उत्तर प्रदेश

Lucknow News: परिवाहन विभाग के अधिकारियो से ठगी कर रहा जालसाज़ आशीष कुमार सिंह गिरफ्तार

Lucknow News: हज़रतगंज कोतवाली में जालसाज़ आशीष कुमार सिंह के ऊपर ठगी की एफआईआर परिवहन मंत्री के करीबी सोनू सिंह ने दर्ज कराई। मामला इतना संवेदनशील था की मंगलवार को ही एफआईआर दर्ज होने के बाद एफटीएफ (स्पेशल टास्क फाॅर्स) ने जालसाज़ आशीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ की टीम ने जालसाज़ आशीष को चिनहट के कामता स्तिथ वासुदेव नगर इलाके से उसको कार के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के मंत्री दयाशंकर के करीबी सोनू सिंह के नाम पर एक शख्श लगातार परिवाहन विभाग के अधिकारियो से ठगी कर रहा था।

ऐसे मे कई अधिकारी उसके निशाने पर भी आये लेकिन शिकायत के बाद जैसे ही सोनू सिंह से मंत्री ने पूछताछ की तो पता चला की सोनू सिंह के नाम पर आशीष कुमार सिंह उर्फ़ सोनू अधिकारियो से ऐठ दिखाकर जालसाज़ी करता था और पैसे की डिमांड करने लगा। ऐसे में जब मामला तूल पकड़ने लगा तो लखनऊ पुलिस से पहले ही एसटीएफ ने इस शख्श को गिरफ्तार कर लिया।

सोनू सिंह परिवाहन मंत्रालय पुलिस की छानबीन में पता चला की जिस नंबर से अधिकारियो को फ़ोन आए उस नंबर पर ट्रू-कॉलर में जालसाज़ का नाम सोनू सिंह परिवहन मंत्रालय लिखा था, ऐसे मं कई लोग उससे लेहेज़ में भी बात करते थे क्युकी सोनू सिंह का शख्श वकाई में में परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह का करीबी है ऐसे में जालसाज़ ने उस नाम का फायदा भी उठाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + six =