Feature

सिसौली: किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 15 को पुण्यतिथि, कर सकते हैं बड़े आंदोलन की घोषणा

सिसौली। (Muzaffarnagar)  किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की ११ वीं पुण्यतिथि दिनाँक १५ मई २०२२ को जनपद स्तर पर जल, जंगल, जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम भाकियू मुख्यालय किसान भवन, सिसौली में आयोजित की जाएगी।

भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत के निजी सचिव कमल मित्तल ने बताया कि किसान मुख्यालय स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि न्याय स्थल के पास १५ मई को सुबह ९बजे हवनयज्ञ किया जाएगा ।हवन के बाद जल, जंगल, जमीन बचाओ विषय पर विचार गोष्ठी संकल्प दिवस के रूप में आयोजित की जाएंगी।

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ,रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के भी किसान भवन ,सिसौली पहुंचने की संभावना है।आजकल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत दिल्ली बॉर्डर किसान आंदोलन से लेकर अब तक संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में संगठन के प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक के सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श में जुटे हैं।

किसानों का लगातार उत्पीड़न

चौधरी राकेश टिकैत केन्द्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर से असंतुष्ट हैं ।चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों का लगातार उत्पीड़न ,हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बिजली का अंतर १० गुने से भी ज्यादा होना, जबकि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी उसने अपने एजेंडे में किसानों को फ्री बिजली देने की बात कही थी लेकिन सरकार का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं है बल्कि सरकार किसानों पर उल्टे सीधे मुकदमे लगा रही है ।

चौधरी राकेश टिकैत ने पिछले २ साल से नौजवानों के लिए सेना भर्ती की कोई व्यवस्था नहीं होने से नौजवानों की उम्र अधिक होने लगी है जिसके लिए एक ज्ञापन पत्र कल भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चौधरी राकेश टिकैत द्वारा भेजा गया है।

चौधरी राकेश टिकैत१५ मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर एक बड़े आंदोलन की घोषणा भी उसी दिन कर सकते हैं।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =