Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंसूरपुर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र चोरों ने हजारों रूपये का सामान चोरी किया

मंसूरपुर। मंसूरपुर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में लॉकडाउन के दौरान ही अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए वहां रखा फ्रिज, बेंट्रा, इन्वर्टर और माइक सिस्टम समेत हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया।

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया।मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान ही मंसूरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।

इस दौरान अज्ञात चोरों ने वहां रखा फ्रिज, बेंट्रा, इन्वर्टर और माइक सिस्टम चोरी कर लिया। इस बात का पता आज प्रातः के समय चला। मामले की जानकारी मंसूरपुर थाना पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =