फिल्मी चक्कर

Aamir Khan स्टारर Laal Singh Chaddha का ट्रेलर 29 मई को होगा जारी

Aamir Khan और Kareena Kapoor Khan स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ लगातार चर्चा में है. जल्दी ही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी होने वाला है, जिसे लेकर मेकर्स ने एक जबरदस्त प्लान बनाया है. विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया के इतिहास में पहली बार, वर्ल्ड टेलीविजन पर 2.30 मिनट का ट्रेलर जारी किया जाएगा.

 29 मई को आईपीएल के फिनाले में लाल सिंह चड्ढा का धमाकेदार ट्रेलर देखने के लिए. जी हां, आमिर खान की इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आईपीएल मैच (IPL 2022) के दौरान रिलीज किया जाएगा.

आमिर खान (Aamir Khan )की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा काफी समय से इंटरनेट पर चर्चा का दौर बना रही है. यह न सिर्फ आने वाली फिल्म का करिश्मा ही है जिसने नेटिजन्स को बार-बार उत्साहित किया है, बल्कि परफेक्शनिस्ट स्टार के पहले कभी नही किए गए पैंतरे भी है जिसने लोगों को चैंकाया है.

इसमें गाने को बिना किसी विजुअस्ल के जारी करने से लेकर सिंगर्स, लीरिसिस्ट, कंपोजर्स और तकनीशियनों को सुर्खियों में लाने तक, आमिर अपकमिंग रिलीज का प्रचार करने के लिए अनोखी रणनीतियों के साथ आए हैं. हाल ही में यह कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल के फिनाले में लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. अब पता चला है कि यह खबर बिल्कुल सच है.

इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए आमिर खान भारत की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग – आईपीएल के समापन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में यह पहली बार है जब होगा कोई टीम अपनी फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन के लिए इस तरह की स्ट्रैटजी के साथ समाने आई है.

सो आईपीएल मैच के दौरान ट्रेलर जारी करना इतिहास में अब तक किए गए अनोख प्रमोशन्स में से एक है. यह निर्माताओं द्वारा तैयार की गई एक सामान्य मार्केटिंग योजना से परे है जहां दर्शक पहली बार किसी टीवी पर ट्रेलर देखेंगे.

इस खबर को कन्फर्म करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो साझा किया. वीडियो में, आमिर ने पहली पारी और दूसरे रणनीतिक समय के दौरान आईपीएल के समापन में लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर को जारी करने की घोषणा की.

तो 29 मई को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी हॉटस्टार पर शाम 6 बजे से आमिर खान द्वारा आयोजित आईपीएल का फिनाले जरूर देखिएगा. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =