Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री योगी को ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने पर धन्यवाद दिया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिन्दू जागरण मंच ने जिलासंयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने पर जिलाधिकारी के माध्यम से धन्यवाद दिया
मीडिया को सम्बोधित करते हुए पंवार ने कहा कि सरवोच्च न्यायालय के आदेशानुसार, आवासीय इलाकों में दिन में ध्वनि की सीमा ५५ डेसिबल और रात्रि में ४५ डेसिबल होनी चाहिए इसी तरह औद्योगिक इलाकों में दिन में ७५ डेसिबल व रात्रि में ७० डेसिबल तथा व्यावसायिक इलाकों में दिन में ६५ डेसिबल और रात्रि में ५५ डेसिबल स्तर तक ध्वनि की अनुमति है
ध्वनि प्रदूषण होने पर बीमार, गर्भवती महिला, छात्र और छात्रायें,बुजुर्गों को परेशानी होती है उसके लिए लाउडस्पीकर से अजान को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निम्न बिन्दुवों पर आदेश आया आदेश के पालन के लिये पूरे प्रदेश में हिन्दू जागरण लगातार मांग करता आ रहा था
अब जब आपने पूरे प्रदेश में लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण की रोक के लिए आदेश पारित किया उसके लिए हिन्दू जागरण आपका धन्यवाद ज्ञापित करता है और राष्ट्रहित एवं समाजहित मे लिए गए आपके निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और भविष्य में भी करता रहेगा
इस मौके पर संजय गोयल, एड०भीष्मसिंह पुंडीर, बंटी चौधरी,राजेश शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, वैभव यादव, अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, कमलदीप गंगवाल, हरेंद्र शर्मा,विनोद शंकर, शशांक सैनी, दीपक धीमान, कार्तिक जौहरी, वीरू गूर्जर, रंजीत शर्मा, सागर वर्मा, रवि वर्मा,मोनू प्रजापति,अनुज सक्सेना, सुशील कुमार,सुबोध कुमार, अमित मेनवाल आदि उपस्थित रहे।
वरूथिनी एकादशी पर्व पर लगाईं गई मीठे शर्बत की छबील
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम परिवार के सेवादारों द्वारा वैशाखी वरूथिनी एकादशी पर्व पर दोपहर से मीठे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। पंडित रवि गौड़ द्वारा विधिवत पूजन अर्चना कर शरबत का भोग लगाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया।
जनहित में किए गए इस पुनीत कार्य में श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार नीरज बंसल ,आशुतोष गर्ग व राजीव बंसल तथा हिमांशु गर्ग, दिनेश कुमार , बृजमोहन वर्मा, विपुल गर्ग ,डा० कमल गुप्ता, नितिन तायल, अजय मित्तल, पवन गोयल , कार्तिक गोयल, मयूर जैन, अक्षत बंसल, वरुण गर्ग, आयुष गोयल,अक्षत बंसल, अभिषेक राठी, अभी शर्मा, आदि ने अपना योगदान दिया।

