Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज में समर कैम्प का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित समर कैंप के अवसर पर सुबह ६ः०० बजे आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा क्रिकेट, छात्राओं द्वारा कैरम बोर्ड, खो-खो प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, और दौड़ का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय में स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने स्काउट मास्टर अरविंद कुमार के निर्देशन में गांठें, पुल निर्माण व तंबू निर्माण आदि की जानकारी प्राप्त की और कला अध्यापक डॉ राजबल सैनी जी ने छात्र छात्राओं से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया

जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इसमें हिंदू मुस्लिम धर्म के प्रति एकता का प्रतीक आदि रंगोली में चित्रकारी करके प्रदर्शित किया इसके पश्चात प्रधानाचार्य सोहन पाल ने छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर उन्हें पुरस्कृत किया

इस उपलक्ष पर विद्यालय के विद्यालय के अध्यापकों यशपाल, सत्येश्वर रवि भूषण, जितेंद्र कुमार, रोशन लाल, राजकुमार, कु. प्रीति त्यागी, व विपिन कुमार का बहुत सहयोग रहा।

 

प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी जरूरीः गजेंद्र

Schoolमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को अपनी वेबसाइट बनवानी है। प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी जरूरी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्तमान सत्र के लिए वार्षिक शैक्षिक पंचांग व विद्यालय वेबसाइट बनाने पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

कार्यशाला में सभी वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए जारी वार्षिक शैक्षिक पंचांग पर चर्चा की। विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी, विद्यालय के गेट, प्रयोगशाला, कार्यालय आदि के फोटो भी माध्यमिक शिक्षा परिषद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार के निर्देशन में डिजिटल शिक्षक ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रत्येक वित्त विहीन विद्यालय के कम से कम एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सॉफ्टवेयर, एप की विस्तृत जानकारी दी जाती है। कार्यशाला में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, भारत भूषण, अभिषेक गर्ग, नरेंद्र सिंह, स्नेह मिश्रा, दीपा जैन, रेखा सोलंकी, प्रदीप पुंडीर, नीरज शर्मा उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =