Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मासूम बच्ची की फावडे से काटकर निर्मम हत्या: पिता ने मौत के घाट उतारा

ककरौली। कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची की फावडे से काटकर निर्मम हत्या कर देने की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता व कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खाईखेडा निवासी वाजिद पुत्र खुर्शीद ने बीती देर रात क्षेत्र के गांव खुजैडा मे ईट भटटे के समीप अपनी ढाई वर्षीय बेटी तरन्नुम की फावडे से गला काट कर निर्मम हत्या कर डाली। कलयुगी पिता द्वारा अपनी मासूम बेटी की हत्या की खबर से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे मे लेकर परीक्षण के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

बताया जाता है कि मूलरूप से थाना मीरापुर के गांव सिकन्दरपुर निवासी वाजिद पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ ककरौली के गांव खाईखेडा मे रह रहा था तथा उसका परिवार भटटे खुजैडा मे ईट भटटे पर मजदूरी करता है। उक्त भटटे पर मेरठ निवासी ईरफान नामक एक अन्य व्यक्ति भी काम करता है।

जो कि कथित रूप से तांत्रिक बताया जाता है। घटनाक्रम के अनुसार हत्यारोपी वाजिद ने बीती रात करीब 11 बजे अपनी बेटी को खुजेडा ईट भटटे पर ले जाकर फावडे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। वाजिद की पत्नि ने अपनी बेटी के लापता होने तथा उसकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी।

मासूम की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने मृतका की मां से पूरे मामले की जानकारी ली तथा भागदौड कर आरोपी वाजिद व उसके साथी कथित तांत्रिक ईरफान को हत्या मे प्रयुक्त फावडे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 8 =