समाचार
गाँव चोरावाला में साफ सफाई रखने की अपील की
ककरौली। पुलिस द्वारा लोक् डाउन का पालन करने व नॉवेल कोरोना वायरस महामारी से नागरिकों को सचेत किया गया उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में आज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह द्वारा गाँव चोरावाला में एक निश्चित दूरी रखते हुए ग्रामीणों को कोरोना वैश्विक बीमारी से सचेत करते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की हिदायत की व गाँव में बाहर से आये प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नजर रखने हाथों को अच्छी प्रकार से धोने स्वयं को साफ रखने सहित घर में साफ सफाई रखने की अपील की व कोरोना वायरस से लड़ाई में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने को कहा तथा अफवाह फैलाने वालों व अनावश्यक रूप से इधर- उधर टहलने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र के गाँव चोरावाला सहित टनहेड़ा,बेहड़ा सादात गाँव मे कमेटी गठित कर कोरोना वायरस महामारी के सम्बंध में संदिग्धों पर नजर रखने सहित आवश्यक सुझाव दिये।
अपने क्षेत्रों में निराश्रित बेहासहारा लोगो को चिन्हित कर उसकी सूची प्रशासन/पालिका को उपलब्ध कराये
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किये गये लॉकडाउन के दृष्गित आज जिलाधिकारी ने आज जिलाधिकारी ने कूकडा सब्जी मण्डी व दाल मण्डी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सब्जी मण्डी में केवल थोक व्यापारी, आढती, रेहडे व ठेली वालो को सब्जी लेकर जाने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि जनसामान्य को सब्जी उनके गली मुहल्ले व कालोनी में उपलब्ध हो जायेगी।
उनहोने नागरिकां को समझातें हुए कहा कि अनाश्यक भीड न लगाये अपने अपने घरों व क्षेत्र में ही रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी के चारों और बैरिकेटिंग कराई जाये ताकि भीड भाड न हो और जनपदवासी सक्रमण ने बचे रहे। में जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जनपदवासी अनावश्यक घर से बाहर न निकले। उन्होने कहा कि इस समय अनावश्यक घर से बाहर न निकला सभी के लिए हितकर है।
जिलाधिकारी ने आज जनपद के भूसा व्यापरियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि पशुओं के भूसे व चारे की कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि भूसा लेकर जा रहे वाहन को रोका नही जायेगा अगर कही कोई ऐसी स्थिति आती है तो पुलिस के सहायता नम्बर ९०९६११२११२ पर तत्काल सम्पर्क करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर भूसा व्यापारियें का माल बाहर जिसमें पंजाब हरियाणा आदि से आता है तो इस सम्बन्ध में वहां के प्रशासन से बात की जायेगी व वाहन पास जारी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिक्कत नही आने दी जायेगी।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव जिला पंचायत सभागार में भूसा व्यापरियों, कोटेदार एवं सभासदों के साथ कोरोना के दृष्टिगत हुए लॉकडाउन के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भूसे के रेट, कैटल, मुर्गी फीड व अण्डे के सम्बन्ध में वर्तमान प्रचलित दरों के दृष्टिगत गेहूं भूसा वर्तमान थोक मूल्य ७००-७७० प्रति कु०, वर्तमान फुटकर मूल्य ८०० रू०, अण्डा वर्तमान थोक मूल्य ३००-४०० प्रति सैकडा, वर्तमान फुटकर मूल्य ४००-५०० रूपये, बाजरा का वर्तमान थोक मूल्य १७०० रूपये प्रति कु०, वर्तमान फुटकर मूल्य १८००-१९०० रूपये प्रति कु०, इसी प्रकार मक्का वर्तमान थोक मूल्य १८५० रूपये प्रति कु०, वर्तमान फुटकर मूल्य १९००- २००० रूपये निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान दिया जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाता संख्या १३७८८२०६९६, सैन्ट्रल बैंक, कैंट शाखा, लखनऊ, आईएफएस कोड ०२८१५७१, में नकद धनराशि जमा कराई जा सकती है अथवा मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम ड्राफ्ट भी दिया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदार व सभासद मिलकर अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में पात्रों के घर घर राशन वितरण कराना सुनिश्चत करेगें। उन्होने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये।
उन्होने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में निराश्रित बेहासहारा लोगो को चिन्हित कर उसकी सूची प्रशासन/ पालिका को उपलब्ध कराये ताकि ऐसे निराश्रित बेसहारा व्यक्तियों को भी राशनध्खाघ पदार्थो का वितरण कराया जा सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूसा व्यापारी, कोटेदार व सभासद उपस्थित थे।
लोग सरकार को लॉक डाउन में सहयोग देने के लिए तैयार नहीं
खतौली। आम जनमानस को कोरोना से बचाने की कवायद में जुटी सरकार ने पूरे देश में २१ दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है जिसके चलते शासन- प्रशासन पुलिस के सहयोग इसे अमलीजामा पहनाने में लगा हुआ है, लेकिन लोग सरकार को इस लॉक डाउन में सहयोग देने के लिए तैयार नहीं है। वह तो भला हो पुलिस का कि वह सख्ती दिखाते हुए बाजारों को बंद करा रही है और लोगों को हलका कर सड़कों पर उनकी आवाजाही रोक रही है।
शासन प्रशासन ने प्रातः ६ः०० बजे से ९ः०० बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए आम जनमानस को छूट दी है, लेकिन लोग इसका नाजायज फायदा उठाने से भी बाज नहीं रहे हैं। बाजार में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने वालों से ज्यादा तमाशबीनो की भीड़ है। जिस कारण बाजार में भारी भीड-भाड का आलम तैयार हो रहा है। उधर धनाढ्य वर्ग भीड़-भाड़ का आलम तैयार करने में मेहनत मजदूरी कर खाने वालों से ज्यादा अपना सहयोग दे रहा है। धनाढ्य वर्ग अपनी जीभ पर काबू करने के लिए तनिक भी तैयार कर नहीं है और वह रोजाना की जिंदगी जीना पसंद कर रहा है। बाजारों से ऐसी ऐसी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है जो जीवन के लिए आवश्यक नहीं है। आखिरकार हम बिना कार्य के घर से बाहर निकल कर क्या संदेश देना चाहते हैं।
जरुरत की चीजें लाने के लिये वाहनों के प्रयोग की सुविधा
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर लोकडॉउन के बावजूद बेवजह वाहनों का अनावश्यक प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है । जिलाधिकारी सेलवा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि लॉक डाऊन के बीच लोगों को सामान्य जरुरत की चीजें लाने के लिये वाहनों के प्रयोग की सुविधा दी गई थी, परंतु कुछ लोग प्रातः ०६.०० बजे से ०९.०० बजे के मध्य भारी संख्या में अपने घरों से २/४ पहिया वाहनों पर बेवजह निकल रहे है । मंडी जहां केवल थोक विक्रेता लो जाना अनुमन्य है , वहां जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि किराना/डेरी/मेडिकल स्टोर की दुकाने आपके अपने क्षेत्र में है तथा सब्जीध्फल बेचने वालों को आपकी ही गलियों एवं कालोनी में भेजा जा रहा है। फिर भी नगरवासी खरीदारी करने मण्डी/बाजार में भारी संख्या में आ रहे है। इसे देखते हुए नगर में सभी ०२ पहिया/०४ पहिया वाहनों का आवगमन पूर्णतरू प्रतिबंधित किया गया है। केवल मेडिकल इमरजेंसी व अन्य इमरजेंसी में अनुमति दी जाएगी। केवल सब्जी/फल/अनाज/परचून/दवाई व अन्य आवश्यक वस्तुओं के थोक क्रेताध्विक्रेता व उनकी गाड़िया अनुमन्य है और वो भी दिए गए समय के अनुसार ( किराना/दवाई के लिए १२ – ४ ) का समय है । हॉस्पिटल/सरकारी कर्मचारी (जो ड्यूटी पर है)/प्रेस व अन्य कर्मचारी जो अनुमानित हैं केवल उन्हें ही अनुमति होगी। यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो वाहनों को सीज करना/चलान करना व धारा १८८ आईपीसी का अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी।समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि आपको जनपद में कहीं भी किसी भी स्थान पर भीड़ भाड़ दिखाई दें तो आप तत्काल इसकी सूचना ११२ नम्बर पर दें, पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
केमिकल का स्प्रे मकानो व दुकानो पर कराया गया
मुजफ्फरनगर। वार्ड ३२ में सभासद विपुल भटनागर के प्रयासों से केमिकल का स्प्रे मकानो व दुकानो पर कराया गया। स्वस्तिकपेस्टिसायड्ज के एमडी रवीन्द्र सिंघल ने कीट नाशक दवा निशुल्क उपलब्ध करायी अवंटिस पेस्टिसायड्ज के मालिक राकेश ढीगरा जी ने स्प्रे मशीन व ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था की व सरल क्रॉप साइयन्स के मालिक राकेश ने सैनेटाइजर का वितरण किया । सभासद विपुल भटनागर ने कहा कि इस महामारी में बचने का मात्र एक ही तरीका है वो है स्वच्छता व सोशल डिसटेंसिंग जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने सभी से घरों में रहने की अपील की मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा इस आपदा में सभी का सहयोग अपेक्षित है रेणु गर्ग ने महिलाओं से अपील की कि यदि बहुत आवश्यक हो जभी परिवार के लोगों को बाहर निकलने दे ई ओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी ने सभासद विपुल भटनागर के इस प्रयास को बहुत सराहनीय है व अन्य लोगों को भी इस मुहिम में आगे आने के लिए कहा। जे ई मूल चन्द नगर स्वस्थ अधिकारी डॉक्टर राठी उपस्थित रहे।
नगर में विशेष सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, नालियों एवं दीवारों पर ब्लीचिंग एवं अन्य दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया तथा छिड़काव किया गया। पानी के टैंकर के माध्यम से ब्लीचिंग अन्य दवाई युक्त पावर स्प्रे से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। अभियान की शुरुआत थाना नई मंडी वार्ड संख्या २४ में सभासद विकास गुप्ता के साथ अभियान की शुरुआत की गई। वार्ड की गलियों को सैनिटाइज किया गया। नई मंडी क्षेत्र के वार्ड २४ के साथ वार्ड ३२, वार्ड १९ व ३४ मे भी पानी टैंकर पावर स्प्रे द्वारा छिड़काव किया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, बचाव ही उपाय है। हम सब मिलकर, डटकर और सचेत एवं सजग रहते हुए कार्य करेंगे। नई मंडी के वार्ड ११ एवं २५ में अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल, विकास गुप्ता, विकल्प जैन, प्रियांशु जैन, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर उमाकांत शर्मा, संजय पुंडीर, विकास कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, बीना शर्मा, अजय जैन तथा सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
शुकतीर्थ भी कोरोना वायरस के चलते सुनसान
भोपा। महर्षि शुकदेव की तपोस्थली शुकतीर्थ भी कोरोना वायरस के चलते सुनसान है। शुकतीर्थ के सभी मंदिर, आश्रमों एवं धर्मशालाओं के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रम भी निरस्त किए गए हैं। संतो, महंतों ने श्रद्धालुओं से घरों में रहने एवं सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करने को कहा है।
संतों का कहना है कि देश भयानक स्थिति से गुजर रहा है। हर नागरिक को सरकार का सहयोग कर लाइलाज कोरोना को देश से खत्म करने में भरपूर सहयोग करना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। लॉकडाउन के बाद शुक्रताल में भी पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। गंगा घाट पर एक भी श्रद्धालु नजर नहीं आया। वहीं लॉकडाउन के बाद भोपा, मोरना क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर दौड़ाया। दो दर्जन से भी अधिक वाहनों के चालान भी काटे।
लॉक डाउन की घोषणा के बाद भोपा, मोरना क्षेत्र में नौ बजे से ही बाजार पूरी तरह से बंद हो गए। जो एक दो दुकान खुली नजर आई उन्हें पुलिस ने बंद कराया। मोरना पुलिस चौकी पर वाहन चालकों के चालान काटे गए। भोपा में भी कई वाहनों के चालान हुए। बार बार सूचना देने के बाद भी सड़कों पर घूम रहे लोगों की पुलिस ने लाठियों से खबर ली। सीओ राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार क्षेत्र में गश्त करते रहे। लाउडस्पीकर से लोगों को लॉकडाउन की जानकारी के साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में बने रहने को कहा।
वाहनों के चालान काटे
मुजफ्फरनगर। जहाँ एक ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत वासियों से अपील की है कि २१ दिन तक अपने घरों में ही रहे क्योंकि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए हमे ये चेन तोड़नी होगी तो वही दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार लोगो को समझाते हुए की कोई भी अपने घरों से बाहर ना निकले क्योंकि कोरोना एक ऐसी महामारी है कहा से लग जाये कोई नही जानता इतना कहकर लोगो को वापस घर भेजा और जिसने जिद की उनके वाहनों के चालान काटे । दधेडू चौकी प्रभारी पूरी टीम के साथ दिन रात कर रहे है मेहनत की लोग अपने अपने घरों में ही रहे।
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को २१ दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही सभी लोगों से घर में रहने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए लॉकडाउन का पालन करते हुए मुजफ्फरनगर स्थित इंद्रा कॉलोनी के लोगों अपनी गली और घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा बना दी है। आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर के इंद्रा कॉलोनी निवासी भारद्वाज स्टूडियो के डायरेक्टर प्रबुद्ध भारद्वाज ने अपने पड़ोस के सभी लोगों को अपने-अपने घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा बनाने के लिए कहा, जिसके बाद पड़ोस के सभी लोगों ने इस बात को गहनता से लिया और अपने-अपने घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा बना दी। इस दौरान प्रबुद्ध भारद्वाज ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर में ही रहे, कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले।
गाड़ी के स्क्रैप में अचानक लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर। व्यस्तम चौक मिनाक्षी चौक के पास थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के कांजी हाउस वाली गली में गाड़ी के स्क्रैप में अचानक लगी भीषण आग आग से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी आग की लपटें काफी ऊंचे तक उठती देख क्षेत्र वासियों में मचा हड़कंप देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप आस पास के रहने वालों की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर दौड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी जहां मोके पर पहुंचे दमकल कर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ,जिससे लोगों को मिली राहत । आग लगने का कारण पुरानी गाड़ियों के फाइवर और प्लास्टिक में किसी में किसी के बीड़ी सिगरेट फेके जाने का कारण बताया जा रहा है । थाना शहर कोतवाली अन्तर्ग कांजी हॉउस टँकी के पास का मामला ।।
पैरामेडिकल स्टाफ गांव- गांव जाकर लोगों की जांच कर रहे
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस से लड़ने का जज्बा देखना हो तो चिकित्सा अधिकारियों पैरामेडिकल स्टाफ वह इस विभाग में काम करने वाले सभी लोगों के बीच देखिए किस तरह से कठिन परिस्थतियों में अपनी जान जोखिम में डालकर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ गांव- गांव जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं और दवाइयां दे रहे हैं ।यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है लेकिन आज के समय में सरकारी महकमा के डॉक्टर व स्टाफ किसी भगवान से कम नहीं है। क्योंकि इस समय प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद कर चुके है और कोरोना का प्रभाव जिस तरह से है। उसके साथ ही अब सरकारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ा है और सरकारी चिकित्सक पैरामेडिकल चिकित्सक एमएमयू की टीम लगातार दिन-रात एक किए हैं । और गांव गांव जाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं ।वहीं थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी को संक्रमण बुखार तो नहीं मुजफ्फरनगर में इस समय मोबाइल मेडिकल यूनिट का जलवा अलग से ही देखने को मिल रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट की बसनुमा असपताल गाड़ियां स्वास्थ्य विभाग के लिए इसलिए भी वरदान साबित हो रही है। कि इन गाड़ियों में ईसीजी टैसटे लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं ।और बहुत पढ़े-लिखे डॉक्टर इन गाड़ियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने पीएम एम यू टीम की तारीफ की है। इस एमएमयू पर कार्य कर रहे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्यपाल सिंह व उनकी टीम से लोग इतने प्रभावित हैं कि जिस भी गांव में जाते हैं। लोग उन्हें इस समय ईश्वर की तरह मान रहे हैं। उनकी सबसे अधिक ओपीडी चाज इस समय है। अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार लगन शील सत्यपाल सिंह केजीएमसी लखनऊ लखनऊ के पुराने चिकित्सक है। मोबाइल मेडिकल यूनिट सहारनपुर मंडल के प्रभारी अधिकारी काव्य शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर में अगर बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की यूनिट अपनी हैसियत रखती है और उसके कामकाज का तरीका ऐसा है कि उसकी सेवाओं में कोई निराश नहीं होता उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस चिकित्सा सेवा ब्लॉक पुरकाजी के गांव बरला नूर नगर चरथावल दीदाहेडी मे अपनी सेवाएं दी है । लोगों को करोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं ।वही थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से नागरिकों की जांच बड़े पैमाने पर जिले में की जा रही है। काव्य शर्मा ने बताया कि एमएमयू चिकित्सा सेवा चलता फिरता एक अस्पताल है जिसमें सभी सुविधाएं हैं और यहां ब्लड टेस्ट से लेकर ईसीजी आदि सभी सुविधाएं इस बस रूपी अस्पताल में की जाती है। यहां तक कि इस बस में इसी ईसीजीकी जाती है और उनकी टीम कोरोनावायरस के संकट के दौर में जिले में वरदान साबित हो रही है। इस समय दो बसो का असपताल पूरे जिले भर में चल रही हैं।।
घरों में रहे ग्रामीण, खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी शुरू
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहे। इसके लिए कुछ व्यापारियों ने घर घर सामान पहुंचाया। खाने पीने की चीज सहित दाल सब्जियां आदि की फेरी सुबह सवेरे निश्चित समय में लगाई गयी। इसके उपरान्त अचानक जरूरत पड़ने पर मोबाईल के द्वारा सामान घर पहुंचाने की व्यवस्था की गयी। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी का बहाना बनाकर अथवा उनकी पूर्ति के लिए नागरिक घरों से बाहर न निकले इसके लिए आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति सुबह 6 से 9 बजे तक की गयी तथा अन्य समय में फोन कॉल द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गयी। ग्राम प्रधान मोरना व व्यापारियों तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा बनाई प्रणाली के द्वारा ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सलाह दी गयी है। मोरना निवासी आशीष मित्तल ने गाडी में आटे के पैकेट रखकर गांव गांव जाकर लोगों के घरों तक आटा पहुंचाया।खेत में जाना किसान की मजबूरीलॉकडाउन के दौरान आम जनता घरों में रह रही है। वहीं किसान खेतों में जाने को मजबूर हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सहित गन्ने की फसल का निस्तारण तथा सिंचाई, बुआई आदि के लिए किसान को प्रतिदिन खेतों पर जाना पड रहा है। किसानो ंने बताया कि मजबूरी के वह खेतों पर जा रहे हैं। मजदूर न होने के कारण कार्य और बढ गया है। केवल बेहद आवश्यक कार्य ही सम्पन्न हो पा रहा है।

