बागपत जिला कारागार: गुटों में हुए झगड़े के बाद एक बंदी की मौत
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिला कारागार में किसी बात पर बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कारागार में अफरातफरी मच गई।
एक-दूसरे पर हमले में बसी निवासी ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खूनी संघर्ष में अन्य बंदी भी घायल हुए हैं। सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को शांत कराया।
घायल बंदी ऋषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य बंदी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका जिला जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। (News from AU website)




