News
खबरें अब तक...

समाचार

घरों में नमाज पढे

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव खालापार क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। पूर्व में ही एसएसपी ने अपील की थी कि कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए घरों में नमाज पढे लॉक डाउन का पालन नही किया तो उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी । लोगों को अपने घरों में रहने तथा घर से ही नमाज पढने की अपील की गयी। सभी को अवगत कराया गया कि यदि किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जाता है तथा भीड इक्ट्ठी की जाती है तो तत्काल उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

जनपद में स्थित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण
1 Min 2 |मुजफ्फरनगर। डीएम सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में स्थित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। लोगों को अपने घरों में रहने तथा घर से ही नमाज पढने की अपील की गयी। सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी यदि किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जाता है तथा भीड इक्ट्ठी की जाती है तो तत्काल उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। जनपद में बांटे जा रहे राशन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस व वालंटियर द्वारा राशन लेने आये व्यक्तियों के खडे होने के लिए एक उचित दूरी पर चूने/पेन्ट से स्थान बनाए गये है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यक्तियों से सोशल डिस्टेंस बना कर खडे होने की अपील की गयी साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने तथा हाथों को साबुन/सेनिटाईजर से साफ करने के लिए प्रेरित किया गया। देश में लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है तथा सभी से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। बिना आवश्यक कार्य के बाहर बैठे/घुमने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी जा रही है।

नागरिको से घरो मे ही रहने की अपील
मुजफ्फरनगर। डीएम-एसएसपी ने नगर के विभिन्न ़क्षेत्रो मे भ्रमण कर नागरिको से घरो मे ही रहने की अपील की। इस दौरान अआला अधिकारियो के साथ भारी फोर्स तैनात रहा।
कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए चल रही देशव्यापी मुहिम के तहत जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चितकी गई है। वहीं दूसरी और डीएम तथा एसएसपी ने आज दोपहर नगर के मौहल्ला खालापरा, दक्षिणी कृष्णापुरी, किदवई नगर, रहमत नगर, 40 फुटा रोड,कच्ची सडक, शाहबुददीनपुर रोड आदि अनेक क्षेत्रो मे भारी फोर्स के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा नागरिको से अपने-अपने घरो मे ही रहने की अपील की। इस दौरान एीएम प्रशासन अमित सिह,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिवि लाईन डी.के.त्यागी आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर। कोविड 19 की रोकथाम क लिए जिला पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए घरो मे रहने की अपील की गई है। ताकि इस वैश्विक आपदा से निपटा जा सके। इसी संदर्भ मे एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने फोर्स के साथ नगर के शिव चौक,खालापार, भगत सिह रोड,मिनाक्षी चौक आदि का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

वार्ड संख्या २६ एवं ३० मोहल्ला जनकपुरी में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन दवाइयों युक्त पानी के टैंकर से पावर स्प्रे कार्य

मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा आज वार्ड संख्या २६ एवं ३० मोहल्ला जनकपुरी में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन दवाइयों युक्त पानी के टैंकर से पावर स्प्रे कार्य कराते हुए दोनों वार्डा मैं सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। दोनों वार्ड सभासद ओम सिंह एवं श्री सलेक चंद पूरे समय सैनिटाइजर कार्य में मौजूद रहे। शाम को वार्ड संख्या १५ एवं १६ में पालिकाध्यक्ष के निर्देशन में मच्छरों के उन्मूलन हेतु पूरे मोहल्ला रामपुरी में फागिंग कार्य कराया गया। अभियान में श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के साथ उनकी पुत्रवधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल, सलेक चंद, ओम सिंह सभासद गण तथा राजकुमार व भीष्म सिंह सभासद पति चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री उमाकांत शर्मा, गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष, एसके बिट्टू एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी गण मौजूद रहे। कोरोना वायरस के चलते उसके बचाव हेतु पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया की पालिका स्तर की समुचित व्यवस्थाएं निरंतर जारी रहेंगी। पालिका अध्यक्ष द्वारा नगरीय सफाई व्यवस्था एवं समुचित जलापूर्ति का भी पर्यवेक्षण किया। इस दौरान शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, पालिका अध्यक्ष के साथ रहे।

ऑल इण्डिया एंटीक्रप्शन की और से मास्क और सेनेटाइजर वितरित
मुजफ्फरनगर। लाकडाउन की इस घडी में जहां लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है वहीं पुलिसकर्मी, मिडिया, सफाई कर्मी डॉक्टर्स रात दिन देश की सेवा में लगे हुए है इस महामारी के समय जब लोग घर से बहार तक कदम निकालते हुए डरते है वही प्रशाशन ने अपनी सेवा में रात दिन एक किया हुआ हुया जो पुरे देश की सेवा में लगे है उन्ही की सेवा में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट व् ऑल इण्डिया एंटीक्रप्शन की और से मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये गए उपस्थित विक्की चावला राजू भाई, संजय मदान, रेखा राठी, बीरमति व् शालू सैनी साक्षी वेलफेयर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

लोगो को उचित दूरी पर खड़ा किया
चरथावल। दिन निकलते ही क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप कुमार चरथावल थाने पहुंच गए तथा चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के साथ चरथावल कस्बे में स्थित बाजारों में जा जाकर अलाउसमेन्ट के जरिए दुकानों पर सामानों की खरीददारी करने लोगो को उचित दूरी पर खड़ा किया तथा सामान लेने आए लोगो को उचित दूरी बनाए रखने व जुमे की नमाज घर मे पढ़ने की अपील की।

सेनेटाइजर कराया
मुजफ्फरनगर। सरकार निर्देशानुसार स्थित बचन सिंह कालोनी में ग्राम प्रधान पति एवम् समाजसेवी श्रीभगवान शर्मा ने कोरोंना वायरस को खतम करने के लिए सभी जंगाहो पे सफाई का ध्यान रखते हुए सेनेटाइजर कराया और जरूरतमंद गरीब असहाय परिवारों को खादय सामग्री का वितरण किया साथ ही गायो के चारा खिलाया। इस अवसर पर गौ माता को चारा देकर गौ माता की सेवा भी की गई और उन्होंने छेत्र वासियों को अपने घरों से न निकलने की सलाह दी और बताया की यह कोरोना वायरस बहुत ही खतरनाक महामारी है इसलिए इसका सही बचाव यह की की कोई भी बिना मतलब अपने घरों से ना निकले।अगर आप इसका पालन करते है तो आप सभी हमेशा सुरक्षित रहेंगे।

बाहरी व्यक्तियों का अंदर आना सख्त मना-लिखवाया गया
मुजफ्फरनगर। नगर में आज लॉक डाउन को लेकर ख़ांजा पुर बुढ़ाना मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी वासियों की एक अच्छी पहल देखने को मिली कॉलोनी के मेन गेट पर पेंट द्वारा लिखवाया गया कि बाहरी व्यक्तियों का अंदर आना सख्त मना है । आज्ञा से समस्त कॉलोनी वासी कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि आज पूरी दुनिया कोरॉना वायरस के प्रकोप को झेल रही है इसी कड़ी को जोड़ते हुए लोगो से अपील की जा रही है
लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करे अपने घरों में रहे और इस कॉरॉना नामक वायरस को हराना है इसलिए कॉलोनी के मेन गेट को बन्द किया गया और लिखवाया गया ताकी ज्यादा ज्यादा लोग जागरूक हो प्रशासन के निर्देशों का पालन करे ताकि हम सभी सवास्थ रहे सुरक्षित रहे।

मैं समाज का दुश्मन हूं
चरथावल। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के हाथ में पुलिस ने थमाए पोस्टर, मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने लोकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कराने के लिए अपना तरीका बिना काम के बाहर घूमने वालों लोगों पर चरथावल पुलिस ने की सख्ती बेवजह सड़कों पर घूमने वालों दर्जनों लोगों को उनके हाथ में थमाए पोस्टर पोस्टर में लिखा था कि -मैं समाज का दुश्मन हूं, घर पर नहीं रहूंगा ओर न मास्क लगाऊंगा मुजफ्फरनगर जनपद की थाना चरथावल पुलिस ने अपनाया विशेष तरीका।

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चरथावल। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल आरोपियो ेकी गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत चरथावल थाना प्रभारी ने क्षेत्र. मे गश्त के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी खुर्शीद नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की।

सडकों पर घूम रहे ५५ व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज

मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा सुबह ०६ बजे से ०९ बजे तक लोकडाउन उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियानष्चलाया गया जिसमें जनपदीय पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गयी जिसमें इस अवधी में बना आवश्यक कार्य सडकों पर घूम रहे ५५ व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-१८८ आईपीसी का उललंघन करने व कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने हेतु ११ अभियोग दर्ज किये गए है । अभियान के दौरान ३८३ वाहनों का चालान किया गया है। चालान किये गए वाहनों से ४१,००० रुपए शमन शुल्क वसूला गया है। अभियान के दौरान ४५ वाहनों को सीज किया गया है।

मारपीट

मीरापुर। मामुली कहासुनी मे कुछ लोगो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना मीरापुर के गांव सम्भलहेडा मे आज दोपहर के वक्त प्रधन पक्ष की गांव के ही एक अन्य पक्ष के लोगो से कहासुनी व मारपीट हो गई। आपसी झगडे की सूचनाप पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे ले लिया। तथा आपसी समझौते के बाद सभी को छोड दिया गया।

जहरीले पदार्थ का सेवन

मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव भैसी निवासी युवक नीशू पुत्र विनोद ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। हस हादसे से घबराये परिजनो ने उसे आनन-फानन मे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।

 

्रलोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा

मुजफ्फरनगर। पुलिस को देखकर छिपने वाले तथा पुलिस के जाने पर फिर बाहर घुमने वाले सचेत हो जाए। लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए नई व्यवस्था लागू की गयी। सड़कों पर बिना वजह वाले लोगों की वीडियो बनाकर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराकर एफ आई आर की कॉपी उनके घर पर चस्पा की जाएगी। पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने बताया कि एफ आई आर की होम डिलीवरी पुलिस करेगी। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते पाए जाते हैं, इसके लिए आम जनता को भी हिदायत दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति उनके पड़ोस में सड़क पर घूम रहा है तो वे उसकी वीडियो बनाएं और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग ९६९०११२११२ पर सेंड कर दे, व्हाट्सएप पर इसी डिटेल भी लिख दे । वीडियो के आधार पर ही पहचान कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी यदि दूसरी बार लॉक डॉउन तोड़ने जैसी कोई बात सामने आती है तो उसके विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिसमें आसानी से जमानत होना मुश्किल होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =