Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तालाब को कराया कब्जामुक्त

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में शहरी सड़कों, राजमार्गो, नेशनल हाईवे, चौक चौराहों के अतिक्रमण हटाने के बाद अब बाबा का बुलडोजर ग्रामीण इलाकों की तरफ भी मुड़ चूका है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में स्थित तालाब पर अवैध रूप से अतिक्रमण पर मुजफ्फरनगर में बुलडोजर चलता दिखाई देने लगा है ।

आज उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने कूकड़ा गांव में ३६ बीघे के तालाब से अतिक्रमण हटवा मुक्त कराया है। यहां तीन जेसीबी और १० ट्रैक्टरों के साथ जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। जिसके चलते लगभग १८ करोड रुपए कीमत की भूमि को जिला प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा लिया है

बता दें गांव कूकड़ा की शिकायत काफी समय से मुख्यमन्त्री पोर्टल सहित लखनऊ तक की गई थी जिसके बाद शासन स्तर से उक्त पुरे मामले में कार्यवाही कराई गई है।

बात अगर सूत्रों की माने तो अब बहुत जल्द गांव सिसौली से भी अवैध कब्जे मुक्त कराये जायेंगे सिसौली में स्थित तालाबो पर भी कब्जे की शिकायतें सी एम तक पहुंच चुकी है बस बाबा का बुलडोजर चलना बाकि है।।

 

विचाराधीन कैदी की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार में आज विचारधीन कैदी आकाश बाल्मीकि की मौत हो जाने के कारण हड़कम्प मच गया। इस कैदी को २६ मई को गिरफ्तार कर शामली पुलिस ने जिला कारागार भेजा था।
शामली कोतवाली के पंसारियान बस्ती में घर में घुस कर अपने साथियों के साथ हमला करने और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आकाश उर्फ छोटा बाल्मीकि को गत २६ मई को जिला कारागार भेजा गया था। बीती रात उसी हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसको जिला चिकित्सालय और वहां से रैफर होने पर मेरठ मेडिकल भेजा गया। जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जेल सूत्रों के अनुसार उसकी बीपी डाउन हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =