उत्तर प्रदेश

Mathura: युवती की मुजफ्फरनगर के युवक ने की चाकुओं से गोदकर हत्या, खुद पर भी बरसाए चाकू

Mathura मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नगला बोहरा में युवक ने किशोरी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बचाने आई मां पर भी चाकू से दो वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद खुद प्रेमी ने अपने सीने में चाकू से दो वार करके खुदकुशी करने की कोशिश की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की घायल मां को सिटी हॉस्पिटल और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका के पिता ने थाना हाईवे में तहरीर दी है।

नगला बोहरा निवासी तेजवीर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह फरीदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रविवार की देर शाम उनके घर मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा (थाना मंडी) निवासी अवि कश्यप पहुंचा।

उसके हाथ में शादी का कार्ड था, जिसमें चाकू छिपा रखा था। युवक ने घर में घुसते ही रिटायर्ड फौजी की बेटी सोनम (16) पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ सोनम फर्श पर गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

बेटी को बचाने आई मां सुनीता को भी कंधे और कमर में चाकू से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता तेजवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर दोस्ती से इनकार करने पर सिरफिरे युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर मृतका के छोटे भाई-बहन भी थे। वारदात के बाद से दोनों दहशत में हैं। उधर, खबर मिलते ही फरीदाबाद से पिता तेजवीर सिंह मथुरा पहुंच गए।

बच्चों को परिवार के पास छोड़कर तेजवीर थाने पहुंचे। यहां पर सिरफिरे आशिक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की किशोरी से पहचान फेसबुक पर हुई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =