Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्र- छात्राओं को योग की जानकारी दी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( २१ जून) के उपलक्ष में आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा ब्लॉक सदर में छात्र- छात्राओं को अष्टांग योग (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्र- छात्राओं को बताया गया कि यम( सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य) एवं नियम (शौच,संतोष,तप, स्वाध्याय व ईश्वर प्रणिधान) हमारे व हमारे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वर्ष २०१५ से प्रत्येक वर्ष २१ जून को मनाया जाता है।

योग हमें शारीरिक, मानसिक , आध्यात्मिक, बौद्धिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाता है। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र गौतम के निर्देशन में डॉ. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार द्वारा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया व योग प्रशिक्षक नीतिन बालियान व सत कुमार तथा प्रश्नोत्तरी में सफल छात्र छत्राओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम मे उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हैंडबुक भी भेंट की गई व नित्य योगाभ्यास करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आजाद व प्रदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =