वैश्विक

आगरा : भीड़ ने पुलिस पर ही किया हमला, पथराव भी किया

पुलिसथाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली में रविवार दोपहर एक जगह कई लोगों को एकत्र देखा तो उन्हें पुलिस ने घर जाने को कहा, इस पर वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। 

ये लोग सिपाहियों से ही भिड़ गए। हंगामा होते देख महिलाएं व अन्य लोग आ गए। भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। महिलाओं ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस की  बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

दोनों सिपाहियों ने किसी तरह खुद को बचाया और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ पिनाहट हरिश्चंद्र टमटा, एसओ अंजीश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। तब तक सभी लोग भाग चुके थे। 

पुलिस ने उपद्रव करने वालों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई मिला नहीं। सीओ हरिश्चंद्र टमटा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सिपाहियों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) पहुंच गए। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन सभी के घरों में ताला लटका मिला। 

भदरौली चौकी पर तैनात चीता मोबाइल के दो सिपाही जसपाल और योगेंद्र रविवार को गश्त पर थे। पुलिस के मुताबिक भदरौली कस्बे में 10-12 लोग एक स्थान पर खड़े थे। इस पर सिपाहियों ने सभी लोगों को घर जाने के लिए कहा। (from AU website)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 1 =