Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाइक सवार का काट दिया सीट बेल्ट का चालान

मुजफ्फरनगर। दधेड़ू पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार का सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काट दिया गया। पीड़ित युवक के पास ऑनलाइन मैसेज आने के बाद इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद मामले की शिकायत की गई है।

मोहल्ला रामपुरी निवासी टिंकू गत सात मई को किसी काम से चरथावल क्षेत्र में गया था। पीड़ित युवक के अनुसार, वहां से लौटते समय जब वह दधेड़ू पुलिस चौकी पर पहुंचा तो वहां चेकिंग चल रही थी।

उसको भी रोककर बाइक के कागजात की जांच की गई। पीड़ित का कहना है कि उसके पास कागज पूरे नहीं थे, जिस पर उसका ऑनलाइन चालान काट दिया गया।

कुछ दिन बाद जब युवक के मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आया तो वह यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी बाइक का चालान काटे जाने के पीछे सीट बेल्ट न लगाए जाना वजह बताया गया था।

मामले में चरथावल एसओ सूबे सिंह यादव का कहना है कि बाइक पर सीट बेल्ट का चालान गलती से काट दिया गया होगा। वे जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fifteen =