वैश्विक

क्रोएशिया में शक्तिशाली 5.3 तीव्रता का भूंकप

क्रोएशिया में रविवार को ऐसे समय में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए जब देश की राजधानी जगरेब को कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आंशिक तौर पर बंद रखा गया है। भूकंप की वजह से लोग घबरा गए और अस्पतालों को खाली कराना पड़ा। इस दौरान बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची जिसमें राजधानी जगरेब का मशहूर गिरजा घर भी शामिल है।Image Result For Tweet Powerful 5.3 Magnitude Earthquake In Croatia

 प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक ने कहा कि पिछले 140 साल में जगरेब में आया यह सबसे भयानक भूकंप है। यहां कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ है।

यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आंशिक तौर पर बंद लागू किया गया है। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचने के लिए कहा गया था लेकिन भूकंप के दौरान लोगों के पास अपने घरों से निकल कर बाहर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

क्रोएशिया में अब तक कोरोना वायरस के 235 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश के स्वास्थ्य मंत्री विली बेरोस ने कहा कि भूकंप खतरनाक है लेकिन कोरोना वायरस उससे भी ज्यादा खतरनाक है। 

अधिकारियों ने बताया कि भूंकप की वजह से 15 साल की एक किशोरी की स्थिति नाजुक है जबकि 16 अन्य लोग घायल हैं। यूरोपीय भूकंप एजेंसी ईएमएससी ने बताया कि सुबह छह बजकर 23 मिनट पर 5.3 तीव्रता का भूंकप जगरेब में आया और इसका केंद्र जगरेब के उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =