उत्तर प्रदेश

Himachal की युवती के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़ा, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का Muzaffarnagar कोतवाली में हंगामा

Himachal प्रदेश की युवती को लेकर आए नगर निवासी दूसरे वर्ग के युवक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कार्रवाई के लिए भाजपा और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में  जमकर हंगामा किया।

Muzaffarnagar पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। फिलहाल युवक-युवती पुलिस हिरासत में है। युवती के परिजनों को बुलाया गया है।भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम सिंह मोतला को सूचना मिली कि नई आबादी मोहल्ले का युवक हिमाचल प्रदेश की हिंदू समाज की युवती को लेकर आया है।

इस पर कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना तिराहा के निकट युवक-युवती को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। मामले की सूचना पर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

आरोपी युवक और उसके अन्य साथियों पर रासुका लगाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने किसी तरह मामला शांत किया। हंगामा करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मदन छाबड़ा समेत कई लोग शामिल रहे।

युवक सात आठ साल से हिमाचल में कारपेंटर का काम करता था। वही पर उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। लड़की बालिग है। वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ आई है और अपने परिजनों के संपर्क में है। फिर भी एहतियात के तौर पर लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। – संजीव कुमार, इंस्पेक्टर

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =