Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हमे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को तलाशना होगा: एडीजी जोन राजीव सभरवाल

मुजफ्फरनगर। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने आज पुलिस लाइन के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में बोलते हुए इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की कि जिले का पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के सहयोग से अपराधों व जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी सौ प्रतिशत सफलता नहीं मिलती। आज से पूरे देश में जो अनलाक सिस्टम लागू किया गया है इसे पुलिस विभाग ने एक चैलेंज के रूप में लिया है। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारी मीडिया से बराबर संवाद करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जनपद में ग्रामीण विवादों को निपटाने के काम में जो प्रगति हुई है उसके कारण उम्मीद जाहिर की जा रही है कि अपराध नहीं बढेंगे। इसके बाद भी परिस्थितियोंवश अपराध करने वालो का चिन्हिकरण करने की योजना लागू की जा रही हैं उन्होंने इस बात को भी बताया कि लाकडाउन के बाद वेतन विवाद के मामले सिर उठा सकते है।

जिन्हे जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मिलजुलकर निपटा लेंगे। एडीजी जोन ने कहा कि तीनों जनपदों में जो भी चीज अच्छी लग रही है उसे अन्य जनपदों में बराबर लागू किया जायेगा। हमारे सामने दो चुनौतियां है एक तो आम जनमानस को संक्रमित होने से रोका जाये दूसरे पुलिस फोर्स को भी संक्रमित होने से बचाया जाये

अब बाजार खुलने से मूवमेंट बढेगा और हमे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को तलाशना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार सम्भालने के बाद पूरे जोन का दौरा करना शुरू कर दिया है इसी क्रम में आज उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले के अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की सामूहिक बैठक ली। बैठक में सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल मौज्ूद 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =