Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्राओं को किया एंटी रोमियो team ने जागरूक, भ्रमणशील रहते हुए सघन चेकिंग

मंसूरपुर।(Muzaffarnagar News) एण्टी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

इसी के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद मुजफ्फरनगर के थानों की टीम द्वारा जागरूक किया जा रहा है जहां मंसूरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा जनपद के विभिन्न गांवों तथा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए सघन चेकिंग कराया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज- ४ के तहत मौजूद बालिकाओं/महिलाओं को सुरक्षा व बचाव हेतु जागरूक किया गया।

समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो की चेकिंग की गई। मंदिरों/पार्कों/गांवों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों के आस-पास सघन चेकिंग करते हुए महिलाओंध् बालिकाओं को उनकी अपनी सुरक्षाध् बचाव हेतु शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबरों जैसे- १०९८, १०७६, १८१, ११२, १०९८, १९३०, १०८ के प्रयोग करने के सम्बन्ध में बताते हुए जागरूक किया गया।

इस दौरान उन्हें विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं तथा अभियानों के सम्बंध में महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यक जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । इसके साथ ही जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा सम्बंधित थाना प्रभारी का सी०यू०जी० नंबर भी सभी को उपलब्ध कराया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =