंदू शक्ति संगठन समय-समय पर सदस्य अभियान भी जारी किया जाता है साथ ही इसी कड़ी में विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा प्रत्येक मंगलवार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी द्वारा नगर कार्यकारिणी के द्वारा और ब्लॉक कार्यकारिणी अपने अपने स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने ब्लॉक मंदिर एवं संगठन कार्यालय पर प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन करते हैं साथ ही संगठन के काम पर विचार विमर्श किया जाता है इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कुमार प्रदेश सचिव पंकज प्रजापति जिला अध्यक्ष अजय गर्ग जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक तोमर रवि धीमान जिला प्रभारी रामअवतार अश्वनी तोमर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

आशाओं व एएनएम की बैठक
जानसठ।(Muzaffarnagar News) विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी, मुजफ्फरनगर की टीम ने समुश स्वाश केन्द्र जानसठ में आशाओ, व ए. न.एम. का संवेदीकरण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार के कुशल निर्देशन में े विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी, मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ में आशाओ व ए. न.एम. का संवेदीकरण किया गया।

संचारी रोग की रोकथाम को साफ सफाई का कराया कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- आदमपुर मोचडी, चाँदसमन्द, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-बीबीपुर, कूकडा, सिखरेडा, सूजडू, विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-नूनाखेडा, विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-गडवाडा, विकास खण्ड-जानसठघ् की ग्राम पंचायत-तिसंग एवं विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-बसीकलां, कसेरवां एवं शौरों में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

सिलाई मशीनें व प्रमाण पत्र किये वितरित
खतौली।(Muzaffarnagar News) आधारशिला संस्था के बैनर तले गाँव बड़सू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजित। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खतौली के पूर्व चौयरमेन पारस जैन ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी व प्रसिद्ध यूट्यूब सिंगर फरमानि नाज की टीम रही मौजूद। विशिष्ठ अतिति श्रीमती बेबी वर्मा,संजय वर्मा,राहुल,फरमान सिंगर,मॉलीवुड अभिनेता साजिद,भूरा ढोलक, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अमित उपाध्याय का भी सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष वसीम ने कहा सम्मान समारोह को आयोजित करने का उद्देश्य नारी समाज को सकारात्मक संदेश देकर प्रोत्साहित करना है। वहीं उन महिलाओं का परिचय समाज से कराना है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। दूसरी महिलाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करने के साथ ही राज्य के विकास में योगदान दिया है।

नन्ही प्रतिभाओं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आदर्श खेल गांव, बहादुरपुर-खेड़ी विरान मुजफ्फरनगर में चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह समारोह में ०५ नौनिहालों को चयनित किया गया, जिसमें कि विभिन्न खेलों में अपार क्षमता देखी गयी है। इस समापन समारोह के दौरान यह तय किया गया है कि इन नन्हें रत्नों को जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर ले जाने के लिये खेल विभाग तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के साथ समन्वय बनाकर इन्हें खेल में आगे ले जाने का प्रयास किया जायेगा।
इस खेल सप्ताह समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ० विशाल तलवार (निदेशक, आई.एम.टी. गाजियाबाद), श्री सुनील राणा (अर्जुन अवॉर्डी, कुश्ती), श्री नवीन पुनियां (अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी) डॉ० राजेन्द्र (हेड एडमिन, आईएमटी) डॉ० कनिष्क पाण्डेय (हेड स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर, आईएमटी, गाजियाबाद) श्री महेन्द्र सिंह (सचिव, एमडीए, आईएएस), डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ (संरक्षक, स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाईफ), श्री भगत (ग्राम प्रधान बहादुरपुर) श्री रामेश्वर (ग्राम प्रधान खेरी विरान) रहे।
ऐसे विकसित हो रहा आदर्ष खेल गांव
क से कबूतर की तर्ज पर क से कबड्डी भी सीख रहे हैं बच्चे।
शाल ४.०० बजे से ६.०० बजे तक नहीं चलेंगे कम्प्यूटर व टी.वी., हो सिर्फ खेल।
गांव में खुली स्पोर्ट्स आईटम शॉप।
केवल स्पोर्ट्स चौनल देखने के लिये लगाया गया टी०वी०
गांव में नियुक्त किया गया खेल मोटिवेटर।
आंगन से लेकर खेल मैदान तक खेलने वालां को दिया जा रहा है मेडल।
ओलम्पिक खेलों के प्रमोशन एवं प्रशिक्षण पर है जोर।
इस आदर्श खेल गांव की सफलता को धीरे-धीरे देश के कई और गांवों तक दोहराने के होंगे प्रयास।
मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि अगर वो खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लेते हैं तो न ही वो सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे अपितु उनका चिरत्र अच्छा बनेगा और वे देश के भविष्य के प्रबुद्ध नागरिक बनेंगे।
इस समापन समारोह में करीब २०० बच्चों के मेडल बांटे गये। साथ ही इस अवसर पर गांव में खेल उपकरण की एक दुकान का भी उद्घाटन किया गया ताकि ग्रामीण बच्चों को अगर खेल उपकरण की जरूरत हो तो वे इसे यहीं से सस्ती दरों पर खरीद सकें।
आईएमटी गाजियाबाद के स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर हेड डॉ० कनिष्क पाण्डेय ने इन बच्चों को लगन से खेलने के लिए कहा तथा गांव में विकसित की गयी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। साथ ही ग्रामीणों का आहवान किया कि विगत ०२ वर्षो के प्रयास से गांव में खेल का एक माहौल बना है और धीरे-धीरे उन्हें खुद आगे आकर इस मिशन को आगे बढ़ाना है।
आईएमटी गाजियाबाद, निदेशक, डॉ० विशाल तलवार ने कहा कि हमारी संस्था पिछले ०२ वर्षो में इस गांव में कई कार्य किये हैं और कई सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोच रहे हैं।

 

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निःशुल्क पुस्तकों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में कक्षा ६ ,७ में निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया’ गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं में बचत की भावना पैदा करना तथा प्रकृति के प्रति जागरूक कराना था। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ’दिव्य’ शाखा मुजफ्फरनगर तथा ’संकल्प’ शाखा मुजफ्फरनगर के गणमान्य सदस्य तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान ज्ञानचंद संगल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने वंदना सत्र में मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रुप से पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान ज्ञानचंद संगल जी ने पटका पहनाकर विद्यालय आगमन पर सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद दिव्य शाखा के श्रीमान शशिकांत जी ,श्रीमान आनंद जी, श्रीमान मुकेश जी (ओमेगा होटल वाले) श्रीमान अमित कुमार चौधरी( वसुंधरा) तथा
संकल्प शाखा के अध्यक्ष श्रीमान कमल गोयल जी श्रीमान विष्णु स्वरूप अग्रवाल जी श्रीमान अश्वनी वर्मा जी (सचिव) श्रीमान अमरीश जी( विनस कूलर वाले) इस पुस्तक वितरण समारोह में इनका विशेष योगदान रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान ज्ञानचंद संगल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार उनके मन में यह विचार उत्पन्न हुआ उन्होंने बताया कि क्यों न एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि विद्यालय में आने वाली सभी बहनों को विद्यालय से निरूशुल्क पुस्तक प्राप्त हो इन पुस्तकों के रखरखाव में विद्यालय के पुस्तकालय के साथ-साथ छात्राएं को भी ध्यान रखना होगा वर्ष की समाप्ति के बाद सभी बहनें इन पुस्तकों को पुस्तकालय में जमा करा कर अगली कक्षा की पुस्तके प्राप्त कर लेंगे जिससे अभिभावकों पर भी बालिकाओं की शिक्षा का अतिरिक्त भार नहीं होगा और हमारा एक कदम प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने सभी अतिथि गणों का विद्यालय आगमन पर आभार व्यक्त किया। प्रचार विभाग भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर प्रचार विभाग प्रमुख ’विनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

दायित्व बोध समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद, समृद्धि का दायित्व बोध समारोह स्थानीय गुप्ता रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना एवं नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद संगल ने की। सचिव अनिल बंसल ने वर्ष २०२१-२२ के क्रिया-कलापों का ब्यौरा सदन के सामने प्रस्तुत किया। कोरोनो काल होने के बावजूद बडी संख्या में अच्छे कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। अध्यक्षीय सम्बोधन में अध्यक्ष विनोद संगल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाली टीम का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष परिषद नये आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगी। परिषद का प्रयास रहेगा कि वह अपने मूल उद्देश्य समपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के अन्तर्गत सभी कार्यक्रम जनहित में किये जायेंगे। इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मैडिकल कैम्प एवं आई कैम्प, राष्ट्रीय पर्व १५ अगस्त, २६ जनवरी पर एक शाम देश के नाम सांस्कृतिक आयोजन, डायमंड ऑफ दा सिटी के अन्तर्गत वोकेशनल अॅवार्ड, नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर सफाई सप्ताह अभियान तथा बैस्ट वार्ड के अन्तर्गत कर्मचारियों का सम्मान शाहपुर स्थित नक्षत्र वाटिका का विकास में योगदान शहर के विभिन्न ऐतिहासिक मन्दिरों में आरती पूजन, न्यू एजुकेशन पॉलिसी एवं सामाजिक विषयों पर वार्ता, महिलाओं के लिए ब्यूटी एवं हैल्थ केयर विषय पर सेमिनार, गऊ सेवा के अन्तर्गत होने वाली बीमारियों पर वैक्सीन का प्रबन्ध, गरीबों को सिलाई मशीन एवं सिलाई केन्द्र की स्थापना, दरिद्र नारायण सेवा, नगर में विभिन्न स्थानों पर जल सेवा आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अनुराग दुबलिश (राष्ट्रीय मंत्री) ने परिषद द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की तथा नव निर्वाचत अध्यक्ष के द्वारा इस वर्ष किये जाने वाले कार्यक्रमों में गऊ सेवा, नक्षत्र वाटिका, एक शाम देश के नाम जैसे कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि इस वर्ष परिषद प्रान्तीय स्तर पर पर्यावरण के सम्बन्ध में एक अच्छा कार्यक्रम करें। सेवा कार्यों के अन्तर्गत गरीब एवं असहाय महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा तीन सिलाई मशीनें भी इस अवसर पर वितरित की गई। प्रान्तीय सचिव डा० आर०के० सिंह ने सभी नये दायित्वधारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शहर के दस से अधिक गणमान्य व्यक्तियों को सदस्यता प्रदान की गई।
प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमति नीलम शर्मा जी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि समृद्धि शाखा की महिलाऐं
जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन सिंघल जी ने परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रान्तीय वित्त सचिव श्री अशोक गुप्ता के साथ शहर की विभिन्न परिषदों के पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान कर परिषद का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने किया। कार्यक्रम चौयरमैन डा० प्रवेश कुमार, सुमित रोहल, आशीष अग्रवाल एवं डा० विनोद वर्मा को सफल कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी गई। सचिव पंकज बंसल एवं महिला संयोजिका अंजु मित्तल ने सभी आंगुतकों का आभार व्यक्त किया।

 

टै्रन की चपेट मे आकर हुई मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टै्रन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त नई मन्डी थाना क्षेत्र के सरवट रेलवे फाटक के समीप हादसे के तहत ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल थाना नई मन्डी क्षेत्र से सम्बन्धित होने पर नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया मगर शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

अधिष्ठापन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह में कमल गोयल अध्यक्ष व अश्विनी वर्मा को महासचिव बनाया गया। प्रीति गोयल ने महिला संयोजक का पदभार संभाला।
भारत विकास परिषद संकल्प शाखा ने रामकथा मनीषी स्वामी बृजेश पाठक के सानिध्य में भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। वंदेमातरम गायन के उपरांत प्रांतीय महासचिव डा. आरके सिंह एवं जिला समन्वयक शशिकांत मित्तल ने शाखा में छह नए सदस्यों को परिवार सहित सदस्यता की शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश, नवीन सिघल, मेजर सत्यप्रकाश गौड़, अशोक गुप्ता, अतिन सिगल का सानिध्य प्राप्त हुआ। अतिथियों एवं श्संकल्पश् परिवार के सदस्यों ने महाराजश्री को अंग वस्त्र और भगवान श्रीरामचंद्र का भव्य दरबार भेंट किया। महाराजश्री ने भगवान राम और हनुमान के सेवा भाव को दर्शाते हुए बजरंगबली के मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यो का सुंदर वर्णन किया। उपस्थित समुदाय से जीवन में निरंतर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
भागवंती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने ऋतु चेतनाश् पर भव्य प्रस्तुति दी। शाखा सचिव अश्विनी वर्मा ने २०२१-२२ सत्र में शाखा के किए कार्यो की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। शाखा के सत्र २०२२-२३ के दायित्व धारियों को प्रांतीय महासचिव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नई कार्यकारिणी के साथ कमल गोयल को अध्यक्ष, अश्विनी वर्मा को सचिव, गौरव बंसल कोषाध्यक्ष, प्रीति गोयल महिला संयोजक नियुक्त किए गए। रामकुमार तायल, पवन गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, संदीप जैन, लक्ष्मीकांत मित्तल, अलका सिंह, राधेश्याम, डा. रावी जैन, भूदेव सिंह, आजाद वीर, परम कीर्ति शरण अग्रवाल व अशोक तायल आदि उपस्थित रहे।

 

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्रहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 6 =