Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर-एसपी सीटी सतपाल अंतिल,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह , सीटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंह ने क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण| मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा जनपद में बाहर (अन्य जनपद/राज्य/देश) से आये सदस्यों को क्वारंटाइन कराने हेतु जनपद में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया

साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। अधिकारियो ने हॉट स्पॉट पर जाकर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया किदवई नगर, 40 फुटा रोड, दक्षिणी कृष्णापुरी तथा प्रेमपुरी आदि का भ्रमण किया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के अनेक लोगो का स्वास्थ्य की जांच की। एडीएम अमित कुमार ने मौके पर तैनात अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। किदवईनगर क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात ये सभी अधिकारी नई मन्डी जानसठ रोड के गांव शेरनगर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, इस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, एसएसआई संजय कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =