Muzaffarnagar: जाम से फिर दुखी हुए नागरिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) दोपहर के वक्त स्कूलो की छुटटी के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर जाम व भीड की स्थिती बनी रही। जिसके चलते पुलिस तथा टै्रफिक पुलिस को व्यवस्था बनवाने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करनी पडी।
हालाकि पुलिस प्रशासन द्वारा शहर को जाम के झाम से निजाद दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। लेकिन इसके बावजूद कभी कभी बेतरतीब वाहन चलाने अथवा सडक के सही तरह से गाडी पार्क ना करने से भी मार्ग अवरूद्ध हो जाता है तथा यातायात प्रभावित होता है।
अक्सर स्कूल की छुटटी के वक्त भीड का मंजर देखा जा सकता है। जिस कारण व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडती है।

